Bagheli Media

Bagheli Media JAI SHREE RAM Rewa is formerly the capital of the princely state of Rewa and former state of Vindhya Pradesh in central India.
(1)

It is an important city in the North Eastern part of Madhya Pradesh state of India bordering Allahabad, Mirzapur and Banda Districts of Uttar Pradesh and Satna and Sidhi Districts of Madhya Pradesh. It is the administrative center of Rewa District and Rewa Division. The City lies about 420 kilometres (261 mi) northeast of state capital Bhopal and 130 kilometres (81 mi) south of the city of Allahabad. Rewa derives its name from another name for Narmada River.

संजय गांधी अस्पताल (रीवा): न्याय के नाम पर सिर्फ तारीख या सच? कलेक्टर महोदय द्वारा जच्चा-बच्चा हत्या मामले में 30 दिन की...
04/09/2026

संजय गांधी अस्पताल (रीवा): न्याय के नाम पर सिर्फ तारीख या सच?

कलेक्टर महोदय द्वारा जच्चा-बच्चा हत्या मामले में 30 दिन की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश समझ से परे और अनुचित है!

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए समय सीमा 48 घंटे से अधिकतम एक सप्ताह काफी थी। जब घटना स्पष्ट है, तो 30 दिन का समय किसके लिए? क्या इतने लंबे समय में डॉक्टरों और प्रशासन को लीपापोती का मौका नहीं मिलेगा? अस्पताल की 'चीखती दीवारें' चीख-चीख कर सच बयां कर रही हैं।

संजय गांधी अस्पताल रीवा अब स्वास्थ्य केंद्र नहीं, बल्कि अराजकता का साम्राज्य बन चुका है। यहाँ न तो मरीजों की जान की कीमत है, न ही व्यवस्था बदलने की कोई नीयत। हर बार जांच के नाम पर मामले को ठंडा कर दिया जाता है।

स्पष्ट मांगें:

मजिस्ट्रेट जांच की समय सीमा घटाकर अधिकतम 7 दिन की जाए।

दोषी डॉक्टरों और लापरवाह कर्मचारियों पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज हो।

जांच निष्पक्ष हो और अस्पताल में पसरी अराजकता पर सख्त कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार को न्याय मिले, लीपापोती का वक्त नहीं! ✊

पंरपरा एवं सामाजिक संस्कार के चलते व्यक्ति या कोई संस्कारी स्वार्थी अधिकारी किसका पैर छूते हैं, अपने, गुरु का शिक्षक का ...
04/09/2026

पंरपरा एवं सामाजिक संस्कार के चलते व्यक्ति या कोई संस्कारी स्वार्थी अधिकारी किसका पैर छूते हैं, अपने, गुरु का शिक्षक का घर परिवार के वरिष्ठ जनों का या अपने मान्य का परिवार जनों का सुनील अग्रवाल का यह सामाजिक सरोकार किस रूप में है।

🚨 संजय गांधी अस्पताल रीवा: इलाज का केंद्र या मौत का अड्डा? जानिए सरकारी आदेश दबाने और कमीशन खोरी का पूरा सच!आखिर कितने ल...
03/09/2026

🚨 संजय गांधी अस्पताल रीवा: इलाज का केंद्र या मौत का अड्डा? जानिए सरकारी आदेश दबाने और कमीशन खोरी का पूरा सच!

आखिर कितने लोगों को प्रार्थना अस्पताल भेजने के लिए संजय गांधी अस्पताल में ठिकाने लगाने का काम किया जाता रहेगा?

रीवा के इस सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आखिर चल क्या रहा है? यहाँ आए दिन जच्चा-बच्चा की जान ली जा रही है, लेकिन प्रशासन और पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है।
...2023 का दबाया गया वो आदेश
वर्ष 2023 में भोपाल से संभागीय आयुक्त (तत्कालीन अनिल सुचारी) के पास स्पष्ट शासकीय आदेश आया था:

डॉ. सोनल अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक (Dismiss) किया जाए।

बीनू सिंह की 3 वेतनवृद्धियां (Increments) रोकी जाएं।

सवाल यह है कि आखिर इस आदेश पर अमल क्यों नहीं हुआ? कितनी सौदेबाजी हुई कि बर्खास्तगी का आदेश रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया? क्या डॉक्टरों की हड़ताल और दबाव की राजनीति के आगे पुलिस और प्रशासन घुटने टेक चुका है?

