Office of Chief Minister, Jharkhand

Office of Chief Minister, Jharkhand Official page of Office of Chief Minister, Jharkhand
(5)

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त...
03/09/2026

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने 08 सितंबर को रांची ...
03/09/2026

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने 08 सितंबर को रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में APPLICATION OF ARTIFICIAL INTELLIGENCE AND MACHINE LEARNING IN GEOLOGY AND MINING विषय पर आयोजित संगोष्ठी में आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने GRDA एवं रांची स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की। राज्य के शहरीकृत ...
03/09/2026

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने GRDA एवं रांची स्मार्ट सिटी
के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की। राज्य के शहरीकृत जिलों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। के भविष्य में विस्तार की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को देखते हुए दीर्घकालिक एवं संतुलित विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी एवं सैटलाइट टाउनशिप के जरिए बेहतर सुविधाओं के साथ निवेश, रोजगार, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नए अवसर देने की दिशा में कार्य करने का निर्देश।

02/09/2026

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ने सड़क निर्माण के साथ ड्रेनेज व्यवस्था को शामिल करने, अनावश्यक कट हटाने, वेंडर्स की आजीविका प्रभावित किए बिना स्थान उपलब्ध कराने, लटकते तारों को व्यवस्थित करने, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई तथा योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Ranchi Municipal Corporation

नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवा...
31/08/2026

नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए। यह समझौता झारखंड के पलामू गढ़वा सहित आस-पास के अन्य क्षेत्रों में सिंचाई और पीने के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी जिससे राज्य में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा। इस समझौते के तहत् बिहार राज्य को 5.75 MAF तथा झारखण्ड राज्य को 2.00 MAF जल आवंटित करने पर दोनों राज्यों की सहमति बनी। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सोन नदी जल बंटवारे के समाधान हेतु प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।
Amit Shah
Samrat Choudhary

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इ...
30/08/2026

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से"झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन" के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख...
29/08/2026

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से"झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन" के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संताली भाषा से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी मांगों को रखा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति मोरहाबादी रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें ...
29/08/2026

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति मोरहाबादी रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें 3-4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित बाल गोपाल, दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या व रासलीला समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

सम्मान और आत्मीयता का सुंदर प्रतीक…मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दुमका के शिकारीपाड़ा स्थित ...
28/08/2026

सम्मान और आत्मीयता का सुंदर प्रतीक…
मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दुमका के शिकारीपाड़ा स्थित सीतासाल से रांची पहुंचकर मति सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधी। पिछले कई वर्षों से मति सोरेन मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधती आई हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren की बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन एवं मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने उनक...
28/08/2026

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren की बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन एवं मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Address

Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office of Chief Minister, Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Office of Chief Minister, Jharkhand:

Shortcuts

Share