Zila Panchayat Sidhi

Zila Panchayat Sidhi सीधी जिला पंचायत (मध्य प्रदेश) ग्रामीण विकास और प्रशासनिक कार्यों के लिए जिम्मेदार शीर्ष निकाय है।

Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
06/08/2026

Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

“हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगा प्रशासन”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रदेशभर में अधिकारी आमजन से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Dr Mohan Yadav

जिला पंचायत में सेवानिवृत हुए सी एम सिंह।कार्यकाल का रहा आज अंतिम दिन।31 जुलाई 2026 को जिला पंचायत में कार्य कर रहे सी ए...
31/07/2026

जिला पंचायत में सेवानिवृत हुए सी एम सिंह।

कार्यकाल का रहा आज अंतिम दिन।

31 जुलाई 2026 को जिला पंचायत में कार्य कर रहे सी एम सिंह जी का रहा अंतिम दिन। उनके ऊपर रहा कई जिम्मेदार कार्यों का प्रभार।

जिला पंचायत के हाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के निर्देशन में भावभीनी विदाई दी गई साल श्रीफल रामायण गिफ्ट कर सभी के द्वारा स्वागत करते हुए कार्यक्रम में सभी के द्वारा उनके कार्यकाल की तारीफे किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी जी ने कहा कि यह उनके कार्यकाल का अंतिम दिन है इसके बाद वे अपना नया सफर का सुखमय सफर शुरू करेंगे। उनके द्वारा कहा गया कि किसी न किसी कार्य में खुद को व्यस्त रखें जिससे जीवन में अकेलापन महसूस नहीं होगा। किसी अशासकीय संस्था या किसी समाज सेवा के कार्य से जुड़ना ज्यादा सही होगा जिससे जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी।

सभी अधिकारी कर्मचारी के उपस्थित में उनके साथ किए गए कार्यों का अनुभव शेयर किया गया। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन हुआ।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला जी एवं अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

29/07/2026

मन की बात में मध्यप्रदेश के जल संरक्षण कार्यों की सराहना
---
🔹प्रधानमंत्री श्री ने 'मन की बात' में सीधी जिले के जल संरक्षण कार्यों की सराहना की।
🔹𝟏𝟐,𝟗𝟖𝟑 जल संरक्षण कार्य एवं 𝟏,𝟒𝟖𝟗 खेत तालाबों का निर्माण

Dr Mohan Yadav
Prahlad Singh Patel

27/07/2026

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कैच द रेन अभियान पर चर्चा
प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों को मिली प्रशंसा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा में स्थानीयजन के साथ सुना "मन की बात" कार्यक्रम

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कैच द रेन अभियान पर चर्चा के दौरान प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर में जलसंरक्षण के लिए हुए कार्यो का उल्लेख किया तथा राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में लगभग 1500 तालाब बनाए गए है, नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों को संवारा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश कि हर बूंद को सहेजने के अभियान को जन आंदोलन बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों से अपने आस-पास तालाब, कुएं या बावड़ी की जिम्मेदारी लेने और पानी की हर बूंद बचाने के अभियान में साथ आने का आव्हान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज बचाई गई हर बूंद, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले की पर्यटन और धार्मिक नगरी ओरछा में कंचना घाट पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह तथा जनप्रतिनिधि और स्थानीयजन उपस्थित थे।

जहां जब बारिश गिरे-पानी को वही सहेजिए

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कैच द रेन का संदेश बहुत सीधा है, जहां जब बारिश गिरे, पानी को वही सहेजिए, इसीलिए 4 जुलाई से देशभर में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, इसके तहत बारिश के पानी के संचयन, ग्राउंड वॉटर रिचार्ज, पुराने जल स्त्रोतों के पुर्नजीवन और वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही हैं। गांव हो या शहर, पंचायतें हो या सामाजिक संस्थाएं हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की है । कहीं पुराने तालाबों से गाद निकाली जा रही है, कहीं कुओं और बावड़ियों को फिर से जीवंत किया जा रहा है। बंद पड़े बोरवेल अब ग्राउंड वाटर रिचार्ज का माध्यम बन रहे है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात में महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में हुए कार्यों के उत्साह जनक परिणामों का भी उल्लेख किया। राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Prahlad Singh Patel

सीधी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा "मन की बात" कार्यक्रम में किया...
26/07/2026

सीधी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा "मन की बात" कार्यक्रम में किया गया सीधी जिले की सराहना।

जिले के कलेक्टर श्री विकास मिश्रा एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के कुशल मार्गदर्शन, प्रेरणादायी नेतृत्व एवं सतत् मॉनिटरिंग में मनरेगा योजनांतर्गत जल संरक्षण जन भागीदारी से निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिला।

"मन की बात" कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जिला सीधी की सराहना किया गया जो सीधी जिले के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के द्वारा कहा गया कि यह कार्य सभी की सहभागिता से हुआ संभव।
जिले के जनप्रतिनिधि सांसद महोदय, विधायकगण जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण, जनपद अध्यक्ष सदस्यगण सरपंच एवं कार्य से जुड़े सभी का व्यक्त किया गया आभार दिया गया बधाई और शुभकामनाएं।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ ही यह प्रयास आगे भी भी रहेगा कि जिले के अन्य कार्यों को भी राष्ट्र स्तर पर पहचान मिले।
CM Madhya Pradesh Ministry of Panchayati Raj, Government of India Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh PRO Sidhi

सुमन पंचायत ---शून्य मातृ-शिशु मृत्यु का संकल्प, मिजल्स-रूबेला मुक्त ग्राम पंचायत का लक्ष्य💠 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं क...
24/07/2026

सुमन पंचायत
---
शून्य मातृ-शिशु मृत्यु का संकल्प, मिजल्स-रूबेला मुक्त ग्राम पंचायत का लक्ष्य

💠 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित देखभाल
💠 संस्थागत प्रसव को बढ़ावा
💠 पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित
💠 स्तनपान एवं पोषण पर विशेष ध्यान

CM Madhya Pradesh Ministry of Panchayati Raj, Government of India Jansampark Madhya Pradesh

24/07/2026
19/07/2026

पंचायत दर्पण 𝟐.𝟎
डिजिटल ग्राम पंचायत की नई पहचान
---
✅पंचायत विकास कार्यों, बजट एवं व्यय की ऑनलाइन जानकारी
✅ग्राम पंचायत प्रोफाइल एवं निधियों का पारदर्शी विवरण
✅जियो-टैगिंग से विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी

Dr Mohan Yadav

Address

Sidhi
486661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zila Panchayat Sidhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share