12/04/2025
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा जिला सभा सांचौर की तरफ से नवण प्रणाम।
सभी महानुभावों से विनम्र अनुरोध है कि विश्नोई समाज के सांचौर मुख्यालय और चितलवाना मुख्यालय पर समाज की विभिन्न संस्थाओं मुख्यतः गुरु द्वारा प्रबंध कमेटी, अमृता देवी शिक्षण संस्थान, बालिका छात्रावास, चितलवाना में गुरुद्वारा के लिए व्यवस्था को लेकर ठहराव की स्थिति बनी हुई है।खास तौर पर गुरु द्वारा प्रबंध कमेटी सांचौर द्वारा पिछले पांच सात सालों से कोई बैठक का नहीं होना, परम्परागत रूप से पिछले चालीस से भी अधिक सालो सांचौर पशु मेला के अवसर पर बैठक आयोजित होती रही थी। लगातार बैठक नहीं करने से समाज में भ्रम और शंकाओं का होना लाजिमी है। बहुत चिंता की बात है कि समाज के पास इतनी प्राइम लोकेशन पर जगह उपलब्ध है लेकिन कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। खास तौर पर गुरु द्वारा में साफ-सफाई और पानी आदि की अव्यवस्थाओं का आलम है। बालिका छात्रावास की भव्य इमारत बनी हुई है लेकिन कोई उपयोग नहीं हो रहा है। चितलवाना में भी सम्माननीय ठाकराराम जी गौदारा द्वारा बड़ा दिल दिखाते हुए बहुत कम ही कहेंगे दर पर भूमि उपलब्ध कराई है लेकिन कोई उपयोग नहीं किया जा सका है। चितलवाना में समाज के लोगों के लिए कोई बैठने का स्थान नहीं होने से बहुत तकलीफ उठानी पड़ रही है।
तमाम विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लेने हेतु अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा जिला सभा सांचौर बैठक बुलाने की मंशा रखती है।आप सभी महानुभावों से विनम्र निवेदन है कि आप सभी उचित तिथि का सुझाव प्रदान करावें।
आपका
पूनमाराम विश्नोई,
जिला प्रधान,
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा जिला सभा सांचौर।