12/09/2026
केदारनाथ यात्रा अपडेट : मलबा हटाकर बहाल किया मार्ग!!
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के समीप मलबा एवं पत्थर आने से बाधित हुई यात्रा को साफ-सफाई के बाद सुचारु कर दिया गया है। मार्ग से मलबा और पत्थर हटाए जाने के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है।
मार्ग खुलने के बाद सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम की ओर रवाना कर दिया गया है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें पैदल मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संचालित की जा सके।