Astrologer R.K.Bhagwat

Astrologer R.K.Bhagwat जन्म कुंडली विशेषग्य |
फीस - 501/-

14/04/2025
05/04/2025
02/04/2025

01/04/2025

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 01 अप्रैल 2025*
*⛅ दिन - मंगलवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2082*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - बसन्त*
*⛅मास - चैत्र*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - चतुर्थी रात्रि 02:32 अप्रैल 02 तक तत्पश्चात् पञ्चमी*
*⛅नक्षत्र - भरणी सुबह 11:06 तक तत्पश्चात् कृत्तिका*
*⛅योग - विष्कम्भ सुबह 09:48 तक, तत्पश्चात् प्रीति सुबह 06:07 अप्रैल 02 तक, तत्पश्चात् आयुष्मान*
*⛅राहुकाल - दोपहर 03:49 से शाम 05:22 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय - 06:32*
*⛅सूर्यास्त - 06:55 ( सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:59 से प्रातः 05:46 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:19 से दोपहर 01:08 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:20 अप्रैल 02 से रात्रि 01:06 अप्रैल 02 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅व्रत पर्व विवरण - मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से रात्रि 02:32 तक), विनायक चतुर्थी, सर्वार्थसिद्धि योग (सुबह 11:06 से सुबह 06:31 अप्रैल 02 तक)*
*⛅विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*

*🔹कर्ज-निवारण व धन-वृद्धि हेतु रखें इन बातों का विशेष ध्यान 🔹*

*🔸झाडू को कभी पैर न लगायें ।*

*🔸 भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई या अन्य बर्तन चूल्हे से उतारकर नीचे रखें ।*

*🔸 घर के दरवाजे को कभी भी पैर से ठोकर मार के न खोलें ।*

*🔸 देहली (दहलीज) पर बैठकर कभी भोजन न करें ।*
*🔸सुबह शाम की पहली रोटी गाय के लिए बनायें व समय-अनुकूलता अनुसार खिला दें ।*

*🔸 घर के बड़ों को प्रणाम करें । उनके आशीर्वाद से घर में बरकत आती है ।*

*🔸 रसोईघर में जूठे बर्तन कभी भी नहीं रखें तथा रात्रि में जूठे बर्तन साफ करके ही रखें ।*

*🔸 घर में गलत जगह शौचालय बन गया हो तो शौचालय में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर होता है । नमक को शौचालय के अलावा कहीं भी खुला न रखें । इससे धन-नाश होता है ।*

*🔸 घर की नकारात्मक ऊर्जा (negative energy) दूर करने के लिए हफ्ते में एक बार नमक मिले पानी से पोंछा लगायें ।*

*🔸 घर में जितनी भी घड़ियाँ हों उन्हें चालू रखें, बंद होने पर तुरंत ठीक करायें, धनागम अच्छा होगा ।*

*🔸 घर की छत पर टूटी कुर्सियाँ, बंद घड़ियाँ, गत्ते के खाली डिब्बे, बोतलें, मूर्तियाँ या कबाड़ नहीं रखना चाहिए ।*

*🔸 घर में जाला या काई न लगने दें ।*

*🔸घर की दीवारों व फर्श पर पेंसिल, चाक आदि के निशान होने से कर्ज चढ़ता है । निशान हों तो मिटा दें ।*

*🔸बाधाओं से सुरक्षा हेतु हल्दी व चावल पीसकर उसके घोल से या केवल हल्दी से घर के प्रवेश द्वार पर ॐ बना दें ।*

*🔸प्रतिदिन प्रातः सूर्योदय के पूर्व उठकर स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र पहनें । असत्य वचन न बोलें । पूजाघर में दीपक व गौ-चंदन धूपबत्ती जलायें । हो सके तो ताजे पुष्प चढ़ायें और तुलसी या रुद्राक्ष की माला से अपने गुरुमंत्र का कम से कम १००० बार (१० माला) जप करें । जिन्होंने मंत्रदीक्षा नहीं ली हो वे जो भी भगवन्नाम प्रिय लगता हो उसका जप करें ।*

🕉️🔔📿

31/03/2025

🌷 *नववर्ष शुभ हो*🌷

आज चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि - हमारे कैलेंडर का प्रथम दिवस।

चैत्र नवरात्रि की साधना आध्यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति करने वाली है, वहीं शारदीय नवरात्रि सांसारिक इच्छाओं को पूरा करने वाली मानी जाती है।

*क्रम महत्वपूर्ण है - हमारे दर्शन में आध्यत्म से संसार है, संसार से अध्यात्म नही।* हम अक्सर उल्टा चलते हैं, न माया मिलती है, न राम।

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के पाठ का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार हर अध्याय का विशिष्ट महत्व है। प्रथम अध्याय के पाठ से चिंताओं से मुक्ति मिलती है तो तेरहवें अध्याय के पाठ से देवी की भक्ति एवं कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।

*यानी सद्गति की राह, चिंताओं से मुक्ति के साथ शुरुआत होती है और असीम अखंड आनंद पर समाप्त होती है। हम अक्सर यहां भी गलती कर जाते हैं। आनंद की तलाश में चिंताएं पाल लेते हैं। फिर तलाश पूरी हो तो कैसे हो।* अगर हम क्रम सही कर सकें, तो देवी कृपा स्वयं हो जाएगी।

ज्योतिषी बता रहें हैं कि इस वर्ष के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्यदेव रहेंगे। नतीजा गर्मी ज्यादा रहेगी। *कोशिश करें कि चाहे गर्मी सूरज की हो, पद की या पैसे की, उसे सर पर न चढ़ने दें, विनम्रता का पूरी बांह का कुर्ता न भी हो तो शिष्टता का अंगोछा जरूर बांध के रखें। इतना कर सके तो यकीनन अच्छी गर्मी, अच्छी बारिश भी देगी .. बारिश प्रेम की, प्रतिष्ठा की,उपलब्धि की।*

ज्योतिषी यह भी बता रहें है कि अत्यंत शुभ संकेत यह भी है कि *इस चैत्र नवरात्रि में मां भगवती हाथी पर सवार होकर आएंगी और प्रस्थान भी हाथी पर बैठकर ही करेंगी।* हाथी को समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। संकेत यह कि इस वर्ष नवरात्रि पर्व शुभ फल देने वाला होगा और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। *हमें करना बस इतना है कि जरा दिल के दरवाजे को बड़ा करके रखें, सकरे रास्तों से सुख सम्रद्धि का हाथी नही गुजरता।*

आज देवी भगवती से यही प्रार्थना :-

_"ॐ, सर्वे भवन्तु सुखिनः,_
_सर्वे सन्तु निरामयाः |_
_सर्वे भद्रान्नि पश्यन्तुमाँ,_
_कश्चिद्-दुःख-भाग-भवेत् |_
_ॐ शांतिः शांतिः शांतिः ||"_

(1: हे ईश्वर, सभी सुखी रहें ,
2: सभी निरोगी रहें।
3: सभी मंगल के साक्षी हों,
4: किसी को दुख कष्ट न हो।
5: ॐ शांति , शांति , शांति ।)

अभिनव भागवत
जिला अध्यक्ष रायपुर
भारतीय शक्ति संघ भारत

🙏🌷🌷🙏

30/03/2025

PM Modi CG Visit: प्रतीक चौहान. रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ आए है. वे बिलासपुर के मोहभट्....

30/03/2025

30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ पंचग्रही योग के साथ हो रहा है. इस विशेष संयोग में सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध और राह....

Address

Raipur

Telephone

+919407965234

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astrologer R.K.Bhagwat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share