GRP Patna

GRP Patna पटना रेल पुलिस के आधिकारिक Facebook पेज पर आपका स्वागत है ।आप इस पेज से जुड़कर पटना रेल पुलिस से जुड़ी सभी पुष्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं…

30/10/2026

कमेंट में बताएं कि यह किसका हेल्पलाइन नंबर है।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ccsu Bihar Cyber Dost

आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता!*रेल यात्रा को सुरक्षित, सुगम और निर्भय बनाने के लिए *जीआरपी, पटना* के  पदाधिकारी एवं कर्...
30/10/2026

आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता!*

रेल यात्रा को सुरक्षित, सुगम और निर्भय बनाने के लिए *जीआरपी, पटना* के पदाधिकारी एवं कर्मी चौबीसों घंटे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सतर्कता के साथ तैनात हैं।

*रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के नेतृत्व में पिछले 24 घंटों में अपराध पर अंकुश और यात्री सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए गए। रेलव...
30/10/2026

*रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के नेतृत्व में पिछले 24 घंटों में अपराध पर अंकुश और यात्री सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए गए। रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया।*

#सुरक्षा_सफलता

  सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे  वीडियो, जिसमें एक बच्चे के गले से लॉकेट काटते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, के संबंध...
29/10/2026



सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो, जिसमें एक बच्चे के गले से लॉकेट काटते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि उक्त घटना रेल जिला पटना के अधिकार क्षेत्र से संबंधित नहीं है। अतः इस वीडियो को रेल पुलिस पटना से जोड़कर प्रसारित करना भ्रामक है। आमजन से अपील है कि किसी भी वीडियो की सत्यता एवं संबंधित क्षेत्राधिकार की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें।

  | त्वरित कार्रवाई, बच्ची सकुशल बरामददिनांक 28.10.2026 को आरा रेलवे स्टेशन पर अपनी मां से बिछड़ी लगभग 3 वर्षीय बच्ची रो...
29/10/2026

| त्वरित कार्रवाई, बच्ची सकुशल बरामद

दिनांक 28.10.2026 को आरा रेलवे स्टेशन पर अपनी मां से बिछड़ी लगभग 3 वर्षीय बच्ची रोशनी कुमारी को रेल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मात्र 2 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया। बच्ची को अपनी अभिरक्षा में रखने वाली महिला से पूछताछ के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

दिनांक 28.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा पाटलिपुत्र जंक्शन से बिहार राज्य के 22 नक्सल-...
28/10/2026

दिनांक 28.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा पाटलिपुत्र जंक्शन से बिहार राज्य के 22 नक्सल-मुक्त जिलों के 1,100 विशेष आमंत्रित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सहभागिता हेतु एकता नगर (केवड़िया), गुजरात के लिए विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 00351 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर बिहार पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, पुलिस महानिदेशक (अभियान), बिहार श्री कुंदन कृष्णन, रेल पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक श्री कमल किशोर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बिहार के नक्सल-मुक्त जिलों से प्रतिभागियों की सहभागिता राज्य में शांति, सुरक्षा एवं विकास के सुदृढ़ होते परिवेश तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है।

इस अवसर पर रेल पुलिस, पटना द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा तथा रेल परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

रेल पुलिस, पटना—यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध।

दिनांक 28.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा पाटलिपुत्र जंक्शन से बिहार राज्य के 22 नक्सल-...
28/10/2026

दिनांक 28.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा पाटलिपुत्र जंक्शन से बिहार राज्य के 22 नक्सल-मुक्त जिलों के 1,100 विशेष आमंत्रित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सहभागिता हेतु एकता नगर (केवड़िया), गुजरात ले जाने वाली विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 00351 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर रेल पुलिस अधीक्षक, पटना स्वयं पाटलिपुत्र जंक्शन पर उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), रेल, पटना श्रीमती निशित प्रिया एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), रेल, पटना भी उपस्थित रहे।

वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यात्रियों के सुगम आवागमन का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि प्रतिभागियों का प्रस्थान सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

रेल पुलिस, पटना यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Address

SRP OFFICE PATNA GANDHI MAIDAN
Patna
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GRP Patna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category