Aspirational Block Rajgarh Churu

Aspirational Block Rajgarh Churu From Aspire to Inspire

06/08/2026
      'कोड चुरू' नवाचार के तहत राजगढ़ ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगे कोडिंग लैबनीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक...
06/08/2026





'कोड चुरू' नवाचार के तहत राजगढ़ ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगे कोडिंग लैब
नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत मिले 3.5 करोड़ रूपए
चूरू ज़िला क्लक्टर अभिषेक सुराणा के नवाचार कोड चूरू को नीति आयोग से 3.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है जिसके माध्यम से राजगढ़ ब्लॉक के 122 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कोडिंग लैब के लिए 6 कम्प्यूटर फर्नीचर सहित प्रदान किए जाएंगे।
नीति आयोग की नवाचार श्रेणी में इस कोड चूरू को चयनित किया गया है और इम्पावर्ड कमेटी ने इस प्रोजेक्ट को स्वीकृत कर 3.5 करोड़ रुपए ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर फर्नीचर व अन्य साधनों के लिए प्रदान किए है जिससे ब्लॉक के 122 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कोडिंग लैब स्थापित की जाएगी और सरकारी विद्यालयों के बच्चों को कोड चूरू प्रोग्राम के तहत कोडिंग का प्रशिक्षण विद्यालयों में प्रदान कर उनके कौशल में वृद्धि की जाएगी ।
मुख्य आयोजना अधिकारी श्री भागचंद खारिया ने बताया कि इसी सत्र राजगढ़ ब्लॉक के 122 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर व फर्नीचर व अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसके लिए जिला स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चूरू की अध्यक्षता में एक सात सदस्यीय कमेटी गठित की जा चुकी है जो इस प्रोजेक्ट की देखरेख करेगी ।

    NITI Aayog
08/02/2026



NITI Aayog

05/02/2026
राजस्थान सरकारसूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू---संपूर्णता अभियान गति, गुणवत्ता और परिणाम-आधारित क्रियान्वयन का मिशनआशा...
05/02/2026

राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू
---
संपूर्णता अभियान गति, गुणवत्ता और परिणाम-आधारित क्रियान्वयन का मिशन

आशान्वित ब्लाॅक कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित हुआ संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ कार्यक्रम, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

चूरू, 04 फरवरी। भारत सरकार के 'आशान्वित ब्लाॅक कार्यक्रम— के तहत बुधवार को राजगढ़ समिति में चूरू जिले के आशान्वित ब्लाॅक राजगढ़ में चयनित 06 संकेतकों की संतृप्ति के लिए संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम मनोज खेमादा ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 चिन्हित सूचकांकों के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र का उन्नयन करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान है। यह अभियान गति, गुणवत्ता और परिणाम-आधारित क्रियान्वयन का मिशन है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सभी विभाग नियमित फील्ड मॉनीटरिंग और लक्ष्य-आधारित कार्य योजना से काम करें और कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति सुनिश्चित करें और आमजन की इसमें समुचित भागीदारी हो।

महावीर पूनिया ने कहा कि अभियान के माध्यम से ब्लॉक में बाल पोषण, आंगनबाड़ी सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा सहित बिन्दुओं पर विशेष फोकस से सुधार के सतत प्रयास किए जाएंगे। हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और अपने परिवेश में वंचित लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ें। उन्होंने कहा कि हम सभी स्तरों पर समन्वय रखें और सभी के सम्मिलित प्रयासों से हर लक्ष्य समय पर और पूरी तरह से पूरा हो।

एसीईओ व मुख्य आयोजना अधिकारी भागचंद खारिया ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 डेटा-बेस्ड मॉनीटरिंग, स्थानीय जागरूकता कार्यक्रम और ग्राम-स्तरीय भागीदारी से ही सफल होगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल औपचारिक रिपोर्टिंग नहीं बल्कि स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा-संबंधी संकेतकों में वास्तविक प्रभाव डालना है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, आजीविका आदि से संबंधित संकेतकों पर समन्वित प्रयास कर आमजन को विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आगामी 3 माह में चिन्हित 06 संकेतकों (नियमित रूप से पूरक पोषण प्राप्त करने वाले 06 महीने से 06 वर्ष की आयु के बच्चों का प्रतिशत, आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित बच्चों की मापन क्षमता का प्रतिशत, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शौचालयों की उपलब्धता का प्रतिशत, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल सुविधा, कुल विद्यालयों की तुलना में पर्याप्त संख्या में बालिका शौचालय सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत, पशुओं के टीकाकरण का प्रतिशत) आदि के लक्ष्यों के विरूद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि पर काम किया जाएगा।

