Praveen Attrey

Praveen Attrey Media Secretary to CM and Spokesperson for Bharatiya Janta Party, Haryana.

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति पर की प्रेस वार्ता*सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ह...
28/03/2026

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति पर की प्रेस वार्ता*

सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर की एक्साइज ड्यूटी में कटौती- मुख्यमंत्री

इससे आम जनता के लिए डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम बने रहेंगे स्थिर

केंद्र सरकार ने राष्ट्र प्रथम नीति के दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ाया कदम- मुख्यमंत्री

प्रदेश में पेट्रोल डीजल व गैस की नहीं है कोई कमी

राज्य में कुल 4032 सरकारी पेट्रोल पंप है संचालित, जहां प्रतिदिन औसतन 4804 किलो लीटर पेट्रोल और 12003 किलो लीटर डीजल की हो रही है बिक्री

राज्य में प्रतिदिन 2 लाख सिलेंडर हो रहे हैं प्राप्त और लगभग 1 लाख 90 हजार सिलेंडर किया जा रहे हैं वितरित- मुख्यमंत्री

कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति भी की जा रही है

अस्पतालों, स्कूलों व अन्य आवश्यक संस्थानों में गैस की किसी प्रकार की कमी ना हो यह किया जा रहा है सुनिश्चित

वर्तमान में कुल 1 लाख 73 हजार कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक है उपलब्ध

केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल एलपीजी के क्षेत्र में 70% आवंटन ढांचा बनाया गया

घरेलू एलपीजी की देश में की जा रही प्रोडक्शन को 40% से बढ़ा दिया गया ताकि इंपॉर्टेंस पर निर्भरता हो जाए कम

प्रदेश में की जा रही है कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री

वर्तमान में हरियाणा में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने पर ₹300000 प्रति किलोमीटर का लीज रेट 10 साल के लिए अग्रिम लिया जाता है

हमारी सरकार ने इसे ₹1000 प्रति किलोमीटर एक मुश्त करने का लिया निर्णय- मुख्यमंत्री

प्रदेश में पीएनजी के लिए 13 लाख 33 हजार 603 का निर्धारित किया गया है

प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के क्षेत्र में भी हरियाणा मजबूत स्थिति में

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया आशीर्वाद l
27/03/2026

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया आशीर्वाद l

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठकबैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में दी महत्वपू...
24/03/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में दी महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी

मंत्रिमंडल ने पंजाब न्यायालय अधिनियम, 1918 की धारा-30 में संशोधन को मंजूरी दी गई

संशोधन का उद्देश्य कानूनी अस्पष्टता दूर करना और केंद्रीय कानून से तालमेल स्थापित करना है

माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, हरियाणा सुपीरियर ज्यूडिशियल सेवा नियम, 2007 में संशोधन को मंजूरी दी गई है

अलग-अलग भर्ती चैनल से आने वाले उम्मीदवारों के लिए अनुभव, आयु और योग्यता सेवा से जुड़े प्रावधानों को रैशनलाइज़ किया गया है। इसके अलावा, वरिष्ठता और रोस्टर प्रबंधन के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं

मेरिट-कम-सीनियरिटी के ज़रिए प्रमोशन के लिए मौजूदा कोटा 65 प्रतिशत से संशोधित कर 50 प्रतिशत कर दिया गया है

हमारी सरकार प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्‍ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में स्वास्थ्य सेवा वितरण में और अधिक सुधार लाने के लिए सरकार ने फार्मेसी अधिकारियों की भर्ती के नियमों में ढील देने का निर्णय लिया गया है

B फार्मेसी डिग्री में 6 माह के प्रशिक्षण की अवधि को शामिल किया गया है इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक में फार्मेसी अधिकारियों के लिए अलग से अनिवार्य छह महीने के प्रशिक्षण की शर्त को हटाने की मंजूरी दी गई है। इससे राज्य में कर्मचारियों की कमी पूरी होगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा
इसके अलावा भी मंत्रिमंडल ने एक ओर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। फार्मेसी अधिकारी के पद के लिए भर्ती अनुपात में बदलाव किया गया है।

अब, सीधी भर्ती का हिस्सा 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 95 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि पदोन्नति (promotion) का कोटा 25 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है

आज की बैठक में Mixed Land Use के बेहतर उपयोग के लिए एक महत्वपूर्ण नीति को मंजूरी दी गई है।

पहले Mixed Land Use में आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत और औद्योगिक उपयोग की अनुमति तो थी, लेकिन इनकी प्रतिशत तय न होने से कई परियोजनाएं रुकी हुई थीं।

अब नई नीति के अनुसार, Mixed Land Use में आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत उपयोग पर कोई प्रतिशत सीमा नहीं होगी। हालांकि, सभी परियोजनाओं को संबंधित डेवलपमेंट प्लान और नियमों का पालन करना होगा।

