Collector Office Singrauli

Collector Office Singrauli Official handle of Collector Singrauli, Government of Madhya Pradesh
(6)

कलेक्टर ने की समय सीमा बैठक में एनसीएल परियोजनाओ  से संबंधित प्राप्त होने वाले पत्रो की समीक्षासिंगरौली 3 जून 2026/कलेक्...
03/06/2026

कलेक्टर ने की समय सीमा बैठक में एनसीएल परियोजनाओ से संबंधित प्राप्त होने वाले पत्रो की समीक्षा

सिंगरौली 3 जून 2026/कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समय सीमा बैठक में प्राप्त पत्रों और लंबित प्रकरणों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर ने एन.सी.एल. की गोरबी ब्लॉक-बी, जयंत एवं निगाही परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यरत ओ.बी. कंपनियों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए कि शासन के नियमानुसार और पूर्व में निर्धारित मापदंडों के तहत स्थानीय नागरिकों को रोजगार मुहैया कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित कंपनियां अपने द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची तत्काल श्रम विभाग को उपलब्ध कराएं। श्रम विभाग इस सूची के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया और निर्धारित मापदंडों के अनुसरण की बारीकी से जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच दल द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करते हुए कलेक्टर ने कंपनियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को समय पर निर्धारित वेतन और पी.एफ. का भुगतान करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन पात्र नागरिकों को पेंशन दी जा रही है, उन्हें समय पर पेंशन का भुगतान किया जाए। बैठक में प्रभावित नागरिकों के पुनर्वास और कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, विस्थापन प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन करते हुए तय शर्तों के अनुसार मुआवजे का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक बैठक में अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, श्रम निरीक्षण राहुल प्रधान सहित संबंधित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर की अध्यक्षता में मछुआ कल्याण समिति की बैठक आयोजितसमिति स्तर पर मत्स्य उत्पादन तथा इससे होने वाली आय में बढ़ोतरी ...
02/06/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में मछुआ कल्याण समिति की बैठक आयोजित

समिति स्तर पर मत्स्य उत्पादन तथा इससे होने वाली आय में बढ़ोतरी के संबंध में की गई समीक्षा

सिंगरौली, / कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मछुआ कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के पश्चात निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योत्पादन नीति के अंतर्गत केज कल्चर निर्माण के साथ-साथ मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना एवं मत्स्य संपदा योजना (धरती आबा) के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। वहीं मछुआ समितियों को बैंक केसीसी कार्ड उपलब्ध कराने हेतु मत्स्य एवं वित्त विभाग आपसी समन्वय बनाकर समितियों को आवश्यक क्रेडिट उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर ने मछली पालन हेतु चिह्नित किए गए जलाशयों एवं तालाबों की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए तालाबों की मरम्मत एवं गहरीकरण कराया जाए। तालाबों के आसपास किए गए अतिक्रमणों को राजस्व विभाग के सहयोग से हटाने की कार्रवाई करें। ऐसे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब जो अनुपयोगी हैं, उनका सर्वे कर उन्हें चिह्नित करें। ऐसे तालाब जिनमें मत्स्य पालन हेतु पट्टों की विज्ञप्ति पंचायतों द्वारा जारी नहीं की गई है, उनमें मत्स्य विभाग संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद से संपर्क कर विज्ञप्ति जारी कराए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी, मत्स्य विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से समन्वय बनाकर तालाब के पानी के सैंपल लेकर उसकी शुद्धता की जांच कराएं, ताकि मछली उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।
बैठक में समिति के सदस्यों ने मछली बीज की उपलब्धता में हो रही परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में सीएसआर मद से कृषि विज्ञान केंद्र में 17 लाख रुपये की लागत से हैचरी का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शीघ्र ही जिले में ही सुगमता के साथ मछली के बीज उपलब्ध हो सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि सीएसआर के माध्यम से मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए निजी भूमियों में बायोपॉन्ड निर्माण कराए जाने के साथ-साथ समिति द्वारा मछली पालन हेतु उपयोग में लाए जाने वाले तालाबों में उगने वाले अनावश्यक पौधों को हटाने के लिए मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मछली पालन के साथ-साथ अन्य सहायक कृषि गतिविधियों जैसे बतख पालन आदि से संबंधित समितियों के पास यदि कोई प्रोजेक्ट है तो अवगत कराएं, प्रशासन द्वारा आपका पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सक्रिय रूप से अच्छा कार्य करने वाली समितियों का अन्य राज्यों में मछली पालन के विषय में जानकारी प्राप्त करने हेतु स्टडी टूर भी कराया जाएगा, ताकि वे मछली उत्पादन की नवीन तकनीकों को सीख सकें। बैठक के दौरान सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, उप संचालक (मत्स्य) मनोज अग्रवाल, उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा, डीपीएम मंगलेश्वर सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