इस दौरान तहसीलदार रामसिंह सैनी, बीडीओ भागीरथ कटारिया, सीबीईओ सुमन जाखड़, सीडीपीओ सीमा गहलोत, रविन्द्र, पशुपालन से डॉ अजमेर कुहाड़, रमेश शर्मा, राजीविका महिलाएं सहित सभी विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर मौजूद रहे।
---
NITI Aayog
.0

04/02/2026

आशान्वित ब्लॉक को प्रेरणादाई ब्लॉक बनाने के संकल्प के साथ सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत राजगढ़ पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी श्री मनोज खेमाडा की अध्यक्षता में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया ।
भाजपा नेता महावीर पूनिया मुख्य अतिथि रहे ।
तहसीलदार रामसिंह सैनी, सीबीईओ डॉ सुमन जाखड़, पशुपालन उपनिदेशक डॉ अजमेर कुहाड़, सीडीपीओ सीमा गहलोत, विकास अधिकारी भागीरथ कटारिया,सहायक अभियंता रविंद्र पूनिया , नायब तहसीलदार और मुख्य आयोजना अधिकारी भागचंद खारिया मंचस्थ रहे ।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गान की प्रस्तुति दी गई ।
मुख्य आयोजना अधिकारी ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए सम्पूर्णता अभियान की जानकारी देते हुए आगामी तीन महीने में अभियान के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी ।
सीबीईओ डॉ सुमन जाखड़ शिक्षा विभाग से संबंधित संकेतकों की जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी और सभी राजकीय विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन के अनुरूप छात्राओं के क्रियाशील शौचालयों और स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
उपनिदेशक पशुपालन डॉ अजमेर कुहाड़ ने बताया कि दूधारू पशुओं के खुरपका मुंहपका रोग का टीकाकरण राजगढ़ ब्लॉक में शत-प्रतिशत अर्जित कर लिया गया और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी ।
सीडीपीओ सीमा गहलोत ने मातृ व शिशु पोषण और बच्चों की ग्रोथ मोनिटरिंग पर शत-प्रतिशत सफलता अर्जित करने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आगामी तीन माह में गहनता से कार्य कर ब्लॉक को अग्रणी बनाने और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं विकसित करने हेतू प्रयास करने का आह्वान किया।
भाजपा नेता महावीर पूनिया ने कहा कि सभी विभाग और जनप्रतिनिधि मिलकर विकसित भारत बनाने के लिए विकसित राजगढ़ का सपना साकार करने की दिशा में कार्य करें
उपखंड अधिकारी श्री मनोज खेमाडा ने कहा कि सभी विभाग अपने स्तर पर प्रयास करे और जहां प्रशासन का सहयोग की आवश्यकता हो उन्हें अवगत कराएं और तीन माह बाद जब अभियान का समापन समारोह का आयोजन हो तो सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को शत-प्रतिशत सफलता अर्जन के लिए सम्मानित करें ।
उन्होंने सम्पूर्णता अभियान की शपथ दिलाते हुए संकल्प दिलाया।
समारोह में महिला एवं बाल विकास द्वारा गोदभराई और आन्ना प्राशन का आयोजन किया, राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उतपादो की प्रदर्शनी लगाई गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च रक्तचाप व‌ मधूमेह की जांच हेते शिविर लगाया गया ।
सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने अभियान शूभारंभ बोर्ड पर हस्ताक्षर अंकित किए ।
समारोह में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री मनोज झाझडिया, पीएचईडी अधीक्षण अभियन्ता नरेंद्र कच्छावा, सूचना प्रोद्योगिकी विभाग प्रोग्रामर, तृप्ता कुमारी, बीपीएम राजीविका हरिनारायण सांवरिया, बीपीएम हेल्थ धर्मपाल मूंड, सांख्यिकी निरीक्षक किशन कुमार, सहायक विकास अधिकारी विजयदान , आयोजना विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश चौधरी, संस्थापन अधिकारी चंद्रजीत कटेवा, श्री निवास माली , राकेश गुलेरिया और नीति आयोग के एबीएफ वसीम आहमद मौजूद रहे ।
समारोह का संचालन सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया।

Address

Aspirational Block Rajgarh
Rajgarh
331023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aspirational Block Rajgarh Churu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share