Collector Office Vidisha

Collector Office Vidisha Collector of Vidisha, Government of Madhya Pradesh

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक गुरूवार को.कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समित...
03/06/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक गुरूवार को.
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति डीएलसीसी की बैठक गुरूवार 4 जून को आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में दोपहर 11 बजे से प्रारंभ होगी। इसके अतिरिक्त डीएलआरसी की बैठक दोपहर 12 से आयोजित की जाएगी।

उक्त बैठक में जिन एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे उनमें विशेष डीएलसीसी बैठक के पालन प्रतिवेदन बिंदुओं पर चर्चा। वित्तीय वर्ष 2025-26 की मार्च 2026 तिमाही में जिले में बैंकिग विकास की समीक्षा (सीडी रेशों एवं अन्य) एलडीओ भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा समीक्षा। शासकीय डीफ अनक्लेम्ड खातों की केवायसी प्रक्रिया हेतु चर्चा। प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम घटक अंतर्गत ईडब्ल्यूएस/एलआईजी/एमआईजी पर चर्चा। प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति पर चर्चा। स्व सहायता समूहों को दिये जाने वाले क्रेडिट लिंकेज (सी.सी.एल) की समीक्षा। मुख्य मंत्री उद्यम क्रांति योजना की प्रगति की समीक्षा। पीएमएफएमई योजना की प्रगति की समीक्षा। विरसा मुण्डा रोजगार योजना एवं डॉ. टंट्या मामा आर्थित कल्याण योजना की समीक्षा। संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थित कल्याण योजना की समीक्षा। मत्स्य पालन ऋण एवं मत्स्य के.सी.सी के प्रकरणो की प्रगति की समीक्षा। डेयरी केसीसी के प्रकरणो, डॉ. अंबेडकर कामधेनू योजना, आचार्य विद्यासागर योजनाएवंएन.एल.एम. की प्रगति की समीक्षख। आकांक्षी जिला अंतर्गत निर्धारित केपीआई इंडिकेटर्स (CASA, PMJJBY, PMSBY, APY & MUDRA LOAN) की समीक्षा। री-केवायसी की प्रगति की समीक्षा। पोर्टल पर दर्ज आरआरसी की समीक्षा सहित अन्य विषय शामिल हैं।

Jansampark Madhya Pradesh

जनसुनवाई की शिकायत पर उचित मूल्य दुकान की जांच, अनियमितताएं मिलने पर विक्रेता व सहायक विक्रेता पर होगी कार्रवाई .कलेक्टर...
03/06/2026

जनसुनवाई की शिकायत पर उचित मूल्य दुकान की जांच, अनियमितताएं मिलने पर विक्रेता व सहायक विक्रेता पर होगी कार्रवाई .
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर शासकीय उचित मूल्य दुकान गुरारिया लश्करपुर (कोड 2701113) की जांच की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल तंतुवाय ने बताया है कि जांच के दौरान दुकान निर्धारित स्थान पर संचालित नहीं पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गांव के उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनके कथन दर्ज किए।
जांच के दौरान ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने बताया कि उचित मूल्य दुकान का संचालन अधिकांशतः सहायक विक्रेता द्वारा किया जाता है तथा दुकान नियमित रूप से नहीं खोली जाती। उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की कि राशन का वितरण समय पर नहीं किया जाता और कई बार उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि उनका बायोमेट्रिक सत्यापन अथवा ओटीपी तो दर्ज कर लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राशन का वास्तविक वितरण नहीं किया जाता। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि महीनों तक राशन प्राप्त नहीं हुआ, जबकि रिकॉर्ड में वितरण की प्रक्रिया पूरी दिखा दी जाती है।

जांच दल ने शिकायतों एवं उपभोक्ताओं के बयानों का परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उचित मूल्य दुकान के विक्रेता एवं सहायक विक्रेता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित प्रकरण तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विदिशा को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा हितग्राहियों के अधिकारों के हनन को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Jansampark Madhya Pradesh

प्रदेश के मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश5 जून से 21 जून तक जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान...
03/06/2026

प्रदेश के मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
5 जून से 21 जून तक जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान की समीक्षा.
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में आज बुधवार को मंत्रालय के वीसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य 5 जून से 21 जून तक प्रदेश और जिलों में आयोजित होने वाले जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

समीक्षा के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम तथा “एक पेड़ माँ के नाम अभियान 3.0” के शुभारंभ की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा 8 जून से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान, 12 से 18 जून के बीच आयोजित होने वाले त्रि-दिवसीय जनकल्याण शिविरों तथा 19 और 20 जून को प्राकृतिक खेती आधारित कार्यशालाओं की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी जिलों में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

