Govt College for Women Lakhan Majra

Govt College for Women Lakhan Majra Leading Higher Education Institute for girls in Lakhan Majra. Offers B.A., B.Sc., B.Com. courses.

हर घर तिरंगा अभियान के तहत NSS ने निकाली जागरूकता रैलीलाखनमाजरा, 10 अगस्त। निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग (DGHE), हरियाणा क...
10/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत NSS ने निकाली जागरूकता रैली

लाखनमाजरा, 10 अगस्त। निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग (DGHE), हरियाणा के निर्देशानुसार 9 से 14 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखनमाजरा में NSS स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता रैली एवं तिरंगा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

NSS स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली के पश्चात स्वयंसेवकों को तिरंगा शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंदु सप्रा ने विद्यार्थियों को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। NSS Programme Officer डॉ. मनीषा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

07/08/2026
IMPORTANT ADMISSION NOTICE – UG 1st Year | 2026–27Physical Counselling for the remaining vacant seats under UG 1st Year ...
07/08/2026

IMPORTANT ADMISSION NOTICE – UG 1st Year | 2026–27

Physical Counselling for the remaining vacant seats under UG 1st Year Admissions for the Academic Session 2026–27 will be conducted on 08.08.2026 at Govt. College for Women, Lakhan Majra (Rohtak)

Interested candidates are advised to participate in the Physical Counselling for admission against the available vacant seats.

प्रेस नोटराजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में मनाया गया कारगिल विजय दिवसलाखन माजरा, 23 जुलाई। राजकीय महिला महाविद्या...
23/07/2026

प्रेस नोट

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

लाखन माजरा, 23 जुलाई। राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती अनीता अमानी के मार्गदर्शन में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के संयोजक श्री सचिन दलाल, सहायक प्रोफेसर, रहे। श्री परवीन पूनिया, सहायक प्रोफेसर, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने कारगिल के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 09 जुलाई 2026राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में शारीरिक शिक्षा विषय हेतु एमडीयू निरीक्षण सम...
09/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 09 जुलाई 2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में शारीरिक शिक्षा विषय हेतु एमडीयू निरीक्षण सम्पन्न

लखन माजरा, 09 जुलाई। राजकीय महिला महाविद्यालय, लखन माजरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्नातक स्तर पर शारीरिक शिक्षा विषय प्रारम्भ करने के उद्देश्य से महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की निरीक्षण समिति ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण समिति का नेतृत्व श्री कुलताज सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग, महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने किया। निरीक्षण दल में डॉ. जयपाल धनखड़ एवं डॉ. मस्त राम शामिल रहे। समिति ने खेल मैदान, खेल उपकरण, कक्षाओं तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंदु सप्रा ने निरीक्षण दल का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शारीरिक शिक्षा विषय प्रारम्भ होने से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

निरीक्षण की सभी व्यवस्थाओं का समन्वय डॉ. सचिन दलाल, सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा), एवं महाविद्यालय की खेल समिति के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। निरीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा समिति अपनी अनुशंसाएँ महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक को प्रेषित करेगी।

प्रेस विज्ञप्तिराजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरादिनांक : 15 जून 2026अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में हरिय...
15/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा
दिनांक : 15 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग एवं उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “योग सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आशा, सहायक प्राध्यापक, राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट वक्ता के रूप में श्री संजय सिंह, आयुष योग सहायक ने योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. मधुबाला, सहायक प्राध्यापक (हिंदी), राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में योग शिक्षा की भूमिका एवं भारतीय संस्कृति में योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक श्री सचिन दलाल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उनके समन्वय एवं मार्गदर्शन में योग सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितहरियाणा योग आयोग एवं उच्चतर शिक्षा विभा...
11/06/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा योग आयोग एवं उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आयुष योग सहायक श्री संजय सिंह ने प्रशिक्षक के रूप में छात्राओं को निर्धारित योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा) श्री सचिन दलाल उपस्थित रहे तथा उन्होंने छात्राओं को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Address

Gohana Road, Near Teshil Complex, Lakhan Majra
Rohtak
124514

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+911257256101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt College for Women Lakhan Majra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Govt College for Women Lakhan Majra:

Shortcuts

Share