जहां डेवलपमेंट प्लान में पहले से औद्योगिक उपयोग की अनुमति है, वहां मौजूदा इकाइयां जारी रहेंगी। भविष्य में औद्योगिक विस्तार की अनुमति नहीं होगी। लेकिन, मौजूदा परिसर के भीतर सीमित विस्तार पर विचार किया जा सकता है।

औद्योगिक इकाइयां चाहें तो नियमों के अनुसार अपने उपयोग को आवासीय, वाणिज्यिक या संस्थागत में बदल सकती हैं

इसके साथ ही, Mixed Land Use में 70:30 का अनुपात लागू रहेगा, जिसमें कम से कम 70% प्रमुख (Dominant) और अधिकतम 30% सहायक (Allied) होगा।

अलग-अलग उपयोग के लिए न्यूनतम क्षेत्र, FAR और ग्राउंड कवरेज भी तय किए गए हैं, जिससे योजनाओं में स्पष्टता आएगी।

शहरी क्षेत्रों में किफायती आवास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज की बैठक में Affordable Housing Policy-2013 में संशोधन को मंजूरी दी गई है।

समय के साथ निर्माण लागत, जमीन की कीमत और श्रम लागत में वृद्धि को देखते हुए, उद्योग जगत और विभिन्न संस्थाओं द्वारा दरों में संशोधन की मांग की जा रही थी।

इन मांगों पर विचार करने के बाद सरकार ने औसतन 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ नई दरें तय की हैं।

गुरुग्राम में प्रति वर्ग फुट दर में 575 रुपये की वृद्धि की गई है। अब नई दर 5,575 रुपये प्रति वर्ग फुट होगी, जो पहले 5,000 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।

सोहना को अब कैटेगरी ‘B’ में शामिल किया गया है, जिससे उसके विकास को और गति मिलेगी। इसके साथ ही, फरीदाबाद और सोहना के लिए अब दरें 5,450 प्रति वर्ग फुट निर्धारित की गई है।

पंचकूला-पिंजौर-कालका व अन्य हाई एवं मीडियम पोटेंशियल शहरों के लिए दर अब 5,050 रुपये प्रति वर्ग फुट तय की गई है। वहीं, लो पोटेंशियल शहरों के लिए दरें 4,250 रुपये प्रति वर्ग फुट तय की गई है।

इसके अलावा, बालकनी के लिए अतिरिक्त शुल्क 1,300 रुपये प्रति वर्ग फुट निर्धारित किया गया है।

नई दरें उन सभी परियोजनाओं पर लागू होंगी जहां अभी तक आवंटन नहीं हुआ है। जिन परियोजनाओं में आवेदन पहले ही आमंत्रित किए जा चुके हैं, वहां ड्रॉ (Draw) पहले से प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही होगा। सफल आवेदकों से संशोधित दरों के अनुसार अतिरिक्त राशि ली जाएगी।

बैठक में औद्योगिक विकास और व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक लाइसेंसिंग नीति-2015 में संशोधनों को मंज़ूरी दी गई है।

इन संशोधनों का उद्देश्य नियामक प्रावधानों को तर्कसंगत बनाना, डेवलपर्स पर वित्तीय बोझ कम करना और पूरे राज्य में नियोजित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है

कृषि क्षेत्रों में बाहरी विकास शुल्क (EDC) को तर्कसंगत बनाया गया है

उन मामलों में जहाँ कृषि क्षेत्रों में शहरी सीमा से 500 मीटर से अधिक दूरी पर औद्योगिक लाइसेंस प्रदान किया गया है, और जहाँ पूर्णता या आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है, यदि ऐसी भूमि बाद में शहरी क्षेत्र के भीतर या उसके 500 मीटर के दायरे में आ जाती है, तो कोई EDC देय नहीं होगा

हमारी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जल जीवन मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप, बैठक में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए नई O&M (ऑपरेशन एवं रखरखाव) नीति को मंजूरी दी गई है

यह नीति सहभागी और टिकाऊ शासन मॉडल पर आधारित है, जिसमें “सरकार-समुदाय भागीदारी”(GCP) को बढ़ावा दिया गया है

ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए भी निर्णय लिया गया है कि जितना जल शुल्क वे एकत्र करेंगी, उतनी ही अतिरिक्त राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। इससे पंचायतों की वितीय क्षमता और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी

हरियाणा के कुल 6,721 गाँवों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है

सिंगल पंचायत मेंटेनेंस योजना 2. मल्टीपल पंचायत मेंटेनेंस योजना 3. महाग्राम योजना

4,583 गाँव सिंगल पंचायत श्रेणी में आते हैं, जबकि 2,138 गाँव अन्य श्रेणियों में शामिल है

