03/09/2026
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सिंगरौली में आयोजित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला सिंगरौली की परिचयात्मक बैठक में सहभागिता कर मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया।
बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ जनजातीय समाज के हित, उनके विकास, सम्मान एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता और समर्पण ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाता है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री माननीय श्रीमती राधा सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह जी, सीड़ा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गोयल जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रेमवती खैरवार जी, पूर्व विधायक श्री सुभाष वर्मा जी, निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडेय जी, ST मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री समर बहादुर सिंह जी, पूर्व सीड़ा अध्यक्ष श्री दिलीप शाह जी, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र द्विवेदी जी, जिला महामंत्री श्री योगेंद्र द्विवेदी जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रवेंद्र धर द्विवेदी जी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ऋचा सिंह जी सहित मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन की शक्ति, समाज का सम्मान और जनसेवा का संकल्प — इसी भावना के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal BJP Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)