Nagar Ayukt Shahjahanpur

Nagar Ayukt Shahjahanpur Serving the city with integrity, transparency and commitment. Nagar Ayukt Shahjahanpur.

22/06/2026

माननीय मुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार श्री MYogiAdityanath जी व माननीय मंत्री, नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग श्री A K Sharma जी की प्रेरणा से, राज्य स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत नगर निगम शाहजहाँपुर के नवीन जोनल कार्यालय भवन का लोकार्पण माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री Suresh Kumar Khanna जी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में माननीय महापौर महोदया श्रीमती Archna Verma जी माननीय सांसद लोकसभा श्री Arun Kumar Sagar जी, माननीय सदस्य राज्यसभा श्री Mithilesh Kumar Katheria जी, माननीय पार्षद गण सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

20/06/2026

21/06/2026 को राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत रौजा मे निर्मित जोनल कार्यालय के लोकार्पण से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

18/06/2026

कल दिनांक 17/06/2026 को पीएम स्वनिधि के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद शाहजहांपुर में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव में वेंडर द्वारा अपनी अपनी सफलता की कहानी साझा की गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पथ विक्रेताओं एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय लोन प्राप्त करने वाले पथ विक्रेताओं को स्वीकृति पत्र एवं चेक का वितरण, क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया।

आज दिनांक 11.6.26 को जिलाधिकारी महोदय जी के साथ नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन भवन परिसर का निरीक्षण कर आगामी 15 जून को आय...
11/06/2026

आज दिनांक 11.6.26 को जिलाधिकारी महोदय जी के साथ नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन भवन परिसर का निरीक्षण कर आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

आज मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी और जिलाधिकारी महोदय जी के साथ लोहार वाले चौराहे पर चल रहे...
16/05/2026

आज मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी और जिलाधिकारी महोदय जी के साथ लोहार वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण कार्य एवं न्यू सिटी ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

आज दिनांक 16.5.26 को जिलाधिकारी महोदय के साथ नगर क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या एवं अतिक्रमण की स्थिति को लेकर शहर के व...
16/05/2026

आज दिनांक 16.5.26 को जिलाधिकारी महोदय के साथ नगर क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या एवं अतिक्रमण की स्थिति को लेकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों का स्थलीय निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा। सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील है कि यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें तथा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, जिससे शहर को जाम मुक्त एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

आज दिनांक 12 मई 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेन्...
12/05/2026

आज दिनांक 12 मई 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेन्स एण्ड वैल्यू (सम्भव) के अन्तर्गत नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन-सुनवाई दिवस में सम्मलित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा। जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन समस्याओं-शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुये संबन्धित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुये ससमय निस्तारण कराया जायें।

जनपद शाहजहांपुर में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत आज से स्व-गणना प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मैंने ऑनलाइन स्व-गणना कर इ...
09/05/2026

जनपद शाहजहांपुर में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत आज से स्व-गणना प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
मैंने ऑनलाइन स्व-गणना कर इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता की। जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की योजनाओं, विकास और संसाधनों के बेहतर निर्धारण का आधार है।

सभी जनपदवासियों से अपील है कि 07 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध स्व-गणना सुविधा का उपयोग करते हुए http://se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। आपकी सहभागिता से जनगणना प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपी...
28/04/2026

आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेन्स एण्ड वैल्यू (सम्भव) के अन्तर्गत नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन-सुनवाई दिवस में सम्मलित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा। जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन समस्याओं-शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुये संबन्धित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुये ससमय निस्तारण कराया जायें।

आज नगर निगम, शाहजहाँपुर सभागार में आज मा० महापौर महोदया, नगर निगम, शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में मा० कार्य-कारिणी की बैठक ...
25/04/2026

आज नगर निगम, शाहजहाँपुर सभागार में आज मा० महापौर महोदया, नगर निगम, शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में मा० कार्य-कारिणी की बैठक की गई आयोजित।
Archna Verma

Address

Townhall Shahjahanpur
Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Ayukt Shahjahanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share