Rail To The Hills

Rail To The Hills Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rail To The Hills, Social service, Rishikesh.

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष श्री सतीश कुमार ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा कीऋषिकेश। उत्तराखंड दौरे पर आ...
23/06/2026

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष श्री सतीश कुमार ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

ऋषिकेश। उत्तराखंड दौरे पर आए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) के परियोजना कार्यालय पहुंचकर परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में आरवीएनएल के अधिकारियों ने परियोजना के विभिन्न पैकेजों, सुरंगों, पुलों एवं स्टेशन निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्माण की गति का जायजा लेते हुए परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों में आ रही चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की तथा परियोजना को समयबद्ध एवं सुरक्षित ढंग से पूर्ण करने के लिए आवश्यक समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर आरवीएनएल एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

PIB की मीडिया कार्यशाला में RVNL ने साझा की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की उपलब्धियांऋषिकेश, 15 जून 2026भारत सरकार के...
17/06/2026

PIB की मीडिया कार्यशाला में RVNL ने साझा की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की उपलब्धियां

ऋषिकेश, 15 जून 2026

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), देहरादून द्वारा आयोजित "12 साल – विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" विषयक मीडिया कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम में रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, तकनीकी नवाचारों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम ऋषिकेश के महापौर श्री शंभू पासवान उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उत्तराखंड में तेजी से विकसित हो रहे आधारभूत ढांचे की सराहना करते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।
कार्यशाला के दौरान RVNL के उप महाप्रबंधक (सिविल) श्री ओम प्रकाश मालगुड़ी तथा भूवैज्ञानिक श्री विजय डंगवाल ने परियोजना के निर्माण के दौरान सामने आई विभिन्न भू-वैज्ञानिक एवं तकनीकी चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हिमालयी क्षेत्र की जटिल भूगर्भीय परिस्थितियों, कमजोर चट्टानों, जल रिसाव, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा सुरंग निर्माण के दौरान उत्पन्न होने वाली अन्य तकनीकी समस्याओं का आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों एवं वैज्ञानिक उपायों के माध्यम से सफलतापूर्वक समाधान किया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत सुरंग निर्माण कार्य में नवीनतम तकनीकों, उन्नत मॉनिटरिंग प्रणालियों तथा सुरक्षा मानकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद परियोजना निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप निरंतर प्रगति कर रही है।
पर्यावरण संरक्षण के विषय में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के प्रत्येक चरण में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन किया गया है। सुरंग निर्माण से निकलने वाले मलबे के वैज्ञानिक निस्तारण, जल स्रोतों के संरक्षण, धूल एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, हरित आवरण को बनाए रखने तथा व्यापक वृक्षारोपण जैसे उपायों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य केवल आधुनिक रेल संपर्क उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित एवं संरक्षित रखना भी है।
RVNL अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान प्रगति, सुरंगों एवं पुलों के निर्माण, अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा परियोजना से क्षेत्र को होने वाले दीर्घकालिक लाभों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पूर्ण होने के बाद उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाएगी तथा पर्यटन, तीर्थाटन, स्थानीय व्यवसाय और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनसंपर्क विशेषज्ञों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।































ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को मिलेगी मजबूत और कंपन-रोधी ट्रैक प्रणाली |                     #ऋषिकेश_कर्णप्रयाग_रेल_प...
22/05/2026

ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को मिलेगी मजबूत और कंपन-रोधी ट्रैक प्रणाली |





















#ऋषिकेश_कर्णप्रयाग_रेल_परियोजना
#फ्लैश_बट_वेल्डिंग
#भारतीयरेलवे
#उत्तराखंड
#रेल_इन्फ्रास्ट्रक्चर
#आधुनिक_रेल_तकनीक
#विकसित_भारत
#रेल_परियोजना
ंजीनियरिंग
#रेल_विकास

Rishikesh–Karnaprayag New Broad Gauge Rail Line Project.
18/05/2026

Rishikesh–Karnaprayag New Broad Gauge Rail Line Project.

🌿🚆 प्रकृति के प्रहरी बनेंगे ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट के स्टेशनउत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल पर...
30/04/2026

🌿🚆 प्रकृति के प्रहरी बनेंगे ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट के स्टेशन

उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना अब केवल कनेक्टिविटी का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी एक मजबूत उदाहरण बनकर उभर रही है।

इस 125 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेल लाइन में प्रस्तावित सभी 12 स्टेशन आधुनिक इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) के मानकों के अनुसार विकसित किए जा रहे हैं। इन स्टेशनों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें।

☀️ सौर ऊर्जा का उपयोग
💧 वर्षा जल संचयन प्रणाली
🌱 प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन पर जोर
🚰 पानी की खपत में कमी के लिए आधुनिक तकनीक

पहाड़ी क्षेत्रों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इन स्टेशनों का निर्माण पर्यावरण के अनुकूल किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह परियोजना न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के विकास, रोजगार और पर्यटन को भी नई दिशा देगी।

👉 विकास और प्रकृति के बीच संतुलन का यह प्रयास एक नई मिसाल है।

🌍

RVNL Adopts Green Building Concepts for Rishikesh–Karnaprayag Rail Project.Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) is developing...
28/04/2026

RVNL Adopts Green Building Concepts for Rishikesh–Karnaprayag Rail Project.

Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) is developing the 125 km long Rishikesh–Karnaprayag new Broad Gauge rail line project in Uttarakhand, under which 12 new railway stations are proposed along the alignment.
In a major step towards sustainable infrastructure development, RVNL has decided to construct all station buildings in accordance with the guidelines of the Indian Green Building Council (IGBC). The proposed stations will incorporate green building concepts aimed at improving environmental sustainability, energy efficiency, and passenger comfort.
The station designs will include energy-efficient LED lighting systems, solar power utilization, optimized natural lighting, rainwater harvesting systems, low-flow water fixtures, eco-friendly construction materials, and scientific waste management practices. Special emphasis will also be placed on improved ventilation and indoor environmental quality.
Through the adoption of IGBC standards, RVNL aims to reduce the carbon footprint of railway infrastructure, encourage sustainable construction practices in the Himalayan region, and provide environmentally responsible passenger amenities.
The initiative reflects RVNL’s commitment to integrating modern railway infrastructure with sustainable and eco-friendly development practices in one of India’s most challenging terrains.

📍 ऋषिकेश | 25 अप्रैल 2026तकनीकी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार एवं रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा स...
27/04/2026

📍 ऋषिकेश | 25 अप्रैल 2026

तकनीकी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार एवं रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा संचालित ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत Government Polytechnic Narendra Nagar के 40 छात्रों के लिए एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में Electrical & Electronics के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक टनल निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की प्रक्रियाओं को नज़दीक से समझा।

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भ्रमण को दो बैचों में व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया। छात्रों ने इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अपने करियर के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

यह पहल न केवल छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि उनके तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और करियर दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

26/04/2026

ऋषिकेश से शिवपुरी के बीच में रेल सुरंग T1 की फाइनल लाइनिंग का काम
Construction of Tunnel-1 on the Rishikesh–Karnaprayag rail project has reached an advanced stage, with the portal near Dhalwala opening at Shivpuri. Final lining and membrane installation have been completed, ensuring proper water drainage inside the tunnel. Officials said track-laying work will commence shortly. However, some excavation work remains pending in both the main and escape tunnels. Once completed, telecom and signalling installations will be taken up simultaneously. The project is targeted for completion by 2027, with Shivpuri set to feature a station yard, two platforms, and three railway lines.

26/04/2026

देखिए ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की सबसे पहली तैयार सुरंग T2, जिसमें हो रहा है BLT का काम

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सबसे पहली रेल सुरंग जिसके अंदर लाइनिंग का काम पूरा कर लिया गया है और जिसको ट्रैक बिछाने के लिए हैंडोवर कर दिया गया है वह है रेल सुरंग T2 .. रेल सुरंग T2 Shivpuri से गूलर के बीच में बनाई गई है और इसका काम पूरा होने के बाद लार्सन ऐंड टुब्रो ने इसको RVNL को सौंप दिया है अब इस रेल सुरंग में Ballastless Track डालने का काम शुरू हो रहा है न्यूज़ स्टेशन के संपादक सिद्धार्थ ने इस रेल सुरंग का जायजा लिया

📍 ऋषिकेश | 24 अप्रैल 2026तकनीकी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार एवं रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा स...
24/04/2026

📍 ऋषिकेश | 24 अप्रैल 2026
तकनीकी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार एवं रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा संचालित ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत पैकेज-1 (Dhalwala ) में Government Polytechnic Narendra Nagar के 40 छात्रों हेतु एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण में सिविल इंजीनियरिंग के VI एवं IV सेमेस्टर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आधुनिक टनल एवं इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण प्रक्रियाओं को नज़दीक से समझा।
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भ्रमण को दो बैचों में संचालित किया गया। सभी प्रतिभागियों को हेलमेट, सेफ्टी शूज़ एवं हाई-विजिबिलिटी जैकेट (PPE) प्रदान किए गए, जिससे सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने अपने अनुभव भी साझा किए और इसे अपने करियर के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
यह पहल छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उनके तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास एवं करियर दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Address

Rishikesh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rail To The Hills posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share