संजय गांधी अस्पताल के चर्चित कांड और कारनामे
यह कोई पहला मामला नहीं है, रीवा का संजय गांधी अस्पताल लगातार विवादों और मौतों का केंद्र बना हुआ है:

हालिया कल्पना मिश्रा कांड (जच्चा-बच्चा की मौत): हाल ही में प्रसूता कल्पना मिश्रा की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मौत से पहले उसका वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह चीख-चीखकर कह रही थी— "ये लोग मुझे मार डालेंगे..." परिजनों का गंभीर आरोप है कि इलाज के नाम पर पैसे (रिश्वत) की मांग की गई और लापरवाही से जान ले ली गई।

पूर्व अधीक्षक का अमानवीय बयान: इसी केस में अस्पताल के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा द्वारा पीड़ित परिवार से की गई अभद्र टिप्पणी के बाद भारी जनाक्रोश फैला और उन्हें पद से हटाना पड़ा।

प्राइवेट अस्पतालों का सिंडिकेट (प्रार्थना अस्पताल रेफरल खेल): आरोप हैं कि संजय गांधी अस्पताल के कुछ डॉक्टर जानबूझकर मरीजों का इलाज बिगाड़ते हैं या उन्हें डराकर 'प्रार्थना अस्पताल' व अन्य निजी नर्सिंग होम में रेफर करने का सिंडिकेट चलाते हैं, ताकि मोटा कमीशन खा सकें।

लापरवाही पर पर्दा और हड़ताल की धमकी: जब भी किसी मरीज की मौत पर परिजन आवाज उठाते हैं, तो डॉक्टर हड़ताल का नाटक करके पुलिस और प्रशासन को ब्लैकमेल करते हैं और FIR दर्ज नहीं होने देते।

स्पष्ट मांगें:
वर्ष 2023 के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर डॉ. सोनल अग्रवाल को बर्खास्त किया जाए।

कल्पना मिश्रा व अन्य प्रसूताओं की मौत के जिम्मेदार डॉक्टरों पर 302 (हत्या) का केस/FIR दर्ज हो।

सरकारी अस्पताल से प्राइवेट अस्पतालों (प्रार्थना अस्पताल आदि) में मरीज भेजने वाले कमीशन सिंडिकेट की उच्चस्तरीय जांच हो।

फिर एक रफ्तार का कहर! रीवा के गुढ़ नेशनल हाईवे-39 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे विंध्य को झकझोर कर रख दिया है। एक अनियं...
03/09/2026

फिर एक रफ्तार का कहर! रीवा के गुढ़ नेशनल हाईवे-39 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे विंध्य को झकझोर कर रख दिया है।

एक अनियंत्रित बल्कर और बस की जोरदार भिड़ंत में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/rewa-gudh-highway-bus-bulker-accident-news-update/cid19205105.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

संजय गांधी अस्पताल में भर्ती घायलों की आंखों में अब भी खौफ का मंजर तैर रहा है। चुरहट और मोहनिया के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे। 🙏
👉 पूरी खबर और घायलों की अद्यतन सूची जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

02/09/2026

🚨 रीवा के गुढ़ में भीषण सड़क हादसा: 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल 🚨

गुढ़ के पास हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा, जिसने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। 35 सीटर बस में कुल 26 यात्री सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

📌 ताज़ा अपडेट: ▪️ मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। ▪️ घटना की सूचना मिलते ही रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, रीवा कलेक्टर और एसपी खुद मौके पर पहुँचे और राहत कार्य का जायज़ा लिया। ▪️ घायलों का इलाज निकटतम अस्पताल में जारी है।

ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। 🙏

📲 रीवा और विंध्य की हर बड़ी अपडेट के लिए फॉलो करें Rewa News Media

रीवा में भीषण सड़क हादसा: 40 यात्रियों से भरी बस पर पलटा बल्कर! 3 की मौत, 17 घायल! पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें :...
02/09/2026

रीवा में भीषण सड़क हादसा: 40 यात्रियों से भरी बस पर पलटा बल्कर! 3 की मौत, 17 घायल!

