17/05/2026
NEET 2026 के पेपर लीक, युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और किल्लत से परेशान आम जनमानस के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी देवरिया द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
यह संघर्ष केवल छात्रों, युवाओं, किसानों और गरीबों की आवाज़ नहीं बल्कि जनता के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
आज शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। समाजवादी पार्टी जनता के हर मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आप सभी सम्मानित साथियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं।
📍 स्थान : समाजवादी पार्टी कार्यालय, देवरिया
📅 दिनांक : 18/05/2026
⏰ समय : सुबह 11 बजे
“युवा बचाओ - भविष्य बचाओ”
“महंगाई हटाओ - जनता को राहत दिलाओ”
प्रदेश सचिव - विशाल कुमार यादव (मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड उत्तर प्रदेश)