Yashpal Singh Soam, Adv

Yashpal Singh Soam, Adv Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yashpal Singh Soam, Adv, Sardhana.

वरिष्ठ अधिवक्ता, भारत सरकार
Senior Government Counsel

पूर्व अध्यक्ष
Dwarka Bar Association, New Delhi

पूर्व चेयरमैन
Coordination Committee, District Courts Delhi

📍सरधना विधानसभा - 44, मेरठ (उ.प्र.)

भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को ह्रदयतल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
03/09/2026

भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को ह्रदयतल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त होने पर एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) श्री जितेंद्र मिश्रा ज...
03/09/2026

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त होने पर एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) श्री जितेंद्र मिश्रा जी एवं ट्रस्ट के सभी नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

एयरफोर्स में सेवा के दौरान आदरणीय जितेंद्र मिश्रा जी के साथ कार्य करने का अवसर मुझे भी प्राप्त हुआ है। उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं समर्पण को मैंने निकट से अनुभव किया है। आज उन्हें प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि से जुड़े इस महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त होते देखना मेरे लिए विशेष प्रसन्नता और गर्व का विषय है।

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, प्रतिभा एवं कर्तव्यनिष्ठा से प्रभु श्रीराम मंदिर की दिव्यता, भव्यता एवं गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

जय श्री राम!

आज प्रातः माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं दादरी के पूर्व भाजपा विधायक श्री नवाब सिंह नागर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर...
02/09/2026

आज प्रातः माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं दादरी के पूर्व भाजपा विधायक श्री नवाब सिंह नागर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान सरधना विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सरधना विधानसभा में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर भी सार्थक चर्चा की।
माननीय नवाब सिंह नागर जी से आग्रह किया कि सरधना विधानसभा एवं हम सभी क्षेत्रवासियों पर अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव बनाए रखें तथा समय निकालकर सरधना विधानसभा में पधारकर क्षेत्रवासियों का मार्गदर्शन करें।

आपका मार्गदर्शन क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

॥ श्री गणेशाय नमः ॥🏠🪔 हवन 🪔🏢         🙏 सादर आमंत्रण 🙏परमपिता परमात्मा की असीम अनुकंपा एवं भगवान श्री गणेश जी के शुभ आशीर...
02/09/2026

॥ श्री गणेशाय नमः ॥
🏠🪔 हवन 🪔🏢
🙏 सादर आमंत्रण 🙏
परमपिता परमात्मा की असीम अनुकंपा एवं भगवान श्री गणेश जी के शुभ आशीर्वाद से, हम अपने कार्यालय एवं आवास का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

इस पावन एवं मांगलिक अवसर पर आयोजित पूजन एवं उद्घाटन समारोह में आप सभी का स्नेहपूर्वक हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है🪴🙏

🔥 हवन एवं पूजन:
तिथि-07 सितंबर 2026
दिन -सोमवार (Monday)
समय-प्रातः 10:00 बजे

🍲 महाप्रसादम:
दोपहर 12:00 बजे से प्रभु इच्छा
तक।

📍 स्थान: भवन-प्लॉट संख्या-3, ग्राउंड फ़्लोर,कान्हा ग्रीन सिटी, सिवाया टोल प्लाजा, NH-58, दिल्ली-रुड़की–हरिद्वार रोड, मेरठ।

विनीत💫
यशपाल सिंह सोम
(वरिष्ठ अधिवक्ता, भारत सरकार)
सरधना विधानसभा-44

📞 संपर्क:
9625573381,9760439805,
9667649241

आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं शुभाशीष हमारे इस नए शुभारंभ को और भी मंगलमय एवं यादगार बनाएगा।
कृपया आप सभी पधारकर हमें अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान करें।

आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

दुलेहरा, झाझर, हरियाणा में अपने छोटे भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संदीप सिंह दुहन जी के वॉटर बॉटलिंग प्लांट का दौरा कर...
01/09/2026

दुलेहरा, झाझर, हरियाणा में अपने छोटे भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संदीप सिंह दुहन जी के वॉटर बॉटलिंग प्लांट का दौरा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा श्री संदीप सिंह दुहन जी से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। उनके इस प्रयास के लिए शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय श्री राम!
जय भाजपा, तय भाजपा!

सरधना विधानसभा स्थित पैतृक निवास पर आज ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत परिवार एवं टीम के सम्मानित सदस्यों के साथ ...
31/08/2026

सरधना विधानसभा स्थित पैतृक निवास पर आज ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत परिवार एवं टीम के सम्मानित सदस्यों के साथ कटहल का पौधा रोपित किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ।

एक पेड़ माँ के नाम।

 #नोएडा, ग्राम सदरपुर, सेक्टर-45 में आज स्वर्गीय श्रीमती विमला चौहान जी की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांज...
30/08/2026

#नोएडा, ग्राम सदरपुर, सेक्टर-45 में आज स्वर्गीय श्रीमती विमला चौहान जी की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्वर्गीय विमला चौहान जी के परिजनों एवं आत्मीयजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 #सरधना विधानसभा के सोम 24 बिसी के ग्राम ज्वालागढ़ में प्रमुख परिवार के सम्मानित चौधरी बलबीर सिंह सोम जी के पौत्र श्री द...
30/08/2026

#सरधना विधानसभा के सोम 24 बिसी के ग्राम ज्वालागढ़ में प्रमुख परिवार के सम्मानित चौधरी बलबीर सिंह सोम जी के पौत्र श्री दीपक सिंह सोम जी से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद किया।

इसी दौरान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक श्री गजेन्द्र सिंह सोम जी एवं उनके परिवार से भी मुलाकात हुई। पूर्व सैनिक होने के नाते भारतीय सेनाओं में बिताए अपने गौरवपूर्ण समय की स्मृतियों को साझा कर उनसे आत्मीय चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

सरधना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जातियों एवं धर्मों के सम्मानित, सरल स्वभाव और कर्मठ लोगों से मिलकर तथा सरधना एवं उसके गौरवपूर्ण इतिहास से पुनः परिचित होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।

साथ ही जनसौहार्द, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

सरधना विधानसभा के सोम 24 बिसी के ग्राम नहली में आज श्री दुष्यंत सोम जी की पूजनीय माताजी श्रीमती शीला देवी जी के 100 वर्ष...
30/08/2026

सरधना विधानसभा के सोम 24 बिसी के ग्राम नहली में आज श्री दुष्यंत सोम जी की पूजनीय माताजी श्रीमती शीला देवी जी के 100 वर्ष से अधिक की आयु में देहावसान का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

श्रीमती शीला देवी जी के निधन पर उनके निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

 #सरधना_विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अपने परिवारजनों के सुख-दुःख में सहभागी होकर आत्मीय भेंट की और कुशलक्षेम ज...
30/08/2026

#सरधना_विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अपने परिवारजनों के सुख-दुःख में सहभागी होकर आत्मीय भेंट की और कुशलक्षेम जाना।

आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है।

Address

Sardhana

Telephone

09899169127

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yashpal Singh Soam, Adv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Yashpal Singh Soam, Adv:

Shortcuts

Share