Aam Aadmi Party Raipur

Aam Aadmi Party Raipur आम आदमी पार्टी रायपुर जिला ऑफिसियल पेज

आभार एवं धन्यवाद 🙏नकटी ग्राम के विस्थापन के मुद्दे पर आयोजित आम आदमी पार्टी के आंदोलन एवं धरसींवा विधायक आवास घेराव कार्...
13/07/2026

आभार एवं धन्यवाद 🙏

नकटी ग्राम के विस्थापन के मुद्दे पर आयोजित आम आदमी पार्टी के आंदोलन एवं धरसींवा विधायक आवास घेराव कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित कर जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय को आम जनता तक पहुँचाने के लिए हम सभी मीडिया साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

विशेष रूप से आलाप न्यूज़, लोकदेश रिपोर्ट, स्वदेश समाचार एवं अमन पथ का धन्यवाद, जिन्होंने निष्पक्षता के साथ इस जनआंदोलन को अपने समाचार माध्यमों में स्थान दिया और नकटी ग्राम के प्रभावित परिवारों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए आप सभी मीडिया संस्थानों एवं पत्रकार साथियों के प्रति हम अपना हार्दिक आभार एवं सम्मान प्रकट करते हैं।

सादर,

सनोज दास
जिला सोशल मीडिया प्रभारी, रायपुर
आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

13/07/2026

नकटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी! ✊

दिनांक 12 जुलाई को नकटी ग्राम के घरों के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष माननीय नवनीत नंदे जी एवं जिला अध्यक्ष (युवा विंग) विकास दास माणिकपुरी जी के नेतृत्व में धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा जी के आवास का घेराव किया गया।

इस दौरान पार्टी के क्रांतिकारी साथियों ने विधायक जी से मुलाकात कर नकटी ग्राम के प्रभावित परिवारों की पीड़ा से अवगत कराने एवं ज्ञापन सौंपने का विनम्र अनुरोध किया। किंतु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि विधायक जी अपने आवास पर मौजूद होने के बावजूद स्वयं बाहर आकर जनता और कार्यकर्ताओं से नहीं मिले। उनके स्थान पर एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से ज्ञापन प्राप्त कराया गया।

पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण लगभग दो घंटे तक विधायक जी के बाहर आने की प्रतीक्षा करते रहे, ताकि वे नकटी ग्राम की वास्तविक स्थिति और विस्थापन से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सीधे उनके सामने रख सकें। लेकिन जब लंबे इंतजार के बाद भी विधायक जी नहीं आए, तब जिला अध्यक्ष माननीय नवनीत नंदे जी ने स्थानीय नागरिकों को और अधिक असुविधा से बचाने के लिए निर्णय लिया कि ज्ञापन वहीं सौंपकर कार्यक्रम समाप्त किया जाए।

यह घटना गंभीर प्रश्न खड़े करती है। जनता अपने जनप्रतिनिधि से संवाद और जवाबदेही की अपेक्षा रखती है। यदि जनता अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे और उसे केवल प्रतीक्षा ही मिले, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

नकटी ग्राम के लोगों का संघर्ष किसी एक परिवार का नहीं, बल्कि न्याय और अधिकार की लड़ाई है। आम आदमी पार्टी इस अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी और प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

जनता सब देख रही है। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता के हाथ में होता है, और समय आने पर जनता अपने मत के माध्यम से उचित उत्तर देना जानती है।

नकटी को न्याय दिलाकर रहेंगे!

अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी!

आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के साथ थी, है और रहेगी। ✊

— नवनीत नंदे
जिला अध्यक्ष, रायपुर
आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ #संविधान_बचाओ #लड़ेंगे_जीतेंगे

13/07/2026

*🚨 अति महत्वपूर्ण सूचना 🚨*

जयहिंद साथियों,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि माननीय प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत जी का WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है।
अतः यदि उनके नंबर से किसी भी साथी, पदाधिकारी, व्हाट्सऐप ग्रुप या अन्य किसी व्यक्ति को कोई संदेश, लिंक, OTP, बैंक संबंधी जानकारी अथवा पैसों की मांग प्राप्त होती है, तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया दें।
कृपया इस संदेश को सभी ग्रुप और पार्टी के साथी तक पहुंचये तथा बिना पुष्टि के कोई आर्थिक लेन-देन या अन्य कार्रवाई न करें।
सभी सम्मानित साथियों से अनुरोध है कि इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अधिक से अधिक साथियों तक तत्काल पहुंचाएं।

जिला अध्यक्ष, रायपुर
आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

गरीबों के आशियाने के न्याय की लड़ाई जारी है! ✊आज ग्राम नकटी के लगभग 85 गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आम ...
12/07/2026

गरीबों के आशियाने के न्याय की लड़ाई जारी है! ✊

आज ग्राम नकटी के लगभग 85 गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा माननीय अनुज शर्मा जी के आवास का घेराव किया गया।

यह आंदोलन जिला अध्यक्ष माननीय नवनीत नंदे जी एवं युवा विंग जिला अध्यक्ष विकास दास माणिकपुरी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान जी, प्रदेश अध्यक्ष (युवा विंग) इमरान खान जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शिव शर्मा जी, RTI विंग सचिव संजय गुप्ता जी, महिला विंग जिला अध्यक्ष (रायपुर) अनुराधा शुक्ला जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सागर क्षीरसागर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) मिथलेश साहू जी, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सनोज दास जी, वीरेंद्र पवार जी, बलवंत जी, पंकज शर्मा जी, फारुख जी, राहुल जी, जिला उपाध्यक्ष श्याम शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विजय देवांगन जी, जयदीप मुग्दियार जी सहित आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हमारी मांग स्पष्ट है—
गरीबों के घर उजाड़कर विधायक कॉलोनी का निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनता के विश्वास से होता है, गरीबों का आशियाना छीनकर नहीं।

हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि:
✅ प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए।
✅ चरागाह भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।
✅ गरीब, मजदूर, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

आम आदमी पार्टी गरीब, वंचित और शोषित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हक एवं न्याय की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।

"गरीब का घर नहीं उजड़ने देंगे, न्याय दिलाकर रहेंगे।" ✊🇮🇳 #संविधान_बचाओ #लड़ेंगे_जीतेंगे

12/07/2026

गरीबों के आशियाने उजाड़कर धरसींवा विधायक Anuj Sharma अपने आलीशान बंगले में दुबक कर बैठे हैं! जनता की हाय से आपके बंगले की दीवारें भी नहीं बचेंगी विधायक जी। नकटी ग्राम के परिवारों को बेघर करने के बाद इतनी भी नैतिकता नहीं बची कि आकर जनता का सामना कर सकें और अपनी अमानवीय गलती स्वीकारें? सुन लीजिए, आलीशान कमरों से बाहर निकलना पड़ेगा। हमारी साफ चेतावनी है—तुरंत नकटी ग्राम वासियों के बीच आएं, अपनी गलती मानें और पीड़ित परिवारों का ससम्मान पुनर्स्थापन करें। जब तक गरीबों को न्याय नहीं मिलेगा, यह आक्रोश थमेगा नहीं! #लोकतंत्र_बचाओ #संविधान_बचाओ @

आम आदमी पार्टी की कर्मठ, ईमानदार, मेहनती, जुझारू, जोशीली, निडर, संघर्षशील, समर्पित, जनप्रिय, संवेदनशील, ऊर्जावान, प्रेरण...
11/07/2026

आम आदमी पार्टी की कर्मठ, ईमानदार, मेहनती, जुझारू, जोशीली, निडर, संघर्षशील, समर्पित, जनप्रिय, संवेदनशील, ऊर्जावान, प्रेरणादायी एवं जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित प्रदेश संयुक्त सचिव आदरणीय स्वाती दीदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎉🎂💐

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि, अपार खुशियाँ तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति, साहस और सफलता प्रदान करें।

आपका समर्पण, संघर्ष, निडर नेतृत्व और जनता के प्रति सेवा-भाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, स्वाती दीदी! 🌹🎉

गरीबों के सम्मान और न्याय की लड़ाई में आम आदमी पार्टी उनके साथ है।आज आम आदमी पार्टी, रायपुर जिला द्वारा जिला अध्यक्ष मान...
08/07/2026

गरीबों के सम्मान और न्याय की लड़ाई में आम आदमी पार्टी उनके साथ है।

आज आम आदमी पार्टी, रायपुर जिला द्वारा जिला अध्यक्ष माननीय नवनीत नंदे जी के नेतृत्व में रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक माननीय सुनील कुमार सोनी जी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से ग्राम नकटी की चरागाह भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को स्वीकार न करने तथा जिन लगभग 85 गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़े गए हैं, उनके सम्मानजनक पुनर्वास और न्याय के पक्ष में समर्थन देने की मांग की गई।

हमारा स्पष्ट मानना है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनता के विश्वास से बनता है, न कि गरीबों के घर उजाड़कर। विकास तभी सार्थक है जब उसमें न्याय, संवेदनशीलता और मानवता सर्वोपरि हो।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जोन सहप्रभारी अनुशा जोसेफ जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शिव शर्मा जी, प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र बिसेन जी, प्रदेश संयुक्त सचिव (महिला) स्वाति तिवारी जी, एससी/एसटी विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े जी, यूथ प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान जी, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर जी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी गरीब, वंचित और पीड़ित परिवारों की आवाज़ बनकर उनके अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।

जय हिंद।
जय छत्तीसगढ़।

08/07/2026

Maruti Suzuki India, Toyota Kirloskar Motor, Hero MotoCorp समेत देश की 29 ऑटो कंपनियों को आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक जी ने पत्र लिखकर E20 Petrol को लेकर उनके दावों पर लिखित जवाब मांगा। सुनिए।

07/07/2026

केंद्र सरकार ऑटो कंपनियों से E20 पर झूठ क्यों बुलवा रही है?

6 ऑटो कंपनियों को बुलाकर कहा गया कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलें कि E20 से कोई नुकसान नहीं होता और गैर-E20 गाड़ियों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इनमें से तीन कंपनियों.. मारुति सुजुकी, टोयोटा और हीरो मोटोकॉर्प ने देश से झूठ बोला। हमारे पास इन कंपनियों के 'ओनर मैनुअल' हैं, जो साबित करते हैं कि इन्होंने देश से झूठ बोला।

Arvind Kejriwal

06/07/2026

साल 2021 के ज़मीन से जुड़े घोटालों, ₹2 करोड़ की ज़मीन को महज़ 10 मिनट बाद ₹18 करोड़ में मंदिर ट्रस्ट को बेचे जाने और मंदिर निर्माण के दौरान टेंडर पास कराने के लिए 40% तक कमीशन मांगे जाने के आरोपों पर जी ने PM मोदी जी से पूछे सवाल -

Address

Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aam Aadmi Party Raipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share