Sohan Yadav

Sohan Yadav अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सनावद ग्रामीण मंडल विधानसभा क्षेत्र बड़वाह लोकसभा क्षेत्र खंडवा जिला खरगोन (म. प्र.)

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी कल 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे।‘मन की बात’ क...
24/01/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी कल 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे।

‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रेरणा का स्रोत है, जो हर बार हमें नई ऊर्जा के साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा देता है।

12/12/2025

शुभ जन्मदिन श्री Sachin Birla जी

02/12/2025
29/11/2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी "मन की बात" रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से कल दिनांक 30 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

 #सुविचारचुप रह जाना हर बार डरना नहीं होता,पत्तों का झड़ जाना,पेड़ का मरना नहीं होता।
29/11/2025

#सुविचार
चुप रह जाना हर बार डरना नहीं होता,
पत्तों का झड़ जाना,पेड़ का मरना नहीं होता।

20/11/2025

19 नवंबर झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जन्मतिथि है जिन्हें अक्सर भारत की प्रथम महिला क्रांतिकारी माना जाता है किन्तु वस्तुतः प्रथम मूल महिला क्रांतिकारी बंगाल के कर्णगढ़ यादव राजवंश की वीरांगना रानी शिरोमणि हैं जिन्होंने 1798से 1801 के मध्य अंग्रेजो से विद्रोह किया था।
वर्ष 1728 में जन्मी रानी शिरोमणि का विवाह मिदनापुर के प्रतिष्ठित गोप/यादव राजवंश में राजा अजीत सिंह से हुआ।
इस राजवंश की स्थापना लगभग 500 वर्ष पूर्व राजा लक्ष्मण सिंह द्वारा मानी जाती है जो उड़ीसा के भोई यादव राजवंश के धर्मात्मा महाराजा गजपति रामचंद्र देव के सरदार थे।
राजा अजीत सिंह के महान शक्ति उपासक पिता राजा जसवंत सिंह के समय इनके अधीन 15000 की सैन्य टुकड़ी थी।
राजा अजीत सिंह के देहवासन उपरांत उत्तराधिकारी के अभाव में विधवा रानी शिरोमणि ने भगवती महामाया के अनुग्रह से न सिर्फ सत्ता संभाली अपितु भारतीय स्वाधीनता के भक्षक बन चुके अंग्रेजो के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व भी किया।
1798 के आस पास रानी शिरोमणि ने अंग्रेजो के समक्ष समर्पण करने के बजाय चुअर विद्रोह को संरक्षण प्रदान करते हुए संघर्ष किया, फलस्वरूप राज्य के अधीन तीन दुर्ग कर्णगढ़, आबासगढ़, जमदरगढ़ को अंग्रेजों द्वारा नष्ट कर दिया गया तथा शेष राज संपत्ति रानी ने नारजोल के सजातीय नरेशों को प्रदान करदी और 1812 में कैद अवस्था में अंतिम श्वास ली।

यानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के जन्म से पूरे 16वर्ष पूर्व इन्होंने वीरगति प्राप्त की।
बंगाल में हावड़ा से इनकी स्मृति में एक एक्सप्रेस ट्रेन भी संचालित है तथा स्मृति सम्मान में दुर्ग को बंगाल सरकार ने इस वर्ष संरक्षित करने का प्रकल्प शुरू किया।

28/09/2025

फैलने लगा "120 बहादुर" का विरोध – अहीर रेजीमेंट और शहीदों की शौर्यगाथा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

रेजांग ला की धरती पर जो गाथा लिखी गई थी, वो सिर्फ़ इतिहास नहीं बल्कि अहीर शौर्य का अमर प्रतीक है।
अब उसी गाथा को तोड़-मरोड़ कर दिखाने की कोशिशें हो रही हैं "120 बहादुर" फिल्म के नाम पर।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेजांगला कलश यात्रा के दौरान साफ़ कहा –
"अगर फिल्म बनाने वाले को पैसे की कमी है, तो हम मध्यप्रदेश सरकार से सब्सिडी देंगे।
लेकिन असली कहानी के साथ छेड़छाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिल्म रिलीज़ से पहले इसकी स्क्रीनिंग समाज के प्रतिनिधियों और रेजांग ला के जीवित योद्धाओं के सामने होनी चाहिए।"

डॉ. यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा –
"रेजांग ला में शहीद हुए सभी सैनिक अहीर (यादव) समाज से थे।
उनके पराक्रम और बलिदान को सही रूप में दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।
यदि कोई फिल्म उनके शौर्य पर आधारित है तो राज्य सरकार उसका पूरा सहयोग करेगी,
लेकिन इतिहास से खिलवाड़ की इजाज़त किसी को नहीं दी जाएगी।"

आज "120 बहादुर" को लेकर उठ रही आवाज़ सिर्फ़ एक फिल्म का विरोध नहीं है,
ये अहीर शौर्य और सत्य इतिहास की रक्षा की हुंकार है।

Address

Nalvah
Sanawad
451111

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sohan Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sohan Yadav:

Share