19/06/2024
आज का विज्ञान ऐसे भोजन को सुपरफूड कहता है, जिसमें सबसे ज्यादा पोषण पाया जाता है। सहजन (Moringa) एक सुपरफूड है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और पोषण की कमी को दूर करने में मदद करता है।
भोमिया जी मंदिर में हमारे पास 500 से ज्यादा सहजन के पेड़ हैं! इनकी पत्तियों और फलियों का इस्तेमाल खाने में किया जा सकता है. बकरी और गायों को सहजन खिलाने से उनका दूध स्वस्थ्यवर्धक होगा क्योंकि दूध में इस पेड़ के गुण भी शामिल हो जाएंगे. तो आइए, सभी मिलकर इन पौधों का फायदा उठाएं!
इस साल हम सहजन के बीज भी दे रहे हैं ताकि आप अपने घर में भी ये फायदेमंद पेड़ लगा सकें. बीज कुछ हफ्तों में उपलब्ध होंगे, ग्रुप में इसी व्हाट्सएप ग्रुप पर इसकी सूचना दे दी जाएगी.
सीईओ साहब जिन पेड़ों की बात कर रहे हैं वो हमने चार साल पहले लगाए थे जो आज जंगल जैसा नजारा दिखाते हैं! इस काम की प्रेरणा स्त्रोत प्रोफेसर श्री श्याम सुंदर जी Shyam Sunder Jyani का भी आभार जिन्होंने सहजन के फ़ायदों से हमें न केवल अवगत करवाया बल्कि इनके बीज भी उपलब्ध करवाये और जिस दिन हमने ये बीज लगाए थे तब उन्होंने पधारकर भी हमारा मार्गदर्शन किया था!