01/09/2026
मोर पार्षद मोर द्वार
विगत दिवस शीतला माता वार्ड के जनमानस से घर- घर जाकर मिला और संवाद किया, उनकी शिकायतो और मांग को समझा और संबंधित विभाग के अधिकारी से संपर्क कर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
वरिष्ठ वार्डवासी जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है, उनसे मिलकर उनका हाल चाल जाना तथा उनको आयुष्मान वय वंदना कार्ड आयुष्मान ऐप से तुरंत बना के दिया ताकि उनको 5 लाख का मुफ्त इलाज मिल सके।
सट्रीट वेडर्स को पीएम स्वनिधि पोर्टल से 15000 रूपये से 50000 रूपये का लोन दिलवाने के लिए आवेदन करवा के दिया ताकि वह अपना व्यापार करके आत्मनिर्भर बन सके।
असंगठित और भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छत्तीसगढ़ "श्रमिक छात्रवृत्ति योजना" के तहत ₹500 से ₹10000 तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरवाया।
भवन निर्माण श्रमिकों के सपुत्रीया जिनकी उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है, उनको नोनी सशक्तीकरण योजना के तहत ₹20000 की राशी दिलवाने के लिए आवेदन करवा के दिया।
सियान श्रमिक जिनकी उम्र 59 से 60 वर्ष के बीच है, उनको "श्रमिक सियान" योजना के तहत ₹20000 की राशी दिलवाने के लिए आवेदन करवा के दिया।
वार्ड के जनमानस को उनके बच्चों के लिए आय,जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए "सेवा सेतु" पोर्टल से आवेदन करवाया।
वार्ड के जनमानस को केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे की पीएम आवास योजना, मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा, आयुष्मान भारत, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया, फीडबैक लिया और उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जनमानस की सेवा करना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मै प्रयासरत हुं।
सेवा परमो धर्मः
अंत्योदय
शैंकी बग्गा (पूर्व आई.ई.एस अधिकारी, एमटेक आई.आई.टी बॉम्बे)
सदस्य, दिव्यांगजन जिला स्तरीय समिति
चेयरमैन (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) एवं पार्षद
नगर पालिक निगम राजनांदगांव
छत्तीसगढ
मो. नं-: 09399883352
Bharatiya Janata Party (BJP) Bjp Chhattisgarh Narendra Modi Nitin Nabin Amit Shah Dr Raman Singh Shivprakash Ajay Jamwal