18/07/2026
⚡ मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते दो उपभोक्ता पर जुर्माना व प्राथमिकी
दिनारा व नटवार थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की छापेमारी में एक घरेलू परिसर और एक आटा चक्की संचालक मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। दोनों पर कुल ₹2.69 लाख का आर्थिक दंड लगाया गया तथा विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन व मीटर के माध्यम से ही बिजली उपयोग करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।