asp4pilkhuwa

asp4pilkhuwa Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from asp4pilkhuwa, Political Party, Pilkhuwa.

जो झुका, वो मिट गया — जो लड़ा, वो बच गया!
हम हैं आज़ाद समाज पार्टी - कांशीराम नगर पिलखुवा
विचारधारा: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के सिद्धांतों पर अडिग।
जुड़िए... क्योंकि अब लड़ाई सिर्फ़ वोट की नहीं, हक़ और हिस्सेदारी की है।

!जय भीम! !जय भारत! !वंदे मातरम! 🇮🇳15 अगस्त — 79वाँ स्वतंत्रता दिवस की तहेदिल से मुबारकबादआज आजाद समाज पार्टी नगर पिलखुवा...
15/08/2025

!जय भीम! !जय भारत! !वंदे मातरम! 🇮🇳
15 अगस्त — 79वाँ स्वतंत्रता दिवस की तहेदिल से मुबारकबाद
आज आजाद समाज पार्टी नगर पिलखुवा की टीम ने पूरे हर्षौल्लास के साथ पूरे नगर पिलखुवा में तिरंगा रैली का आयोजन कर उसको सफल बनाया साथ ही नगर में आजाद समाज पार्टी का परचम भी लहराया।🇮🇳🇮🇳🇮🇳

कुछ पंक्तियां हमारे नगर प्रभारी रितेश गौतम जी की ओर से :-

मिट्टी की खुशबू में बसी है उनकी कुर्बानी,
जिन्होंने हँसते-हँसते दे दी अपनी जवानी।
जो चढ़ गए फाँसी पर मुस्कराकर,
लिख गए इश्क़-ए-वतन की कहानी।

हम सलाम करते हैं उन सभी शहीदों को,
और उनके घर-परिवार के हर फ़र्द को,
जिनकी वजह से आज हम आज़ाद हैं,
जिनकी वजह से सर ऊँचा और दिल शाद हैं।

आओ इस प्यारे दिन पर क़सम खाएँ,
मोहब्बत, भाईचारा और अमन की रौशनी फैलाएँ।

24/07/2025
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 10वें स्थापना दिवस व द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन पर आज बिहार की राजधानी पटना में अपनों के बीच।...
21/07/2025

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 10वें स्थापना दिवस व द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन पर आज बिहार की राजधानी पटना में अपनों के बीच। शानदार कार्यक्रम के लिये टीम बिहार को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाये।

जय भीम! जय भारत!

#भीम_आर्मी_स्थापना_दिवस

एक बार फिर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) नगर पिलखुवा की टीम ने धौलाना विधान सभा के अंतर्गत ग्राम खेड़ा की सड़क हल्की बारिश...
12/07/2025

एक बार फिर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) नगर पिलखुवा की टीम ने
धौलाना विधान सभा के अंतर्गत ग्राम खेड़ा की सड़क हल्की बारिश होते ही ऐसे डूब गई जैसे मानो था कभी सड़क ही नहीं थी इससे ग्रामीणों ओर उस सड़क पर स्थित फैक्ट्री के लोगों को गाडी से तो क्या पैदल भी चलना हुआ दुश्वार इन्हीं हालातों को देखते हुए हमारी नगर पिलखुवा की टीम ने एक्शन लिया और सरकार से इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने व दोबारा सड़क को बनाने की मांग की।
जनता हित के लिए खटखटाए सरकार के दरवाजे क्या सरकार इसी तरह अपने पेट भर-भर कर जनता को परेशान करती रहेगी, क्या सरकार इसी तरह सोती रहेगी।

 #चलो_लखनऊ #चलो_लखनऊआजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से मुसलमानों के समाजी, सियासी, माली, मज़हबी, तालीमी, मसअलों पर चर्...
11/07/2025

#चलो_लखनऊ

#चलो_लखनऊ

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से मुसलमानों के समाजी, सियासी, माली, मज़हबी, तालीमी, मसअलों पर चर्चा... "मुस्लिम-संवाद" में आप सबका खैर-मक़दम है।

21 दिनांक: 12 जुलाई 2025, शनिवार

समयः सुबह 10:00 बजे

स्थानः अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, KGMU के निकट, चौक, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

मुख्य अतिथिः

माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद

सांसद - लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)

संस्थापक - भीम आर्मी भारत एकता मिशन

राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

आयोजक:-

डॉ. मोहम्मद आकिब व आज़ाद समाज पार्टी - उत्तर प्रदेश यूनिट


Aazad Samaj Party - Kanshi Ram

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद भाई Chandra Shekhar Aazad जी के निर्देशानुसार, जनपद कौशाम्बी में हमारे परिवा...
07/07/2025

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद भाई Chandra Shekhar Aazad जी के निर्देशानुसार, जनपद कौशाम्बी में हमारे परिवार की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और प्रयागराज के करछना में हमारे परिवारजन की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में, 29 जून 2025 को पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए जाने के दौरान पुलिस द्वारा उन्हें डिटेन किए जाने के बाद, करछना में पुलिस की मौजूदगी में असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए उपद्रव में फंसाए गए निर्दोषों को कानूनी मदद देने के लिए भीम आर्मी-आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की लीगल सेल का पैनल

📢 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया🗓️ दिनांक: 03 जुलाई 2025📍 स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय,...
03/07/2025

📢 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया

🗓️ दिनांक: 03 जुलाई 2025
📍 स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, हापुड़

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मेरठ मंडल प्रभारी वीरसिंह गौतम जी एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सौंपा गया।

🔹 ज्ञापन में प्रमुख मांगें –
1️⃣ राज्य के 27,965 प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के निर्णय को निरस्त किया जाए तथा सभी विद्यालयों में भवन, शौचालय, पानी, फर्नीचर आदि बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
2️⃣ कौशांबी और प्रयागराज की घटनाओं की निष्पक्ष CBI जांच कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

⚠️ पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रदेशभर में बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आजाद सांसद जी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंत...
03/07/2025

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आजाद सांसद जी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री ने जिलाअधिकारी को ज्ञापन पत्र दिया।

विषय:-
उ०प्र० सरकार के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बन्द किये जाने के विरोध में एवं जनपद कौशाम्बी और प्रयागराज में हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच सी०बी०आई० से कराये जाने के सम्बन्ध में।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एकत्रित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति को एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजने के लिए सोपा गया।
जिसमें नगर पिलखुवा, धौलाना विधानसभा, जनपद हापुड़ व गढ़ विधानसभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौके पर मौजूद रहे ओर सभी का हौसलापदाई किया।

आप सभी ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुँचें।
02/07/2025

आप सभी ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुँचें।

कुछ पल अपनो के साथ पिलखुवा के मोहल्ला डाबरिया में
02/07/2025

कुछ पल अपनो के साथ पिलखुवा के मोहल्ला डाबरिया में

Address

Pilkhuwa
245304

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when asp4pilkhuwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to asp4pilkhuwa:

Share