THANA - Jiyawan

THANA - Jiyawan desh bhakti, Jan seva

28/12/2022

जियावन पुलिस की बडी कार्यवाही दो नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल के सलाखों में
---000---
थाना-जियावन जिला- सिंगरौली (म.प्र.)
अप.क्र.701/22 धारा-8/21,22 एन.डी.पी.एस. एक्ट
नाम आरोपीगण- (01) अश्वनी कुमार व्दिवेदी पिता सुरेन्द्र प्रसाद व्दिवेदी उम्र 32 वर्ष निवासी समदा थाना
जियावन जिला सिंगरौली (म.प्र.)
(02) रमा दुबे पिता शंकरलाल दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी जियावन थाना जियावन जिला
सिंगरौली (म.प्र.)
जब्त मशरुकाः- (01)32 नग शीशियों में कोडीन फास्फेट की मात्रा 6400 मिलीग्राम कुल कीमती 48,00 रु.
(02) एक अदद बिना नंबर की पुरानी रंग की टीवीएस कंपनी मोटर साईकिल जिसका
चेचिस नंबर MD625SF44D1E62072
विवरण
वर्तमान में समाज के युवा पीढी नशे के जिस अंधकार मे जा रहा है, उनका जीवन संकटमय है और अपने हाथ से ही अपनी जीवनलीला समाप्त कर है । इसे देखते हुये पुलिस विभाग व्दारा नशे की लत छुडाने एवं नशे के कारोबारियों की कमर तोडने के लिए एक अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा(रा.पु.से.) व एस.डी.ओ.पी. देवसर श्री वीरेन्द्र धार्वे (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम दारा विगत रात दिनांक 27/12/22 को मुखिविर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए ग्राम भैंसाहुड तरफ से दो व्यक्तियों व्दारा मोटर साईकिल से जाते मिले ,जिनसे पूछताछ एवं तलासी पर 32 नग शीशियों में कोडीन फास्फेट की मात्रा 6400 मिलीग्राम कुल कीमती 48,00 रु. की अवैध मिलने पर धारा 8/21,22 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर (01) अश्वनी कुमार व्दिवेदी पिता सुरेन्द्र प्रसाद व्दिवेदी उम्र 32 वर्ष निवासी समदा थाना जियावन जिला सिंगरौली (म.प्र.)(02) रमा दुबे पिता शंकरलाल दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी जियावन थाना जियावन जिला सिंगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। जियावन पुलिस व्दारा बीते कुछ दिनों में अवैध कारोबारियों /माफियों/नशा के विरुध्द कई कार्यवाही की गई है। पुलिस की इस कार्यवाही से रेत/माफियो/नशा के अवैध कारोबारियो के बीच हडकंप मचा गया है।
विशेष योगदान- निरीक्षक कपूर त्रिपाठी , उनि प्रदीप सिंह, उनि भीपेन्द्र पाठक,प्र.आर. 456 वंशलाल , प्र.आर. 483 नीरज सिंह, प्र.आर. 347 आशीष व्दिवेदी ,प्र.आर. 247 अनिल वर्मा, आर. 60 वीरेन्द्र सिंह आरक्षक 534 प्रवीण कुमार महत्वपूर्ण रही है।

*************नवागत एसडीओपी के नेतृत्व में जियावन पुलिस द्वारा अवैध खनन माफियों के विरुध्द की गई ताबडतोड कार्यवाही माफियो...
22/12/2022

*************
नवागत एसडीओपी के नेतृत्व में जियावन पुलिस द्वारा अवैध खनन माफियों के विरुध्द की गई ताबडतोड कार्यवाही माफियों में मचा हडकंप

थाना-जियावन जिला-सिंगरौली (म.प्र.)
अप.क्र. 695,696,697,/22 धारा 379 ताहि. एवं 4/21 खान एवं खनिज एक्ट
नाम आरोपीगण- (1) फार्म टेक ट्रेक्टर वाहन क्र. एम.पी.66 ए 4035 का चालक (2) पावर टेक ट्रैक्टर का चालक (3) बिना नम्बर का आयसर ट्रैक्टर का चालक।
जप्त मशरूका:- तीन ट्रैक्टर ट्रॉली रेत कुल कीमती 15000 रु.
विवरण
वर्तमान में अवैध कारोबारियों व खनन माफियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा(रा.पु.से.) एवं नवागत एस.डी.ओ.पी. देवसर श्री वीरेंद्र धारवे (रा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा अधीनस्थ पुलिस स्टाफ के साथ विगत 24 घंटे के अंदर अवैध खनन माफियों के विरुध्द रेड कार्यवाही करते हुए ग्राम रेही महान नदी से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे (1) फार्म टेक ट्रेक्टर वाहन क्र. एम.पी.66 ए 4035 का चालक (2) पावर टेक ट्रैक्टर का चालक (3) बिना नम्बर का आयसर ट्रैक्टर चालक को पकडी गई तीनों ट्रेक्टरों के चालक मौके से फरार हो गये। उक्त वाहनों में लोड रेत अवैध तरीके से चोरी उत्खनन किये जाने पर धारा 379 ताहि. , 4/21 खनिज एक्ट के तहत दण्डनीय होने से रेत लोड वाहनों को जब्त कर अपराध सदर पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। जियावन पुलिस व्दारा बीते कुछ दिनों में अवैध कारोबारियों /माफियों/नशा के विरुध्द कई कार्यवाही की गई है। नवागत एसडीओपी देवसर श्री वीरेंद्र धारवे के नेतृत्व में जियावन नगर निरीक्षक के ताबड़तोड़ कार्यवाही से रेत/माफियो/नशा के अवैध कारोबारियो के बीच हडकंप मचा गया है।
विशेष योगदान- निरीक्षक कपूर त्रिपाठी , उनि भिपेंद्र पाठक,सउनि संतोष साकेत , प्र.आर. 347 आशीष व्दिवेदी ,प्र.आर.317 राजबहोर रावत, अनिल वर्मा ,आर खुम सिंह, आर प्रवीण ,आर. 490 सुरेश व्दिवेदी आर .गौतम कुमार

पुलिस की सक्रियता से देवसर बाजार में  गुम बालिका को चंद मिनटों में परिजन को किया गया सुपुर्द                     :::000:...
20/11/2022

पुलिस की सक्रियता से देवसर बाजार में गुम बालिका को चंद मिनटों में परिजन को किया गया सुपुर्द
:::000:::
आज दोपहर थाना जियावन के देवसर बाजार में एक तीन वर्ष की अबोध बालिका अपने परिजनों से बिछड़ी रोती हुई मिली जिसे स्थानीय लोगों के मदद से थाना परिसर में सुरक्षित रखी गई। मोबाइल फोन व व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम आसपास के सभी ग्रामो में सूचनाएं दी गई और परिजनों की पहचान की गई ।बालिका की नानी सोनकली केवट पति भगवान दास केवट निवासी ग्राम ढोंगा की बताई की नातिन (पुत्री की लड़की सुमन केवट उम्र 3 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनी) को लेकर देवसर बाजार होकर निमंत्रण में जा रही थी जो देवसर बाजार में बिछुड़ गई थी। गुम बालिका को उसके नानी सोन कली केवट और मामा कमलेश केवट निवासी ग्राम ढोंगा को सुपुर्द की गई। इस प्रकार पुलिस की सक्रियता से गुम बालिका को चंद मिनटों में परिजनों को सुपुर्द की गई ।

Address

Deodar, Singrauli (mp)
Singrauli

Telephone

+919009213697

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when THANA - Jiyawan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category