08/07/2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
आम आदमी पार्टी ने नरसिंहगढ़ में कसी कमर: संगठन मजबूती के लिए बैठक संपन्न; बदहाल स्कूल, अधूरे पार्वती पुल और 'नीट पेपर लीक' को लेकर सरकार को घेरा
नरसिंहगढ़।
आम आदमी पार्टी (आप) की एक महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक नरसिंहगढ़ के अग्रोहा होटल में संपन्न हुई। यह बैठक विधानसभा में संगठन को मजबूत करने और जिला अध्यक्ष फौजी दिनेश चंद्रवंशी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले और विधानसभा क्षेत्र के भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फौजी दिनेश चंद्रवंशी ने की। वहीं, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश संयुक्त सचिव प्रवीण सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
*31 सदस्यीय टीम का होगा गठन*
बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा में धरातल पर काम करने के लिए एक 31 सदस्यीय मजबूत टीम का गठन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
*अधूरी बुनियादी सुविधाओं और भ्रष्टाचार पर बरसे जिला अध्यक्ष*
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फौजी दिनेश चंद्रवंशी ने क्षेत्र की बदहाल बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गदिया का स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और उसका खेल मैदान तालाब का रूप ले चुका है। बैरसिया और नरसिंहगढ़ को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पार्वती पुल पिछले 2 साल से अधूरा पड़ा है। बीजेपी के विधायक और सांसद इस गंभीर मुद्दे पर सिर्फ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फोटो खिंचवाने की राजनीति कर रहे हैं।
*नीट पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा*
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री रमेश चन्द्र पुष्पद, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष हेमराज केवट और यूथ विंग जिला अध्यक्ष विशाल सोनी ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने देश में हुए नीट (NEET) पेपर लीक मामले और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सरकार को जमकर कोसा और कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे आम आदमी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
*डॉ. कमल सिंह ने किया संचालन, पवन कुशवाह ने माना आभार*
इस विशेष बैठक का सफल संचालन डॉ. कमल सिंह धनावत और जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह तंवर के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व अतिथियों का आभार जिला संयुक्त सचिव पवन कुशवाह ने व्यक्त किया।
*बैठक में ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिन यादव, मुकेश मालवीय, रामनारायण मंडलोई, राज भट्ट, दिनेश कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, कालूराम कुशवाह, बबलू वर्मा, रघुवीर कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, दौलतराम विजयपुरिया, कैलाश भिलाला, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह परिहार, महेंद्र सिंह परिहार और देवेंद्र बना सहित विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party Madhya Pradesh Aam Aadmi Party Rajgarh फौजी दिनेश चंद्रवंशी Govind Parihar