विदिशा के एनआईसी वीसी कक्ष से आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, वन मंडलाधिकारी श्री हेमन्त कुमार यादव, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh

विदिशा जिले में गेहूं उपार्जन ने रचा नया कीर्तिमान .65.99 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद, 96.25 प्रतिशत परिवहन कार्य ...
02/06/2026

विदिशा जिले में गेहूं उपार्जन ने रचा नया कीर्तिमान .
65.99 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद, 96.25 प्रतिशत परिवहन कार्य पूर्ण .
मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जिला कार्यालय विदिशा द्वारा जारी रबी विपणन वर्ष 2026-27 की गेहूं उपार्जन रिपोर्ट के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। किसानों की सक्रिय भागीदारी, प्रशासनिक समन्वय एवं उपार्जन केंद्रों की प्रभावी व्यवस्था के चलते जिले ने उपार्जन एवं परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जिले में लगभग 3 लाख 64 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई थी, जिसमें से 2 लाख 14 हजार 170 हेक्टेयर क्षेत्र का पंजीयन कराया गया। उपार्जन प्रक्रिया में 87 हजार 913 किसानों ने अपना पंजीयन कराया, जबकि 74 हजार 622 किसानों ने स्लॉट बुक किए।
जिले में कुल 174 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी कार्य संपन्न किया गया। निर्धारित लक्ष्य 5 लाख 80 हजार मीट्रिक टन के विरुद्ध जिले में 6 लाख 59 हजार 926.60 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई, जो लक्ष्य से कहीं अधिक है। खरीदी प्रक्रिया में 68 हजार 589 किसानों से सीधे गेहूं की खरीद की गई।

उपार्जित गेहूं के परिवहन कार्य में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार 6 लाख 35 हजार 171 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन किया जा चुका है, जो कुल खरीदी का 96.25 प्रतिशत है। परिवहन हेतु केवल 24 हजार 755.60 मीट्रिक टन गेहूं शेष है। वहीं परिवहन की गई मात्रा के विरुद्ध 97.3 प्रतिशत तथा कुल खरीदी मात्रा के विरुद्ध 93.7 प्रतिशत स्वीकृति पत्रक जारी किए जा चुके हैं।

वित्तीय दृष्टि से भी उपार्जन कार्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खरीदी गई उपज के अनुसार किसानों को देय राशि 1,732.307 करोड़ रुपये है। जिट (JIT) पोर्टल पर 1,624.220 करोड़ रुपये की ईपीओ (EPO) राशि प्राप्त हुई, जो कुल देय राशि का 93.76 प्रतिशत है। इसमें से जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) द्वारा 1,609.060 करोड़ रुपये की राशि का डिजिटल हस्ताक्षर (DSC) किया जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार जिट पोर्टल पर प्राप्त ईपीओ में से 315 प्रकरणों से संबंधित 15.160 करोड़ रुपये की राशि डीएससी के लिए लंबित है। वहीं किसानों को सफलतापूर्वक 1,506.050 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में किसानों के भुगतान हेतु 226.26 करोड़ रुपये की राशि लंबित है, जिसके शीघ्र भुगतान के लिए प्रक्रिया जारी है।

जिला प्रशासन एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने बताया कि उपार्जन, परिवहन एवं भुगतान की शेष प्रक्रियाओं को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिले में गेहूं उपार्जन की यह उपलब्धि किसानों के विश्वास, प्रशासनिक दक्षता और बेहतर प्रबंधन का परिणाम है।

Jansampark Madhya Pradesh

युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार का अवसर , 8 जून को युवा संगम का आयोजन आईटीआई विदिशा में.युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार ...
02/06/2026

युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार का अवसर , 8 जून को युवा संगम का आयोजन आईटीआई विदिशा में.
युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 8 जून 2026 को शासकीय आईटीआई परिसर विदिशा में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम कार्यक्रम में रोजगार मेला तथा अप्रेन्टिसशिप मेला के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिये उपस्थित आवेदको का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा शासन के अन्य विभागों द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ की जानकारी तथा ऋण उपलब्ध कराये जाने की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। आवेदक की योग्यता 10वी पास या उससे अधिक तथा आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष। आवेदक साक्षात्कार के लिये शैक्षणिक योग्यता संबंधी (अंकसूची) प्रमाण पत्र अपने साथ आवश्यक रूप से लाये। रोजगार मेले में शिव शक्ति एग्रीटेक लि. भोपाल, एनआईआईटी एचडीएफसी बैंक, मेघनम ग्रुप, एलएनजे भोपाल, यशस्वी ग्रुप, एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षत संस्थान विदिशा, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस विदिशा, एलआईसी विदिशा, नव भारत फर्टीलाईजर्स, होम हेल्प सेंटर रायसेन, प्रथम एज्यूकेशन फांउडेशन आईटीसी विदिशा, समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड, वर्ल्ड क्लास सर्विस भोपाल आदि कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Jansampark Madhya Pradesh