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/rewa-gudh-nh39-bus-bulker-accident-news-updates/cid19200415.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

गुढ़ नेशनल हाईवे-39 पर बदवार स्टैंड के पास बारिश और सड़क की फिसलन बनी काल! रीवा से सीधी जा रही 'पवन ट्रैवल्स' की बस (MP 19 P 1501) को तेज रफ्तार बल्कर ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर।
टक्कर के बाद बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत, जबकि घायलों का आंकड़ा बढ़कर 17 पहुँचा! 8 की हालत नाजुक। पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान।

दैनिक रीवा न्यूज मीडिया | हर खबर सबसे सटीक, सबसे पहले।

🔥 'चरण चाटुओं' की जमात में सच्चाई का सिपाही: बघेली मीडिया का बेबाक जवाब! 🔥बघेली मीडिया अपनी तरफ से न कुछ गढ़ता है और न ह...
02/09/2026

🔥 'चरण चाटुओं' की जमात में सच्चाई का सिपाही: बघेली मीडिया का बेबाक जवाब! 🔥

बघेली मीडिया अपनी तरफ से न कुछ गढ़ता है और न ही मनगढ़ंत किस्से पकाता है! जब तक खबर 24 कैरेट खरा सच साबित न हो, हमारी कलम से एक शब्द नहीं टपकता।

आज के दौर में असली पत्रकारिता 'दीपक तले अंधेरा' हो चुकी है। मैदान में अब सत्यवादी कम, और 'थाली के बैंगन', 'चापलूस', 'चमचे' और 'चंदा खोर' ज्यादा घूम रहे हैं! खबरों की आड़ में वसूली और उगाहनी का चूल्हा जलाना ही जिनकी दैनिक दिनचर्या बन चुकी है।

तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलतीं और आईना कभी चेहरा नहीं बदलता। जो कल तक 'चरण चाटू' थे, वो आज भी अपनी फितरत से बाज नहीं आ रहे। बगुला भगत बनकर पत्रकारिता का ढोंग करने वालों की असलियत जनता बखूबी समझ चुकी है।

बघेली मीडिया न किसी के आगे घुटने टेकता है, न किसी की चाटुकारिता का चंदा खाता है!

रीवा में बड़ा बवाल: 'रानी' और 'बोग्गी' के अचानक गायब होने से हड़कंप! मवेशी चोरी या तस्करी? रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत...
02/09/2026

रीवा में बड़ा बवाल: 'रानी' और 'बोग्गी' के अचानक गायब होने से हड़कंप! मवेशी चोरी या तस्करी?
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से अधिवक्ता देवदत्त द्विवेदी और रामराज तिवारी के कुल 10 मवेशी गायब! 12 तारीख से 'रानी' और 'बोग्गी' का कोई सुराग नहीं। बच्चा देने वाली भैंसों के गायब होने से पशुपालकों में गौ-मांस तस्करी की गहरी आशंका।

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/a-big-network-of-cattle-theft-or-smuggling-in-rewa-devdutts/cid19199587.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

22 अगस्त को पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत। मीडिया के जरिए सरकार और प्रशासन से सकुशल बरामदगी की गुहार।

📰 दैनिक रीवा न्यूज मीडिया | ग्राउंड रिपोर्ट और सटीक अपडेट्स।

रीवा की प्रियंका और सोनभद्र में पति का मर्डर: 2 घंटे पहले घर पहुँचते ही हुआ खौफनाक अंत! पूरी खबर के लिए बायो में लिंक दे...
02/09/2026

रीवा की प्रियंका और सोनभद्र में पति का मर्डर: 2 घंटे पहले घर पहुँचते ही हुआ खौफनाक अंत!

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/husband-murdered-by-infidelity-in-rewa-and-sonbhadra-4/cid19197995.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

समय से पहले घर लौटना बना मौत की वजह! NCL सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा हत्याकांड में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा। सड़क हादसे की झूठी कहानी बेनकाब, पत्नी, प्रेमी और 2 सहयोगी सलाखों के पीछे।

जांच में सामने आया रीवा मायके से जुड़ा बड़ा कनेक्शन! पूरी इनसाइड स्टोरी पढ़ने के लिए जैव (Bio) में दिए गए लिंक पर क्लिक करें या स्टोरी देखें।

📰 दैनिक रीवा न्यूज मीडिया | सबसे तेज, सबसे सटीक खबर।

Address

Rewa
486001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bagheli Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bagheli Media:

Shortcuts

Share