29/03/2026
आज रास्ते में एक हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला। एक युवक गंभीर दुर्घटना का शिकार होकर डहरिया केंटीन के पास,सड़क पर पड़ा था। न जाने कितने लोग वहाँ से गुज़रे होंगे, परन्तु सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया।
मैं और विकास (IPS ) जब वहाँ से गुज़र रहे थे , तो देखा कि उसके सिर से लगातार रक्त बह रहा था। हम लोगों ने तुरंत किसी और से गमछा मांगकर उसके घाव को बांधा और उसे शीघ्र अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।
मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि ऐसे समय में मानवता का परिचय अवश्य दें। आपकी थोड़ी सी मदद किसी की अनमोल जान बचा सकती है।
साथ ही, वाहन चलाते समय संतुलित गति और सावधानी बरतें, ताकि आप स्वयं भी सुरक्षित रहें और सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित रह सकें।