सिंहेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी

  • Home
  • India
  • Singheshwar
  • सिंहेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी

सिंहेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी सिंहेश्वर नगर पंचायत मुख्य पार्षद पूनम देवी
पति सुखासन पैक्स अध्यक्ष सिंहेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी

सिंहेश्वरनाथ राजकीय श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह के दौरान न्यास समिति द्वारा मुझे मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप ...
02/08/2026

सिंहेश्वरनाथ राजकीय श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह के दौरान न्यास समिति द्वारा मुझे मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व, सौभाग्य और प्रेरणा का क्षण है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, न्यास समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मिला स्नेह, सम्मान और आत्मीयता मेरे लिए अविस्मरणीय है। आप सभी के प्रेम, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूँ।

आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
🙏 हार्दिक धन्यवाद!

बाबा सिंहेश्वर नाथ श्रावणी मेला में आप तमाम श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन है....
02/08/2026

बाबा सिंहेश्वर नाथ श्रावणी मेला में आप तमाम श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन है....

28/06/2026

सिंहेश्वर में गरीब वृद्ध महिला के घर में लगी आग, नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम कुमारी ने पहुंचकर की मदद

सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 में एक गरीब वृद्ध महिला के घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर नगर पंचायत की अध्यक्षा पूनम कुमारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना, ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सरकारी स्तर पर मिलने वाली राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

मधेपुरा में जेडीयू नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री श्वेत कमल उर्फ बोआ यादव जी के पूज्य पिता, जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय ...
16/02/2026

मधेपुरा में जेडीयू नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री श्वेत कमल उर्फ बोआ यादव जी के पूज्य पिता, जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय प्रकाश यादव जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए..

मधेपुरा की इस पावन धरती पर आज हम सभी एकत्रित हुए हैं, एक ऐसे व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने के लिए जिन्होंने समाज सेवा को अपना धर्म बनाया। स्वर्गीय प्रकाश यादव जी केवल एक जिला परिषद सदस्य नहीं थे, वे जन-जन की आवाज थे, गरीबों का सहारा थे।
उनकी सादगी, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। उनका जाना केवल परिवार के लिए नहीं, पूरे मधेपुरा के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।

स्व. नवल किशोर सिंह जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन–3) का सफल आयोजन बाबा नगरी सिंहेश्वर मवेशी हाट मैदान मे...
11/02/2026

स्व. नवल किशोर सिंह जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन–3) का सफल आयोजन बाबा नगरी सिंहेश्वर मवेशी हाट मैदान में संपन्न हुआ। आज खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में कटिहार और खगड़िया की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। खगड़िया की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की, जबकि कटिहार की टीम ने भी पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबला किया।
दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही इस भव्य आयोजन के लिए स्व. नवल किशोर सिंह जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक श्री सोनू सिंह जी का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने इस तरह का प्रेरणादायक और सराहनीय आयोजन कर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया।
आज के मुख्य अतिथियों के रूप में महिषी विधानसभा के विधायक डॉ. गौतम कृष्ण जी, सिंहेश्वर के पूर्व विधायक श्री चंद्रहास चौपाल जी, प्रमुख श्री इस्तियाक आलम जी, मधेपुरा के सम्मानित संत बाबू जी, सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष श्री बिनोद कुमार सिंह जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री शिवचंद्र चौधरी जी, आर.आर. ग्रीन फील्ड स्कूल के प्राचार्य श्री राजेश कुमार राजू जी, इटहरी गोहमनी पंचायत समिति सदस्य श्री जयकांत कुमार जी तथा रामपट्टी के सरपंच श्री बीरेंद्र कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी भव्य बना। आप सभी का हृदय से धन्यवाद।
धन्यवाद 🙏
सिंहेश्वर
नगर पंचायत – पूनम कुमारी

08/02/2026

शुक्रवार को सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 का मुआयना किया।
इस दौरान क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी।
मैं सभी नागरिकों से स्पष्ट रूप से अपील करता/करती हूँ कि प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरह से सरकार की योजना है। इसके वास्तविक हक़दार आप जनता हैं, न कि कोई बिचौलिया।
यदि कोई भी व्यक्ति आवास दिलाने के नाम पर आपसे पैसे की मांग करता है, तो बिना हिचक तुरंत हमसे संपर्क करें।
किसी को भी एक रुपया न दें।
✅ पारदर्शिता
✅ जनहित
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ़ सख़्त रुख
आपकी आवाज़, हमारी जिम्मेदारी।..

आप सभी को शबे ए बरात की दिली मुबारक बाद..
03/02/2026

आप सभी को शबे ए बरात की दिली मुबारक बाद..

मधेपुरा झल्लू  बाबु  सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में  सांसद के साथ बैठक में शामिल…..:
22/01/2026

मधेपुरा झल्लू बाबु सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में सांसद के साथ बैठक में शामिल…..:

31/12/2025

Address

Singheshwar
Singheshwar
852128

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सिंहेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share