26/05/2026
🚨 भोपाल वार्ड 48 में सरकारी जमीन पर बड़ा खेल ? 🚨
भोपाल नगर निगम वार्ड 48 के शाहपुरा-अजय नगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की बेशकीमती शासकीय राजस्व भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला अब लोगों के बीच बड़ा सवाल बनता जा रहा है।
आरोप है कि पहले क्षेत्र के हरे-भरे पेड़ों को काटा गया, कुछ पेड़ों को केमिकल डालकर सुखाया गया, और उसके बाद सरकारी जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े निर्माण और पर्यावरण नुकसान के बावजूद प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभाग अब तक खामोश दिखाई दे रहे हैं।
❓ आखिर किसकी अनुमति से पेड़ काटे गए?
❓ सरकारी राजस्व भूमि पर निर्माण कैसे शुरू हुआ?
❓ क्या बिना अनुमति करोड़ों की जमीन पर कब्जा हो रहा है?
❓ प्रशासन कार्रवाई करेगा या सब कुछ ऐसे ही चलता रहेगा?
🌳 एक तरफ पर्यावरण संरक्षण के बड़े-बड़े दावे…
🏗️ दूसरी तरफ सरकारी जमीन और हरियाली पर कब्जे के आरोप…
अब भोपाल की जनता जवाब मांग रही है ।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav BJP Madhya Pradesh Collector Bhopal