BJP Chaubattakhal

BJP Chaubattakhal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BJP Chaubattakhal, Political Party, Bironkhal, Pauri.

Official Page of BJP Chaubattakhal Vidhansabha

चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। गढ़वाल जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। विधायक- श्री सतपाल जी महाराज (2017 से वर्तमान)

15/08/2026

आजादी का अर्थ केवल अंग्रेजों से मुक्ति नहीं…

आजादी का अर्थ है—अपने देश को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी याद रखेंगे।
देश की मिट्टी, प्रकृति, संस्कृति और विरासत का सम्मान करेंगे।
और ऐसा भारत बनाने में अपना योगदान देंगे, जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व कर सकें।

क्योंकि देश केवल सीमा पर लड़ने वाले सैनिकों से नहीं बनता,
देश हर उस नागरिक से बनता है जो ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाता है।

आइए… आज तिरंगे को सिर्फ सलाम न करें,
बल्कि उसके सम्मान में अपना जीवन भी थोड़ा बेहतर बनाने का संकल्प लें। 🇮🇳

जय हिंद!
वंदे मातरम्! 🇮🇳

#स्वतंत्रतादिवस BJP Uttarakhand िंद #वंदे_मातरम् #तिरंगा #भारत #देशभक्ति #आजादी #मेरा_भारत_महान Bharatiya Janata Party (BJP)

13/08/2026

हल्द्वानी की खाली कुर्सियाँ और बीरोंखाल में नारेबाजी। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ न जुट पाना कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का विषय होना चाहिए था। लेकिन आत्मचिंतन की जगह कांग्रेस ने पुराना हथकंडा अपनाया - भाजपा सरकार और प्रशासन पर निराधार आरोप लगाना। जिस पार्टी ने राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगाया, अपने ७० सालों के कार्यकाल के दौरान राममंदिर नहीं बनवाने दिया, कोर्ट में कई वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी, जिनके प्रधानमंत्री ने देश के संसाधनों पर प्रथम अधिकार अल्पसंख्यकों का बताया, जिनके शासनकाल में घोटालों की लंबी फेहरिस्त है, वो आज ईमानदारी की बात कर रही है। भ्रष्टाचार का इतिहास - कांग्रेस के शासनकाल में हुए बड़े-बड़े घोटाले - २जी, कोयला, कॉमनवेल्थ - ये सब देश भूला नहीं है। उत्तराखंड में भी उनके कार्यकाल में विकास कार्य ठप रहे और कमीशनखोरी चरम पर थी। वहीं मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए टपअप देने की बात तक करते रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ने पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई कर सैकड़ों दोषियों को जेल भेजा है। हजारों युवाओं को रोजगार दिया है। सच्चाई यह है कि जब जनता साथ नहीं देती तो कांग्रेस को अपनी नीतियों और नेतृत्व पर सवाल उठाने चाहिए, न कि प्रशासन को बदनाम करना चाहिए। बीरोंखाल की जनता विकास चाहती है, नारेबाजी नहीं। उसे बेहतर स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा चाहिए, जिसके लिए भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है। जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

*बीरोंखाल CHC के उच्चीकरण व विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हेतु स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल*बीरोंखाल विकास खण्...
11/08/2026

*बीरोंखाल CHC के उच्चीकरण व विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हेतु स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल*

बीरोंखाल विकास खण्ड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज भारतीय जनता पार्टी के मण्डल पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र के यशस्वी विधायक एवं वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री *आदरणीय श्री सतपाल महाराज जी* के नेतृत्व में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री *आदरणीय श्री सुबोध उनियाल जी* से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम स्वास्थ्य मंत्री जी को उनके नवीन दायित्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इसके बाद पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में यथाशीघ्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति* का अनुरोध किया गया। साथ ही *आदरणीय महाराज जी की दूरदर्शी सोच* के तहत CHC बीरोंखाल के *उच्चीकरण कर उसे जिला उपचिकित्सालय बनाए जाने* हेतु ज्ञापन भी सौंपा गया।

इस औपचारिक मुलाकात में स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा दिए गए सम्मान और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की सोच आने वाले समय में एक नया अध्याय लिखेगी । माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने महाराज जी व प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र की इन मांगों को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे*।



11/08/2026

सरकार छात्र विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह इस विषय पर विस्तार से जवाब देने के लिए भी तैयार हैं।

मैं विपक्षी दलों से आग्रह करता हूं कि आपको डरना नहीं है, भागना नहीं है, जवाब को पूरा सुनना है।