सिंगल पंचायत वाले गाँवों में यह नीति 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। मल्टीपल पंचायत और महाग्राम श्रेणी में इसे 1 अप्रैल 2027 से लागू किया जाएगा

सरकारी अस्पतालों में योग्य तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (OTA) पद के लिए पात्रता मानदंडों में संशोधन को मंजूरी दी गई है

ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रम बंद होने के कारण नई डिग्री आधारित योग्यता को मान्यता दी गई है

देश के माननीय शिक्षा मंत्री और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी ने आज़ पंचकूला में प्रैसवार्ता क...
29/06/2024

देश के माननीय शिक्षा मंत्री और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी ने आज़ पंचकूला में प्रैसवार्ता की।

माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी को भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर बहुत बहुत बधाई।
10/06/2024

माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी को भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर बहुत बहुत बधाई।

27/03/2024

अबकी बार 400 पार ।

होली की शुभकामनाएं। #मुख्यमंत्रीनायबसैणीजी #भाजपा
25/03/2024

होली की शुभकामनाएं।
#मुख्यमंत्रीनायबसैणीजी
#भाजपा

आज़ होली मिलन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी, श्रीमती सुमन सैनी (मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी) तथा केबिन...
25/03/2024

आज़ होली मिलन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी, श्रीमती सुमन सैनी (मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी) तथा केबिनेट मंत्री कंवर पाल जी ।

03/03/2024
इस्माईलाबाद 29 अक्टूबर (खुराना ) प्रदेश के हर वर्ग के साथ-साथ मीडिया जगत के लिए भी पहली बार प्रदेश के इतिहास में मनोहर स...
29/10/2023

इस्माईलाबाद 29 अक्टूबर (खुराना ) प्रदेश के हर वर्ग के साथ-साथ मीडिया जगत के लिए भी पहली बार प्रदेश के इतिहास में मनोहर सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसला करते हुए मनोहरी सौगात देने का काम किया है! इसमें जहां मनोहर पार्ट 1 में सेवानिवृत पत्रकारों की पहली बार 10 हजार रुपए पेंशन लगाई गई थी! वहीं अब 10 हजार रुपए से बढ़ोतरी कर 15 हजार रुपए करने का काम भी मनोहर सरकार द्वारा ही किया गया है! उक्त शब्द हरियाणा सरकार में मीडिया सचिव के पद पर तैनात प्रवीण अत्रे ने मीडिया वेलबीग एसोसिएशन जिला इकाई कुरुक्षेत्र से बातचीत के दौरान कहे! वे आज़ कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद में आए हुए थे। यहां पहुंचने पर सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए की गई घोषणा को लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष पवन चोपड़ा ,सुदेश खुराना ,विजय वधवा, शिवचरण राणा ,संजीव राणा सहित पत्रकार सदस्यों ने उन्हें बुके व शाल भेटकर सम्मानित किया! उन्होंने बताया कि यही नहीं सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर सेवानिवृत्ति पत्रकारों की वार्षिक टीएडीए में वृद्धि होती रहेगी! कुरुक्षेत्र जिला इकाई द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को टोल फ्री करने किए जाने की मांग की गई !क्योंकि न्यायपालिका, कार्यपालिका व विधान पालिका तीनों अंग टोल फ्री है !जबकि पत्रकारों का टोल लगता है जिसको लेकर प्रवीण ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस बारे सरकार से बात कर इस समस्या का हल करने की कोशिश करेंगे ! जिसमें विशेष कर जिले में तो पत्रकारों के लिए टोल ना लगे इसको लेकर वह पूरी गंभीरता से लागू करवाने का प्रयास करेंगे !उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मीडिया वेलबीग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी व कार्य करने के अन्य पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल , गृहमंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से मिलकर समय-समय पर पत्रकारों के कल्याण और उन्हें सुविधा देने बारे मांग करती रही है! जिस पर सरकार द्वारा पूरा आश्वासन दिया गया था और आज मीडिया वेलबीग संगठन की मेहनत का नतीजा है कि सरकार द्वारा पत्रकारों की ज्यादातर मांगे मान ली गई है! इसके अलावा संगठन द्वारा पंचकूला में प्रेस क्लब के लिए जगह की मांग भी की गई है जिस पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है! इस अवसर पर नीरज शर्मा, गौरव खुराना, बालकिशन खुराना , जितेंद्र कुमार ,अमित कुमार ,गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे! फोटो कैप्शन हरियाणा सरकार में मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे को शॉल व बुके देकर सम्मानित करते मीडिया वेलबीग एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष पवन चोपड़ा व अन्य साथी

Address

Pehowa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Praveen Attrey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Praveen Attrey:

Share