Jai Adivasi Yuva Shakti Sangathan Raghogarh, Guna

Jai Adivasi Yuva Shakti Sangathan Raghogarh, Guna Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jai Adivasi Yuva Shakti Sangathan Raghogarh, Guna, Social service, Raghogarh.

जयस सिर्फ एक संगठन नहीं,यह युवाओं के हक और सम्मान की लड़ाई है अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना ही असली ताकत है,और हर छात्र-यु...
30/03/2026

जयस सिर्फ एक संगठन नहीं,
यह युवाओं के हक और सम्मान की लड़ाई है

अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना ही असली ताकत है,
और हर छात्र-युवा का अधिकार दिलाना ही हमारा संकल्प है।

जब तक हर युवा को उसका हक नहीं मिलेगा,
तब तक ये संघर्ष यूँ ही जारी रहेगा!
Lokesh Mujalda Babulal Baghel Jcs Pawan Dawar Jays MP Pawan Ahirwar
जय जोहार – जय जयस 💛
न्याय, शिक्षा और सम्मान की राह पर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

Indore MP

लखन बामनिया, जयस छात्र संगठन जिला उपाध्यक्ष

14/03/2026

75 साल से राजनीति में बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं।
Indian National Congress हो या Bharatiya Janata Party — दोनों पार्टियाँ चुनाव के समय आदिवासी समाज को आगे रखने की बात करती हैं।
लेकिन हकीकत यह है कि आज तक गुना जिले की चार विधानसभा सीटों — Raghogarh, Chachaura, Bamori और गुना — में आदिवासी समाज को न तो सही मौका दिया गया और न ही उन्हें विधायक बनाने की पहल हुई।
हर बार कहा जाता है कि “आप भी दौड़ में हैं”, लेकिन यह दौड़ आज तक पूरी नहीं हुई।
अब समय आ गया है कि आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि नेतृत्व का मौका भी दिया जाए।
हमारा सवाल साफ है —
आखिर कब मिलेगा आदिवासी समाज को विधानसभा का टिकट और नेतृत्व का अधिकार?

देश आजाद होने के बाद भी आदिवासी क्षेत्रों की यह हालत है।झरकापुरा जैसे गांव आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।...
13/03/2026

देश आजाद होने के बाद भी आदिवासी क्षेत्रों की यह हालत है।
झरकापुरा जैसे गांव आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।
बारिश के समय मरीजों को कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ता है और बच्चों को कीचड़ भरे रास्तों से स्कूल जाना पड़ता है।
सवाल यह है कि सालों से सत्ता में बैठी दोनों बड़ी पार्टियों ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए आखिर किया क्या?
चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में हमारे गांव आज भी सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
Jai Adivasi Yuva Shakti Sangathan के नेतृत्व में हम यह स्पष्ट कहना चाहते हैं —
अब आदिवासी समाज चुप नहीं बैठेगा।
हम अपने अधिकार और विकास के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।
👉 सड़क, शिक्षा और इलाज कोई एहसान नहीं — यह हमारा अधिकार है।
👉 आदिवासी क्षेत्र का विकास अब टालने से नहीं चलेगा।
जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (JAYS) ✊
आदिवासी एकता जिंदाबाद

Collector Office Guna
CM Madhya Pradesh
PRO Guna

13/03/2026

किसानों के लिए संदेश 🌾🔥
गर्मी के मौसम में खेतों में सूखी फसल और पराली होने के कारण आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
सभी किसान भाइयों से निवेदन है कि बीड़ी-सिगरेट या आग वाली कोई भी चीज खेतों में न फेंकें।
छोटी सी लापरवाही से पूरी फसल जल सकती है।
अपने खेतों और आसपास के किसानों को भी सतर्क रखें।
👉 सावधानी ही फसल की सुरक्षा है।

👉 यह आईडी जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (JAYS) की आधिकारिक आईडी है।इस आईडी के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, समाज से जुड़े...
13/03/2026

👉 यह आईडी जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (JAYS) की आधिकारिक आईडी है।
इस आईडी के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, समाज से जुड़े मुद्दों और आदिवासी समाज पर होने वाले अन्याय-अत्याचार के खिलाफ उठाई जा रही आवाज की जानकारी साझा की जाएगी।
✊ आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए हमारी लड़ाई लगातार जारी है।
🙏 सभी युवा साथियों और समाज के जागरूक लोगों से निवेदन है कि इस आईडी को Follow करें और ज्यादा से ज्यादा साथियों तक शेयर करें, ताकि हमारी आवाज और मजबूत हो सके।
जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (JAYS)
जय आदिवासी, जय संविधान ✊🌿

17 मार्च 2026 — चलो इंदौर17 मार्च 2026 को इंदौर में लाखों युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए छात्र आक्रोश आंदोलन किया जा र...
12/03/2026

17 मार्च 2026 — चलो इंदौर
17 मार्च 2026 को इंदौर में लाखों युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए छात्र आक्रोश आंदोलन किया जा रहा है।

छात्रों की 5 प्रमुख मांगें —

1️⃣ ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) को हटाया जाए।
2️⃣ पूर्व की तरह ऑफलाइन परीक्षा करवाई जाए।
3️⃣ छात्रों द्वारा चयनित परीक्षा सेंटर ही दिया जाए।
4️⃣ परीक्षा फीस में कमी की जाए।
5️⃣ निर्धारित समय में पूरी परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

✊ भविष्य को बचाने की इस लड़ाई में सभी युवा अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, जयस

Address

Raghogarh
473287

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jai Adivasi Yuva Shakti Sangathan Raghogarh, Guna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category