02/06/2026

सुगम परिवहन की दिशा में
मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम

📍 इंदौर से शुरू होगी
पीएम ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

🚌 शहर से लेकर अन्य राज्यों तक बेहतर, सुरक्षित और सुगम यात्रा होगी सुनिश्चित

Dr Mohan Yadav Madhya Pradesh Transport Department

कलेक्टर की अध्यक्षता में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजितकृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम सहित क्षीरधारा ग्राम य...
29/05/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम सहित क्षीरधारा ग्राम योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करें: गौरव बैनल

सिंगरौली, 29 मई 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बेन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर ने योजना के क्रियान्वयन की प्रगति कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि 'हिरण्यगर्भा अभियान' अंतर्गत नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें। अभियान के तहत निर्धारित किए गए वार्षिक लक्ष्यों का मासिक लक्ष्यों में निर्धारण कर पशु चिकित्सा एवं अधीनस्थ अमलों को लक्ष्य की पूर्ति किए जाने हेतु निर्देशित करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पशुओं में यूआईडी टैग लगाकर, पशु पंजीकरण, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण एवं वत्सोत्पादन की प्रविष्टि 'भारत पशुधन ऐप' पर अनिवार्य रूप से की जाए। इसके लिए डीडीवीएस अपने अधीनस्थ एआई प्रशिक्षित 'मैत्री' एवं गौ सेवकों की एक सप्ताह के भीतर प्रशिक्षण आयोजित कर ऐप संचालन का प्रशिक्षण दें। उन्होंने निर्देश दिए कि निजी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता एवं मैत्री को प्रति कृत्रिम गर्भाधान एवं वत्सोत्पादन पश्चात टैग किए जाने पर दिया जाने वाला मानदेय निर्धारित समय पर भुगतान किया जाए।
कलेक्टर ने क्षीरधारा ग्राम योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उन्नत नस्ल व प्रचुर दुग्ध उत्पादन हेतु निर्धारित किए गए क्षीरधारा ग्रामों में टैगिंग एवं टीकाकरण का कार्य निर्धारित समयावधि पर पूर्ण किया जाए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्य क्षेत्रों का भ्रमण करें एवं 'सार्थक ऐप' पर अपनी प्रतिदिवस की उपस्थिति दर्ज करें। इस संबंध में कलेक्टर ने डीडीवीएस को सख्त निर्देश दिए कि एवीएफओ सहित अन्य मैदानी अमले के प्रतिदिवस के कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित एआई प्रशिक्षित मैत्री एवं गौ सेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सीएसआर मद के माध्यम से पशुपालन एवं डेयरी उत्पादन से संबंधित कार्यों में सहयोग भी दिया जाएगा। बैठक के दौरान पशुपालन विभाग के प्रभारी संभागीय अधिकारी डॉ. अनवर आलम खान, पशु विभाग के सर्जन डॉ. मनु दीक्षित, डॉ. कल्पना पटेल, डीडीवीएस डॉ. बीरेन्द्र प्रजापति, पशु चिकित्सक डॉ. अनामिका विश्वकर्मा, शिल्पा पटेल, अंकिता मिश्रा सहित एआई प्रशिक्षित मैत्री एवं गौ सेवक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

शहर के अधोसंरचना विकास हेतु रीवा कमिश्नर ने प्रमुख स्थलों का किया भ्रमणभ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक न...
29/05/2026

शहर के अधोसंरचना विकास हेतु रीवा कमिश्नर ने प्रमुख स्थलों का किया भ्रमण

भ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सिंगरौली, 29 मई 2026/ जिले के प्रवास पर आए रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद एवं कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा शहर के अधोसंरचना विकास में सम्मिलित किए जाने हेतु शहर की प्रमुख सड़कों, बाईपास मार्गों तथा विगत दिवस जिले के प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिले के विकास से संबंधित की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में शहर का भ्रमण कर अधोसंरचना विकास में सम्मिलित किए जाने वाले स्थलों का जायजा लिया गया। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि समय-सीमा के भीतर कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा सके।
भ्रमण के दौरान मोरवा वार्ड क्रमांक-10 पहुंचकर एनसीएल जयंत कोल माइंस द्वारा किए जा रहे विस्थापन क्षेत्रों का अवलोकन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तेजस्विनी शुक्ला, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

