हिमालय क्रान्ति पार्टी - उत्तराखंड

  • Home
  • India
  • Pauri
  • हिमालय क्रान्ति पार्टी - उत्तराखंड

हिमालय क्रान्ति पार्टी - उत्तराखंड Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हिमालय क्रान्ति पार्टी - उत्तराखंड, Political Party, P. O. Asson, Patti Gujru, Nainidanda Blocak, Pauri Garhwal, Pauri.

हिमालय क्रांति पार्टी की विचारधारा एक दुसरे के सम्मान के साथ क्षेत्रीय विकासवाद है। ईमानदार और मेहनती व्यक्ति उत्तराखंडी पहचान है और हम समाज से ईमानदार, कर्मठ और काबिल व्यक्ति को ही नेतृत्वकर्ता बनाना चाहते हैं।

25/07/2026

उत्तराखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी ने धर्मेंद्र प्रधान जी के इस्तीफ़े के सवाल पर मीडिया से बातचीत के दौरान जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है।

एक संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जाती। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी उत्तराखण्ड में अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं को कभी “माओवादी” तो कभी “देशद्रोही” कहा जा चुका है।

मेरी राय में, इस बयान की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए महेंद्र भट्ट जी को तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए तथा देश के सभी युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगनी चाहिए।

लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। असहमति का जवाब संवाद और तर्क से दिया जाना चाहिए, अपमानजनक भाषा से नहीं।

#हिमालय_क्रांति_पार्टी

🇮🇳 30 वर्षों तक भारतीय सेना की सेवा करने वाले जांबाज सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) श्री हीरा सिंह पटवाल जी का हिमालय क्रांत...
19/07/2026

🇮🇳 30 वर्षों तक भारतीय सेना की सेवा करने वाले जांबाज सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) श्री हीरा सिंह पटवाल जी का हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) परिवार में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है।

चौखुटिया ब्लॉक के कोट्युड़ा (ताल) गांव से आने वाले श्री हीरा सिंह पटवाल जी ने भारतीय सेना में लगभग 30 वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर लगातार मुखर और सक्रिय रहे हैं।

“ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन” चौखुटिया में उनकी सक्रिय भूमिका रही और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर किए गए जल सत्याग्रह में भी उन्होंने मजबूती से अपनी आवाज बुलंद की।

श्री पटवाल जी को किसी परिचय या पहचान की दरकार नहीं है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, जनसमस्याओं पर बेबाकी से आवाज उठाना और निष्क्रिय विभागीय अधिकारियों से जवाबदेही के साथ जनहित के कार्य करवाने का उनका अंदाज उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान देता है।

हमें विश्वास है कि भारतीय सेना में जिस अनुशासन, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, उसी भावना के साथ वे अब हिमालय क्रांति पार्टी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखण्ड और क्षेत्र की जनता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिमालय क्रांति पार्टी परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। 💐
हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

🙏 जय देवभूमि उत्तराखण्ड
🙏 जय हिमालय क्रांति पार्टी

#हीरा_सिंह_पटवाल
#द्वाराहाट_विधानसभा
#चौखुटिया
#हिमालय_क्रांति_पार्टी_HKP
िवार_एक_रोजगार
#ईमानदार_कर्मठ_एवं_काबिल_नेतृत्व

26 वर्षों का उत्तराखण्ड…कभी बीजेपी, कभी कांग्रेस की सरकार!सत्ता बदलती रही, चेहरे बदलते रहे,लेकिन उत्तराखण्ड की बदहाल स्व...
19/07/2026

26 वर्षों का उत्तराखण्ड…
कभी बीजेपी, कभी कांग्रेस की सरकार!

सत्ता बदलती रही, चेहरे बदलते रहे,
लेकिन उत्तराखण्ड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं बदली।

आज भी पहाड़ में कहीं डॉक्टर नहीं, कहीं जरूरी जांच और इलाज की सुविधा नहीं, तो कहीं समय पर एम्बुलेंस तक नहीं पहुँचती। बेहतर इलाज के लिए लोगों को सैकड़ों किलोमीटर दूर भटकना पड़ता है और कई बार इस बदहाल व्यवस्था की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।

सवाल है—26 वर्षों में बीजेपी और कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था क्यों नहीं दी, जहाँ इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए?

