Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh

  • Home
  • India
  • Shimla
  • Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh

Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Official page of the Information & Public Relations Department of Himachal Pradesh Government.

The Information and Public Relations Department functions as a channel between the Government and the people of Himachal for flow of information. The Department is disseminating information regarding various programmes and policies of the Government to the masses through media, so that people can be benefited.

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार और लोगों के बीच विश्वास का सबसे मजबूत आधार है- जनसुनवाई और समय ...
05/08/2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार और लोगों के बीच विश्वास का सबसे मजबूत आधार है- जनसुनवाई और समय पर समाधान।

आज शिमला में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

प्रदेश हितों से जुड़े वर्षों पुराने कानूनी एवं प्रशासनिक मामलों में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है।- बीबीएमबी से ...
05/08/2026

प्रदेश हितों से जुड़े वर्षों पुराने कानूनी एवं प्रशासनिक मामलों में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

- बीबीएमबी से हिमाचल प्रदेश के लगभग 4,200 करोड़ रुपये के वित्तीय बकाया और 13,066 मिलियन यूनिट बिजली पर राज्य के अधिकार के लिए विभिन्न मंचों पर प्रभावी पैरवी की जा रही है।
- सर्वोच्च न्यायालय के लगभग 15 वर्ष पुराने निर्णय के बावजूद प्रदेश को अब तक उसका पूरा अधिकार प्राप्त नहीं हुआ है।
- पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत चंडीगढ़ की भूमि एवं परिसंपत्तियों में हिमाचल प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से पर वैध अधिकार की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है। इस विषय पर सर्वोच्च न्यायालय भी राज्य के दावे को उचित ठहरा चुका है।
- शानन जलविद्युत परियोजना की लीज समाप्त होने के बावजूद पंजाब ने यह परियोजना अभी तक हिमाचल प्रदेश को वापस नहीं सौंपी है।
- वर्ष 2002 से लंबित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में प्रदेश सरकार ने प्रभावी पैरवी कर राज्य के पक्ष में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है।
- 1,045 मेगावाट क्षमता वाली कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना की रॉयल्टी के मामले में भी राज्य सरकार को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
- लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित की गई है।

प्रदेश सरकार प्रदेश और प्रदेशवासियों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

05/08/2026

Himachal Samachar 05 08 2026

हमारी सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं।इन नई नियुक्तियों से ...
05/08/2026

हमारी सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं।

इन नई नियुक्तियों से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को बेहतर देखभाल और समय पर चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करना तथा युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश को नशे से मुक्त करना हमारी सरकार का अटूट संकल्प है। नशा तस्करों के विरुद्ध हमारी कार्रवाई पूरी कठोरता के स...
05/08/2026

हिमाचल प्रदेश को नशे से मुक्त करना हमारी सरकार का अटूट संकल्प है। नशा तस्करों के विरुद्ध हमारी कार्रवाई पूरी कठोरता के साथ जारी है।

शिमला पुलिस ने लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य का 1.120 किलोग्राम चिट्टा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार है।

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए शिमला पुलिस की पूरी टीम को हार्दिक बधाई। प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध हम किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरतेंगे।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

Media Coverage- 05/08/2026
05/08/2026

Media Coverage- 05/08/2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र की हार पंचायत निवासी साक्षी ने UPSC परीक्षा मे...
04/08/2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र की हार पंचायत निवासी साक्षी ने UPSC परीक्षा में मेडिकल अधिकारी (आयुर्वेद) के पद पर 6वीं रैंक हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है।

उन्होंने इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि यह कामयाबी प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

आज रिज मैदान, शिमला में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर म...
04/08/2026

आज रिज मैदान, शिमला में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि डॉ. परमार दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के पर्याय थे। हिमाचल प्रदेश के विकास की सुदृढ़ नींव रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अमूल्य विरासत और आदर्श सदैव हमें जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने कहा कि प्रदे...
04/08/2026

आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुलभ कराने के उद्देश्य से नई स्वास्थ्य बीमा नीति लाने जा रही है। इसके तहत लगभग 10 लाख परिवारों को बहुत ही कम प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा।

उन्होंने कहा कि नई नीति का प्रारूप इस सोच के साथ तैयार किया गया है कि प्रदेश का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को एम्स, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप सभी चिकित्सा उपकरणों की खरीद सुनिश्चित करने तथा सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के रेडियोलॉजी विभागों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

आज हिमाचल निर्माता एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर, शिमला ...
04/08/2026

आज हिमाचल निर्माता एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर, शिमला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से ‘डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना’ के अंतर्गत मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की व्यवस्था की है।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘अध्यक्षपीठ से प्रेक्षण एवं विनिर्णय’ सहित अन्य पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री, विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्रीगण एवं अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, विधायकगण तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Address

Director, Information And Public Relations
Shimla
171002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh:

Shortcuts

Share