01/04/2026
जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 102वीं जयंती के अवसर पर जैजैपुर नगर में श्रद्धांजलि सभा एवं जैजैपुर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में फल वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
NSUI साथियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया गया।
NSUI जिला अध्यक्ष मयंक सोनी ने कहा कि स्व. बिसाहू दास महंत जी का जीवन जनसेवा, सादगी और संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने हमेशा किसानों, गरीबों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजू गौटिया, NSUI जिला उपाध्यक्ष पंकज साहू, जिला सचिव सचिन रत्नाकर, पिंटू लहरे, करण तेंदुलकर, आयुष खंडे सहित अन्य साथियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। 🙏
Dr. Charan Das Mahant