Iqra Munawwar Hasan

Iqra Munawwar Hasan History enthusiast in the political world
(2)

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं 'भारत रत्न' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजल...
27/07/2026

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं 'भारत रत्न' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
डॉ. कलाम साहब ने अपने ज्ञान, सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति से करोड़ों भारतीयों को प्रेरित किया। उनका जीवन हमें शिक्षा, विज्ञान, मेहनत और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
अल्लाह तआला मरहूम डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को नूर से भर दे और जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए। आमीन।

26/07/2026

भावनाएँ 🙏

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से लोकप्रिय विधायक जनाब आलम बदी साहब के इंतकाल की ख़बर...
23/07/2026

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से लोकप्रिय विधायक जनाब आलम बदी साहब के इंतकाल की ख़बर बेहद अफ़सोसनाक और दिल को दुखाने वाली है विधायक जी का जीवन हम सब के लिए सादगी और ईमानदारी की मिसाल रहेगा
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को रौशन फ़रमाए, जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए
मरहूम को ख़िराज-ए-अक़ीदत

21/07/2026

अखिलेश यादव जी को हिरासत में लिया गया: दिल्ली पुलिस ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जी को हिरासत (detain) में लेकर छत्रसाल स्टेडियम भेजा।
घटना की जानकारी मिलते ही कैराना से सपा सांसद इकरा चौधरी स्टेडियम पहुंचीं

युवा पूछ रहा है—जवाब कब मिलेगा? आज जंतर-मंतर की आवाज़ सिर्फ़ दिल्ली की नहीं है, ये देश के करोड़ों युवाओं की उम्मीदों की ...
20/07/2026

युवा पूछ रहा है—जवाब कब मिलेगा?
आज जंतर-मंतर की आवाज़ सिर्फ़ दिल्ली की नहीं है, ये देश के करोड़ों युवाओं की उम्मीदों की आवाज़ है। जब छात्र और युवा अपने भविष्य, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो लोकतंत्र में जवाब दमन से नहीं, संवाद से मिलना चाहिए। आज आप देश के भविष्य के साथ बात नहीं करना चाहते..कल देश का भविष्य आपको बात करने लायक नहीं छोड़ेगा सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वो उनकी चिंताओं को सुने, जवाबदेही तय करे और भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए। युवा देश का भविष्य हैं।

18/07/2026

सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है।
भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं - यह तानाशाही है।

कैराना आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र से आए सभी सम्मानित साथियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा स...
16/07/2026

कैराना आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र से आए सभी सम्मानित साथियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर उनके समाधान का प्रयास किया गया।
जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान एवं विकास के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है, जनता का सम्मान हमारी प्राथमिकता है।
आप सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक धन्यवाद।

15/07/2026

आवश्यक सूचना-
सभी सम्मानित कैराना लोकसभा क्षेत्र वासियों को सूचना दी जाती है कल दिनांक 16/07/2026 दिन जुम्मेरात को दोपहर 2 बजे से कैराना स्थित सेलर आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम किया जाएगा !

📚 आज बड़े भाई माननीय विधायक **चौधरी नाहिद हसन जी** के साथ कैराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम **इस्सोपुर खुरगान** स्थित **र...
15/07/2026

📚 आज बड़े भाई माननीय विधायक **चौधरी नाहिद हसन जी** के साथ कैराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम **इस्सोपुर खुरगान** स्थित **राजकीय इंटर कॉलेज** का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं, भवन, साफ़-सफ़ाई एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया।

जहाँ-जहाँ कमियाँ मिलीं, उन्हें दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विद्यालय में मौजूद खामियों को दूर कराने के लिए मैं हर स्तर पर आवाज़ उठाऊँगी। हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

**मजबूत शिक्षा ही मजबूत समाज और उज्ज्वल भविष्य की नींव है।**

आज बड़े भाई माननीय विधायक चौधरी नाहिद हसन जी के साथ शामली विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय आईटीआई, लिसाड़ का निरीक्षण कर सं...
15/07/2026

आज बड़े भाई माननीय विधायक
चौधरी नाहिद हसन जी के साथ शामली विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय आईटीआई, लिसाड़ का निरीक्षण कर संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और तकनीकी शिक्षा की जानकारी प्राप्त की।

संस्थान में मौजूद कमियों को दूर कराने के लिए हर स्तर पर आवाज़ उठाऊंगी, ताकि हमारे युवाओं को बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और रोजगारपरक प्रशिक्षण मिल सके। युवाओं का उज्ज्वल भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Address

Kairana
Shamli
247774

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Iqra Munawwar Hasan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share