03/09/2026
समरसता संकल्प अभियान | ऋषिकेश
आज त्रिवेणी घाट पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश द्वारा आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत “कलश वंदन” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को सादर नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समरसता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय श्री लाल सिंह आर्या जी, ऋषिकेश विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी, डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज जी, राज्य मंत्री श्री धीरेंद्र पंवार जी, नगर निगम महापौर (ऋषिकेश) श्री शंभू पासवान जी, श्री देवदत्त शर्मा जी एवं जिला प्रभारी श्रीमती स्वराज विद्वान जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल जी की अध्यक्षता में विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस दौरान संत शिरोमणि रविदास जी के सामाजिक समरसता, समता और बंधुत्व के उच्च आदर्शों को जन-जन तक प्रसारित करने का संकल्प लिया गया।
जय संत रविदास जी महाराज! 🙏