30/08/2026
महान एल्यूमीनियम एवं कैप्टिव थर्मल पावर प्लांट का ओडगड़ी स्थित राखड़ डैम के किनारे बनी बाउंड्री वाल टूट जाने से भारी मात्रा में ऐश डाइक से आने वाला पानी प्रवाहित होने लगा है जिसमें एक बाइक जल प्रवाह में बह गई उसमें सवार व्यक्ति अपना जान बचाकर किसी तरह भागा,और कई सारे किसानों की फसल नष्ट हो गई भारी मात्रा में पानी बहने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के घरों में पानी भरने लगा है एवं ओडगड़ी से दुर्घटा देवी मंदिर आने जाने वाले वाला मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो चुका है, एवं आम जन मानस को भी आने जाने में असुविधा हो रही है,ऐश डाइक की व्यवस्थाओं को लेकर कई बार महान विस्थापित एवं श्रमिक संघ के द्वारा जिला प्रशासन एवं हिंडाल्को प्रबंधन को लिखित आवेदन दिया गया फिर भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया न ही जल निकासी की व्यवस्था उचित पैमाने पर की गई है, ऐश डाइक ग्राम पंचायत ओडगड़ी में बनाने के लिए प्रस्तावित थी ही नहीं फिर भी जबरन उसे ओडगड़ी ग्राम पंचायत में बना दिया गया, इसके किनारे सैकड़ों की संख्या में लगभग कई परिवार निवास करते हैं आज की घटना से ग्रामीण पूरी तरह से डरे सहमे हुए हैं कि इस रिसाव के कारण अगर कही ऐश डाइक टूटा तो कई परिवारों में जान माल का भारी नुकसान होगा, इससे पहले भी सिंगरौली में रिलायंस कंपनी का ऐश डाइक टूट चुका है जिसमें भारी नुकसान हुआ था और अब कही उसी घटना की पुनरावृति हिंडाल्को ऐश डाइक में घटित न हो जाए इसलिए हिंडाल्को प्रबंधन और जिला प्रशासन को मिलकर इसका स्थाई समाधान निकालना चाहिए, या तो ऐश डाइक के किनारे निवासी लोगों का विस्थापन कर दिया जाए या की फिर ग्रामीण क्षेत्र में बने ऐश डाइक को पूर्णतः बंद कर दिया जाए यदि कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जाता है तो आने वाले समय में पुनः लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे इसलिए यहां के जनप्रतिनिधि, प्रशासन और हिंडाल्को प्रबंधन मिलकर स्थाई समाधान निकालें नहीं किसी बड़ी घटना को घटित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता ।