कॉकरोच जनता पार्टी Cockroach janta party

  • Home
  • India
  • Sirsa
  • कॉकरोच जनता पार्टी Cockroach janta party

कॉकरोच जनता पार्टी Cockroach janta party Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from कॉकरोच जनता पार्टी Cockroach janta party, Political Party, Sirsa.

13/07/2026

सिरसा : छतरिया गांव में 500 रु के झगड़े में हरा चारा लाने खेत गए 21 वर्षीय युवक अशोक की लाठी डंडो से पीटकर कर दी हत्या - " लगाई न्याय की गुहार - परिवार ने की फांसी की मांग "- देखिए पुरी रिपोर्ट

#सिरसा #हरियाणा #क्राइम_न्यूज #हत्या #न्याय_की_गुहार

06/07/2026

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: अगले 4 दिन पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश – जानिए मौसम विभाग का ताज़ा अपडेट

#कॉकरोच_जनता_पार्टी

गांव कुम्हारिया के 150 घरों के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत को लेकर जलघर में अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू ग्रामीण बोले : सा...
06/07/2026

गांव कुम्हारिया के 150 घरों के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत को लेकर जलघर में अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू

ग्रामीण बोले : सारा दिन दिहाड़ी मजदूरी कर 400 से 500 रूपये कमाते है और शाम को घर में पीने का पानी नही मिलता तब पानी का टेंकर मंगवाना पड़ता है और 500 रूपये खर्च हो जाते हैं

चोपटा। भीषण गर्मी के बीच गांव कुम्हारिया में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लगभग 150 घरों में जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल लाइन से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव कुम्हारिया में पेयजल किल्लत को लेकर लोगों ने जल घर में जाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग की आपूर्ति पिछले दो महीने से बिलकुल ही नहीं हो पा रही है। नतीजतन लोगों को पीने के लिए पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। रोषित लोगों ने जल घर में धरना शुरू कर रोष प्रदर्शन किया। धरना रतबलबीर डारा, कृष्ण कुमार डारा , अमर सिंह, रामचंद्र, मदन डारा, धर्मपाल, सुरेश कुमार, अर्जुन मेव, विक्रम सिंह, महेंद्र, हनुमान, मनीराम, साधु राम, पवन, जनक राज,धर्मपाल सहित कई ग्रामीणों ने गांव के जल घर में रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि कि गांव के जलघर में पानी के तीन टैंक होने के बावजूद भी भयंकर गर्मी में पीने का पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों को मजबूरन 500 रुपए देकर पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं और एक टैंकर का पानी मात्र 2 से 5 दिन में ही समाप्त हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया है लेकिन बार-बार चक्कर कटवाने के अलावा कोई समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 150 घरों में पिछले 1 साल से पीने के पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है और इस समय भयंकर गर्मी में पानी की किल्लत से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है,। पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है । इन्होंने बताया कि उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को कई बार पीने के पानी की समस्या हल करने के लिए अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारियों ने बार-बार चक्कर कटवाने के अलावा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्हें मजबूरन जल घर पर धरना शुरू किया है. और जब तक पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। इनका कहना है कि जलघर के कर्मचारी भी गांव में पीने की पानी की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

21/06/2026

01/06/2026
कॉकरोच जनता पार्टी के फेसबुक पेज पर आपका हार्दिक स्वागत है इस पेज को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर और फॉलो करें            ...
21/05/2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फेसबुक पेज पर आपका हार्दिक स्वागत है इस पेज को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर और फॉलो करें

Address

Sirsa
125055

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when कॉकरोच जनता पार्टी Cockroach janta party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share