Shekhar

Shekhar Shashi Shekhar Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज देश में जन-निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे ज़्यादा दिन तक शीर्ष पर रहने का रिक...
11/06/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज देश में जन-निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे ज़्यादा दिन तक शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड बना लिया है, यह तब जब कांग्रेस पार्टी ने 2002 के बाद से इस देश की सभी एजेंसीज को उनके पीछे लगा दिया था, उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने की हर साज़िश को अंजाम दिया गया था, भाजपा को राजनीतिक रूप से अछूत बनाने का हरसंभव प्रयास किया गया था, नरेंद्र मोदी जी की राजनीतिक हत्या का जितना प्रयास कांग्रेस द्वारा किया गया वो शायद ही किसी दूसरे नेता के साथ आज़ाद भारत में हुआ हो, लेकिन नरेंद्र मोदी जी को इस देश के लोगो का प्यार और समर्थन सदैव मिला और देश के लोगो ने अपने इस बेटे पर अपना वरदहस्त बनाए रखा और उस का परिणाम है की आज देश ही नहीं अपितु दुनिया में नरेंद्र मोदी जी जैसा दूसरा नेता लोकतांत्रिक राष्ट्र में कोई नहीं है।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में सतत चल रहे इस यात्रा में जनसेवा को केंद्र में रख कर कार्य किया है, अंत्योदय का विचार उनके राजनीतिक जीवन में ध्येय बनकर रहा, देश के ग़रीब-पिछड़ो-आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करना ही उनके जीवन का मूलमंत्र है, ग़रीब को घर से लेकर शौचालय और नल से जल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री जी ने पिछले 12 साल के कार्यकाल में अप्रत्याशित कार्य किया, आयुष्मान भारत जैसी योजना आज माध्यम वर्ग और ग़रीब परिवार के लिए वरदान सिद्ध हुआ है, किसान सम्मान निधि से भारत के अन्नदाता के जीवन में एक सहारा मिला है, भारतीय रेल की आज ढाँचागत विकास किसी से छुपी नहीं है, देश को चाँद पर ले जाने के सफल प्रयास, देश में IIT, IIM, AIIMS जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में वृद्धि, ऐसी अनेकों कार्य से आज नरेंद्र मोदी जी की पहचान एक ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में बनी है जो देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी आप सतायु हो, आप ऐसे ही माँ भारती की सेवा में लगे रहे, आपका जीवन मंगलमय हो यही प्रभु राम से प्रार्थना है, हर राष्ट्र के भाग्य में एक समय ऐसा आता है जब उसका एक पुत्र निकलकर उस राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर देता है, माँ भारती के आप वही पुत्र है, साधुवाद।

Narendra Modi

Address

Ramgarh Cantonment

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shekhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share