29/07/2026
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं। उनके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कार ही हमारे व्यक्तित्व और सफलता की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
इस पावन अवसर पर मैं अपने सभी गुरुजनों को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूँ और उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी सदैव अपने गुरुओं के बताए मार्ग पर चलें और ज्ञान, विनम्रता तथा सदाचार को अपने जीवन में धारण करें।
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
सभी गुरुजनों एवं समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏🌸
#बलिया