अब उत्तराखण्ड को सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन चाहिए।

हिमालय क्रांति पार्टी
हिमालय से प्रेरणा और क्रांति से निर्माण

#उत्तराखण्ड #स्वास्थ्य_व्यवस्था #व्यवस्था_परिवर्तन

🌱 उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌱हिमालय क्रांति पार्टी की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की...
16/07/2026

🌱 उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌱

हिमालय क्रांति पार्टी की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हरेला हमारी संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की महान परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण का संदेश देता है।

आइए, इस अवसर पर एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और अपने लोकपर्वों एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रण करें।

आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।

हिमालय क्रांति पार्टी (HKP)
हिमालय से प्रेरणा और क्रांति से निर्माण

#हरेला #हरेलापर्व #उत्तराखण्ड #देवभूमि #पर्यावरणसंरक्षण #वृक्षारोपण #हिमालय_क्रांति_पार्टी

26 वर्षों के उत्तराखण्ड में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली एक और जान!घेड़ी गाँव, रिखणीखाल ब्लॉक (लैंसडाउन विधानसभा) ...
14/07/2026

26 वर्षों के उत्तराखण्ड में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली एक और जान!

घेड़ी गाँव, रिखणीखाल ब्लॉक (लैंसडाउन विधानसभा) की निवासी श्रीमती बिजना देवी जी की समय पर उचित उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध न होने के कारण असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।

यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भयावह सच्चाई है। जब अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, जीवनरक्षक सुविधाएँ नहीं और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलता, तब ऐसी मौतें व्यवस्था की विफलता का प्रमाण बन जाती हैं।

हिमालय क्रांति पार्टी
हिमालय से प्रेरणा और क्रांति से निर्माण


#स्वास्थ्य_व्यवस्था_फेल #रिखणीखाल #लैंसडाउन #उत्तराखण्ड #हिमालय_क्रांति_पार्टी

12/07/2026

हिमालय क्रांति पार्टी के क्रांतिवीर आज ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी श्री आशुतोष कोठारी जी एवं यमकेश्वर विधानसभा प्रत्याशी श्री सत्येंद्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में 7 मोड़ क्षेत्र में NHAI द्वारा किए जा रहे अनावश्यक पेड़ों के कटान के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।

#हिमालय_क्रांति_पार्टी #उत्तराखण्ड

हिमालय क्रांति पार्टी के क्रांतिवीर आज ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी श्री आशुतोष कोठारी जी एवं यमकेश्वर विधानसभा प्रत्याशी श...
12/07/2026

हिमालय क्रांति पार्टी के क्रांतिवीर आज ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी श्री आशुतोष कोठारी जी एवं यमकेश्वर विधानसभा प्रत्याशी श्री सत्येंद्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में 7 मोड़ क्षेत्र में NHAI द्वारा किए जा रहे अनावश्यक पेड़ों के कटान के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। धरना-प्रदर्शन से पूर्व क्रांतिवीरों ने हिमाद्रि फाउंडेशन के वालंटियरों के साथ सफाई अभियान में भी सहभागिता की।

हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखण्ड के प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन का विरोध करती है। सरकार को पर्यावरण विनाश के बजाय उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए जहाँ आज भी जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

इस जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहयोग देने वाले सभी साथियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक धन्यवाद।

आभार सहित
अजय बिष्ट
राष्ट्रीय अध्यक्ष
हिमालय क्रांति पार्टी

🙏💐🌳 #हिमालय_क्रांति_पार्टी #उत्तराखण्ड

4600 ग्रेड पे — उत्तराखण्ड पुलिस का अधिकार, सम्मान का सवाल!उत्तराखण्ड पुलिस के जवान वर्षों से 4600 ग्रेड पे की न्यायसंगत...
09/07/2026

4600 ग्रेड पे — उत्तराखण्ड पुलिस का अधिकार, सम्मान का सवाल!

उत्तराखण्ड पुलिस के जवान वर्षों से 4600 ग्रेड पे की न्यायसंगत मांग कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि उनकी आवाज़ को मजबूती दी जाए और उनके अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाए।

📅 13 जुलाई
⏰ प्रातः 11:30 बजे
📍 परेड ग्राउंड, देहरादून

आइए, अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पुलिस कर्मियों के सम्मान और अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं।

#हिमालय_क्रांति_पार्टी #उत्तराखण्ड_पुलिस #4600ग्रेडपे #देहरादून

यमकेश्वर विधानसभा में हिमालय क्रांति पार्टी के विधायक प्रत्याशी श्री सत्येन्द्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में पार्टी के क्...
06/07/2026

यमकेश्वर विधानसभा में हिमालय क्रांति पार्टी के विधायक प्रत्याशी श्री सत्येन्द्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में पार्टी के क्रांतिवीर जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

जनता के सहयोग और विश्वास के साथ हम एक बेहतर, पारदर्शी और विकासोन्मुख उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

#हिमालय_क्रांति_पार्टी
#यमकेश्वर_विधानसभा #सत्येन्द्र_सिंह_रावत
#पहाड़_स्वाभिमान #उत्तराखण्ड_का_अधिकार
#हिमालय_से_प्रेरणा_और_क्रांति_से_निर्माण

Address

P. O. Asson, Patti Gujru, Nainidanda Blocak, Pauri Garhwal
Pauri
246277

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिमालय क्रान्ति पार्टी - उत्तराखंड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share