सिंगरौली शहर के समग्र विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर समय सीमा में प्रस्तुत करें-- कमिश्नर रीवाशहर की सड़कों को बाईपास म...
29/05/2026

सिंगरौली शहर के समग्र विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर समय सीमा में प्रस्तुत करें-- कमिश्नर रीवा

शहर की सड़कों को बाईपास मार्ग से जोड़ने हेतु प्रारंभिक कार्य योजना करें तैयारः- बीएस जामोद

सिंगरौली, 29 मई 2026/ सिंगरौली शहर के समग्र विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाना संबंधित विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें। उक्त आशय के निर्देश जिले के भ्रमण पर आए संभागीय कमिश्नर रीवा श्री बीएस जामोद द्वारा बैठक के दौरान दिए गए।विदित हो कि कमिश्नर रीवा श्री जामोद की अध्यक्षता एवं कलेक्टर श्री गौरव बैनल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सिंगरौली शहर के समग्र विकास कार्य योजना हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहा कि सिंगरौली शहर तथा जिले के व्यवस्थित और समग्र विकास की कार्य योजना बनाई जाए। इसमें नगर में सड़क, फूड पार्क, विद्यालय, चिकित्सालय, खेल मैदान, हाट-बाजार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था को कार्य योजना में सम्मिलित किया जाए।
कार्य योजना में पेयजल व्यवस्था, नगर की साफ-सफाई तथा अधोसंरचना विकास को भी शामिल किया जाए। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं एमपीआरडीसी को निर्देशित किया गया कि सिंगरौली जिले से गुजरने वाली प्रमुख सड़कों बैढ़न-सरई, देवसर एवं चितरंगी बाईपास सड़क निर्माण कार्य को प्रमुखता के साथ कार्य योजना में शामिल करें।जो भी कार्य योजना तैयार की जाए, उसे कलेक्टर के अवलोकन उपरांत अंतिम रूप दिया जाए। बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना प्रस्तुत की गई, जिसमें परसौना से माड़ा सड़क मार्ग एवं परसौना से निगाही तक सड़क मार्ग निर्माण के साथ-साथ देवसर, चितरंगी एवं माड़ा क्षेत्रांतर्गत अन्य सड़कों को भी योजना में शामिल किए जाने संबंधी जानकारी दी गई। वहीं एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक द्वारा भी अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री बैनल ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, एमपीआरडीसी एवं नगर निगम के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि शहर के मध्य की सड़कों को बाईपास मार्गों से जोड़ने के साथ-साथ जिले की प्रमुख सड़कों की कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सीमाओं से संबंधित बाईपास सड़कों से जोड़ी जाए।

इसके साथ ही देवसर एवं चितरंगी क्षेत्र की सड़कों को भी मास्टर प्लान के अनुसार बाईपास मार्गों से जोड़ने तथा अन्य आवश्यकतानुसार सड़कों को कार्य योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए। सभी कार्य योजनाएं निर्धारित समय में पूर्ण कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश भी दिए गए।बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, टाउन एण्ड कंन्ट्री प्लानिंग के अधिकारी इन्द्र नारायण ,अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग के.के. लच्छे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तेजस्विनी शुक्ला, महाप्रबंधक एमपीआरडीसी समीर गोहर, कार्यपालन यंत्री नगर निगम संतोष पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

26/05/2026

--यादगार शाम के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद --

Bhoomi Trivedi

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

आज दिनांक 26-05-2026 को कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल द्वारा जनसुनवाई की जा रही है ।कलेक्टर श्री बैनल ने आवेदनकर्ताओं ...
26/05/2026

आज दिनांक 26-05-2026 को कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल द्वारा जनसुनवाई की जा रही है ।

कलेक्टर श्री बैनल ने आवेदनकर्ताओं से संवाद किया और उनकी शिकायतों के निवारण हेतु मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

सिंगरौली महोत्सव का लाइव प्रसारण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇
25/05/2026

सिंगरौली महोत्सव का लाइव प्रसारण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

आप देख रहे हैं — जिला सिंगरौली के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला...

Address

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी
Singrauli
486886

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Singrauli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Singrauli:

Share