05/04/2026
आज ईद मिलन और इसी अप्रैल माह से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर तहरीक-ए-इस्लाहुल मुस्लेमीन, सिवनी की एक अहम बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सभी मसलकों के जिम्मेदार साथियों एवं विभिन्न राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शिरकत की। बैठक में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर विशेष चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जनगणना के महत्व को ध्यान में रखते हुए आम लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि हर नागरिक अपनी सही जानकारी दर्ज करवा सके। साथ ही, प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भी संकल्प लिया गया।
हम सबकी जिम्मेदारी है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।