- श्री किरेन रिजिजू

#राहुल_भागना_नहीं

*बीरोंखाल विकास खण्ड को मिली ऐतिहासिक सौगातें*  *स्यूसी झील व राजकीय महाविद्यालय का शीघ्र होगा शिलान्यास**बीरोंखाल।* भार...
10/08/2026

*बीरोंखाल विकास खण्ड को मिली ऐतिहासिक सौगातें*
*स्यूसी झील व राजकीय महाविद्यालय का शीघ्र होगा शिलान्यास*

*बीरोंखाल।* भारतीय जनता पार्टी के मण्डल पदाधिकारियों ने क्षेत्र के यशस्वी विधायक एवं वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री *आदरणीय श्री सतपाल महाराज जी* के सानिध्य में बीरोंखाल विकास खण्ड की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु प्रदेश के य
यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी से की भेंट वार्ता

भेंटवार्ता में आदरणीय मुख्यमंत्री जी को *स्यूसी झील* एवं *बीरोंखाल में राजकीय महाविद्यालय* के अतिशीघ्र शिलान्यास समारोह में उपस्थित होने का न्योता दिया गया।
मण्डल पदाधिकारियों ने CHC बीरोंखाल में *एक महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ, एक सामान्य रोग विशेषज्ञ एवं एक बाल रोग विशेषज्ञ* की यथाशीघ्र नियुक्ति हेतु भी माननीय मुख्यमंत्री *श्री पुष्कर सिंह धामी जी* को ज्ञापन प्रेषित किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पूर्ण करने की सहमति प्रदान की।

इन ऐतिहासिक योजनाओं को बीरोंखाल विकास खण्ड को दिलवाने हेतु समस्त बीरोंखाल वासियों की ओर से क्षेत्र के यशस्वी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री *आदरणीय श्री सतपाल महाराज जी* एवं प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री *आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी* का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

*इस ऐतिहासिक पहल के संदेशवाहक रहे:*
श्री सुयश रावत जी - भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
श्री ओमपाल बिष्ट जी- मण्डल अध्यक्ष, बीरोंखाल
श्रीमती शांति देवी जी - पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य
श्री प्रेम सिंह नेगी जी- सदस्य, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति
श्री यशपाल गोर्ला जी - पूर्व मण्डल अध्यक्ष
श्री मैत्री प्रकाश जी - जिला उपाध्यक्ष, भाजपा
श्री यशवंत बिष्ट जी - मण्डल महामंत्री
श्री मंगल सिंह जी- शक्ति केंद्र संयोजक
एवं समस्त क्षेत्रीय जनता

08/08/2026
02/08/2026

मासूम दिल से निकले शब्द, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति सम्मान की सच्ची अभिव्यक्ति। ❤️🇮🇳

*इस नन्हीं बच्ची की भावनाएं सुनिए… सीधे दिल को छू जाएंगी।* 🥹

#नरेंद्रमोदीजी Kaladhungi Mandal

आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💐
30/07/2026

आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💐

26/07/2026
Date: 22 July, 2026 लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में 48 लखपति दीदी सम्मानित एकेश्वर। लखपति दीदी योजना का उद्देश्...
22/07/2026

Date: 22 July, 2026

लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में 48 लखपति दीदी सम्मानित

एकेश्वर। लखपति दीदी योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं की आय बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना भी है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाएँ अपने परिश्रम और कौशल के बल पर परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को एकेश्वर (पणखेत) विकासखंड मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित "लखपति दीदी सम्मेलन" को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चौबटाखाल के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों से 48 लखपति दीदी बनी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित नूतन तनू पंत सहित 48 ऐसी वरिष्ठ महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जो समाज में किसी न किसी रूप में सेवा कार्य कर रही हैं।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के उत्कृष्ट और भव्य आयोजन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा- "लखपति दीदी सम्मेलन" अभियान के द्वारा लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सदैव परिश्रमी, संघर्षशील और सहासी रही है। पहाड़ की महिलाएँ खेती, पशुपालन, उद्यम और परिवार की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। अब समय आ गया है कि हम उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, विपणन और वित्तीय सहायता से जोड़कर और अधिक सशक्त बनाएँ। उन्होंने कहा कि सरकार कि प्रयास है कि प्रदेश कि अधिक से अधिक बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ें, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, स्वरोजगार अपनाएँ और "वोकल फॉर लोकल" के माध्यम से अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। जब हमारी मातृशक्ति सशक्त होगी, तभी उत्तराखंड और भारत सशक्त बनेगा।

Address

Bironkhal
Pauri
246276

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Chaubattakhal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share