13/08/2026
🔴 #शामगढ़ में कल निकलेगी भव्य #तिरंगा यात्रा:
गायत्री मंदिर से होगी शुरुआत, भारत माता की आरती के साथ होगा समापन...!
👉 #मंदसौर : जिले के #शामगढ़ में अमर शहीद दिवस और आगामी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर कल, 14 अगस्त को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मण्डल भाजपा अध्यक्ष श्रीमति नीलकमल मेहता ने जानकारी देते हुए बताया की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कल दोपहर 3 बजे श्री गायत्री मंदिर, कृषि उपज मंडी चौराहे से किया जाएगा। यहाँ से यात्रा आरंभ होकर शामगढ़ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगी और नगर भ्रमण करते हुए श्री शिव हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न होगी। यात्रा के समापन स्थल श्री शिव हनुमान मंदिर पर पहुँचने के पश्चात भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी देशप्रेमी नागरिक सम्मिलित होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट करेंगे।
श्रीमति मेहता द्वारा नगर एवं मण्डल के समस्त देशभक्त नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से सादर अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस तिरंगा यात्रा में शामिल हों और इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।