जल गंगा संवर्धन अभियान: विदिशा में प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर.कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान तहत क्रियान्वि...
02/06/2026

जल गंगा संवर्धन अभियान: विदिशा में प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर.
कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान तहत क्रियान्वित कार्यों की गहन समीक्षा की.
विदिशा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा संचालित कार्यों की कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राचीन कुएं, बावड़ियां तथा अन्य जल स्रोत हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित और पुनर्जीवित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

कलेक्टर ने कहा कि प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जिले में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य निरंतर जारी है तथा इस अभियान को सफल बनाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान उन्होंने कुंओं व बावड़ियों में सुरक्षा के इंतजामों पर भी विशेष जोर दिया है उन्होंने कहा है कि जिले में कहीं भी कुंआ या बावड़ी खुली ना हो। आम नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें ढंककर रखने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को विशेष पहल करते हुए कुओं और बावड़ियों की साफ-सफाई, मरम्मत तथा जीर्णोद्धार के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि इन जल स्रोतों को स्वच्छ बनाकर उनका पानी पुनः उपयोग एवं पेयजल योग्य बनाया जा सके तो यह प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

श्री गुप्ता ने जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रहण को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थानीय जल स्रोतों को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति स्थानीय संसाधनों के माध्यम से सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।

इस दौरान यह भी कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जितने भी नदी घाट है उनकी साफ-सफाई नियमित रूप से हो तथा जिन ग्रामीण क्षेत्रों में नदियां तो हैं परंतु नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से घाट मौजूद नहीं है तो उनका चिन्हांकन कर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि उन स्थलों पर घाट बनाए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उक्त बैठक के दौरान नरेगा योजना अंतर्गत खेत तालाब निर्माण, कूप रिचार्ज, अमृतसर सरोवर सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Jansampark Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड के कार्यों की कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज कलेक्ट्रे...
02/06/2026

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड के कार्यों की कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड विकास घटक 2.0) अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की कार्ययोजना, प्रगति तथा वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा परियोजनावार बजट, ग्राम पंचायत समितियों की भूमिका, 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण किए गए कार्यों, उन पर हुए व्यय तथा जनवरी 2026 में स्वीकृत कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही स्वीकृत कार्यों की वर्तमान प्रगति एवं व्यय संबंधी विवरण भी कलेक्टर के समक्ष रखा गया।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचाया जाए। इस दौरान उन्होंने अमृतसरोवर, चेक डैम, कंटूर ट्रंच, खेत तालाब, ग्रेबियन सहित सामुदायिक वृक्षारोपण के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों की सर्वप्रथम प्रविष्टि की जाए इसके उपरांत कार्य के प्रारंभ का फोटो, कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत का फोटो और रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, इसके उपरांत ही संबंधित को भुगतान किए जाने का कार्य किया जाने के स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास को गति मिलेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया सहित संबंधित विभागों व परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh

जनसुनवाई में त्वरित निराकरण, 278 आवेदनों में से 145 आवेदकों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान.विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोज...
02/06/2026

जनसुनवाई में त्वरित निराकरण, 278 आवेदनों में से 145 आवेदकों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान.
विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम नागरिक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा आयोजित जनसुनवाई में आज मंगलवार को कुल 278 आवेदकों ने अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों की सुनवाई करते हुए 145 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। समस्याओं का त्वरित समाधान होने पर आवेदकों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी। अधिकारियों ने पंक्तिबद्ध व्यवस्था के तहत आवेदनों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए तथा निराकरण की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राजस्व, सामाजिक न्याय, बिजली, पेयजल, पेंशन, भूमि विवाद, आवास, आर्थिक सहायता, सीमांकन, कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने सहित अन्य जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने स्वयं प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और आवेदन का समयबद्ध निराकरण का भरोसा दिलाते हुए समस्याओं के निराकरण की पहल की है। कलेक्टर ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से खण्ड स्तरीय अधिकारियों से संवाद कर आवेदनो के निराकरण संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

जनसुनवाई के दौरान गुलाबगंज तहसील के ग्राम खेरुआ की आवेदिका श्रीमती लीलाबाई ने अपनी जमीन पर कब्जा दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने मौके पर ही वीसी के माध्यम से जुड़े गुलाबगंज तहसीलदार से संवाद कर आवेदिका की समस्या का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नटेरन तहसील के ग्राम फूफेर निवासी श्रीमती मुन्नी बाई जाटव ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि ग्राम के ही अन्य व्यक्ति द्वारा कृषि भूमि को धोखाधड़ी से अपने नाम करा लिया है प्रशासनीक अधिकारियों द्वारा इस प्रकरण की जांच करते हुए आवेदिका को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस प्रकरण में भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। लटेरी तहसील के ग्राम चांदबड़ निवासी श्री सुनील राजपूत ने कृषि भूमि का पट्टा अपने नाम करने संबंधी आवेदन दिया। विदिशा शहरी क्षेत्र की गोकुलधाम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 के रहवासियों ने आवेदन प्रस्तुत कर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं करने संबंधी आवेदन दिया। विदिशा निवासी एक बुजुर्ग महिला का आवेदन प्रस्तुत करते हुए श्री संजू भील ने बताया कि विदिशा के पुरनपुरा में संचालित एमएसई सॉल्यूशन में बुजुर्ग महिला द्वारा दो माह तक कार्य किया गया लेकिन संस्था द्वारा अब तक बुजुर्ग के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। नटेरन तहसील के ग्राम झिरी निवासी श्री मलखान सिंह यादव ने भूमि पर कब्जा दिलवाने संबंधी आवेदन दिया। ग्यारसपुर तहसील के ग्राम सियासी चक्क निवासी श्री कमल सिंह ने अपनी भूमि पर हुए कब्जे को वापस दिलाने संबंधी आवेदन दिया।

इसी प्रकार सिरोंज तहसील के ग्राम रुसल्ली घाट निवासी कोटवार श्री अशोक केवट ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए अपने वेतन वृद्धि संबंधी समस्या से अवगत कराया। विदिशा के आचार्य कॉलोनी निवासी श्रीमती फूलबाई ने अपनी स्वयं की वृद्धावस्था पेंशन प्रारंभ करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। बुजुर्ग महिला के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर समय-सीमा में आवेदन का निराकरण करते हुए वृद्धावस्था पेंशन प्रारंभ कराए जाने के निर्देश दिए हैं। गुलाबगंज तहसील के सुमेरबर्री ग्राम के कृषक श्री मंशाराम ने खेत पर जाने वाले रास्ते पर मेढ़िया कृषक द्वारा कब्जा करने संबंधी जानकारी से अवगत कराया और शासकीय रास्ते को खुलवाने की बात कही। कलेक्टर द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित कर शासकीय रास्ते को शीघ्र ही खुलवाए जाने के निर्देश दिए हैं। नटेरन तहसील के महोली ग्राम निवासी श्री विशन अहिरवार ने पारदर्शिता के साथ सीमांकन कराए जाने संबंधी आवेदन दिया। विदिशा के चिरौल वाली माता मंदिर निवासी श्रीमती रजनी मीणा ने अपने पति का निधन हो जाने के उपरांत अपने बच्चों के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने संबंधी आवेदन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस प्रकरण में हर संभव मदद का आश्वासन आवेदिका को दिया है।

जनसुनवाई कक्ष में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, विदिशा एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री काशवानी, डिप्टी कलेक्टर श्री नितिन जैन समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर ने एक प्रकरण में जिला बदर का आदेश जारी किया.कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अंशुल गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक के प...
01/06/2026

कलेक्टर ने एक प्रकरण में जिला बदर का आदेश जारी किया.
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अंशुल गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक के पालन प्रतिवेदन पर एक प्रकरण में जिला बदर के आदेश जारी कर दिए है।

जारी आदेश में उल्लेख है कि विभिन्न अपराधों में लिप्त अनावेदक रिजवान उर्फ नंगा खां पिता फैज खां उम्र 27 साल निवासी ग्राम धनोरा हवेली थाना सिविल लाइन विदिशा के विरूद्व मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर की कार्यवाही छह माह के लिए की गई है। उक्त अवधि में विदिशा जिला एवं सीमावर्ती जिला रायसेन, भोपाल, गुना, अशोकनगर, सागर, राजगढ़ की राजस्व सीमा से छह माह की कालावधि के लिए उसे निष्कासित किया गया है।

Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh

01/06/2026

ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण 4 जून को, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रण .
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नवीन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण 4 जून 2026 को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ईवीएम गोदाम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खोला एवं पुनः सीलबंद किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गोदाम के खोलने एवं बंद करने की संपूर्ण कार्रवाई पारदर्शिता के साथ संपादित की जाएगी। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर नवीन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम गोदाम में उपस्थित होकर निरीक्षण एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही के साक्षी बनें। इससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, रखरखाव तथा समय-समय पर निरीक्षण की व्यवस्था की जाती है, ताकि चुनाव संबंधी सामग्री की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

Composit Collector Office Swami Vivekanand Chouraha , Sanchi Raod
Shamsabad
464111

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Vidisha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Vidisha:

Share