Ved Godara

Ved Godara Social Activities

15/03/2026

सरकार और प्रशासन फिर नाकाम। दड़बा कलां के पास शेरावाली नगर फिर टूट गई। पूरी नगर कमजोर होने की वजह यहां बार बार नहर टूटती है । पूरे प्रशासन को मेरे द्वारा बार बार अवगत करवाया जा चुका है । लेकिन क्षेत्र वासियों और प्रशासन को सिर्फ यहां पानी चोरी दिखाई देती है कमजोर नहर और यहां के किसानों की पीड़ा उन्होंने नजर ही नहीं आती
#सिरसा

20/10/2025
सभी भाई - बंधुओ को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें । साथियों, पिछले सीज़न क...
20/10/2025

सभी भाई - बंधुओ को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें ।

साथियों, पिछले सीज़न किसी ने दीपक सीड्स कंपनी की बसंत वैरायटी का जौं के बीज की बिजाई की थी क्या ?
हां तो कृपा विवरण साझा करें

Happy Birthday my little Son
18/09/2025

Happy Birthday my little Son

16/09/2025

रवि आज़ाद को मिला जनसमर्थन देख, भारतीय किसान यूनियन रवि आज़ाद के आगे नतमस्तक।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का बड़ा बयान:

🟢 “फैसला लेने का अधिकार हमारा है।”
🟢 “रतन मान ने किसी के सहारे ग़लती की है, उसे इसका अहसास करवाया जाएगा।”
🟢 “रवि आज़ाद हरियाणा का शेर है, उसे हर हाल में मान्यता दी जाएगी।”
🟢 “जो हुआ, उस पर हम बेहद दुखी हैं।”

✨ रवि आज़ाद की तारीफ़ में:
👉 रवि आज़ाद किसानों की असली आवाज़ हैं।
👉 हरियाणा की जनता खुलकर उनके साथ खड़ी है।
👉 उनके नेतृत्व ने भारतीय किसान यूनियन को नया और मज़बूत सिरमौर नेतृत्व दिया है।

🚩 कार्यकर्ताओं की मांग:
👉 कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष रतन मान और राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, रवि आज़ाद के बढ़ते जनाधार और क़द को बर्दाश्त नहीं कर पाए और दोनों ने मिलकर षड्यंत्र रच डाला।
👉 इसलिए, कार्यकर्ताओं ने रतन मान और युद्धवीर सिंह—दोनों को संगठन से बाहर करने की ज़ोरदार मांग की है।

✊ किसान की ताक़त – संगठन की एकता
✊ किसान आंदोलन ज़िंदाबाद

15/09/2025

14 सितम्बर को केंद्रीय कृषि मंत्री ने सिरसा के सेमग्रस्त और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, मगर सबसे ज्यादा प्रभावित गाँव दड़बा कलां को नज़रअंदाज़ कर दिया गया।

यह वही गाँव है जहाँ सेम और जलभराव ने ज़मीन को लगभग बंजर बना दिया है। फिर भी इसे दौरे से बाहर रखना कई सवाल खड़े करता है। क्या यह फैसला किसानों की तकलीफ़ पर हुआ या राजनीतिक गणित पर?

क्योंकि दड़बा कलां से कांग्रेस और इनेलो के बड़े नेता जुड़े हैं, आशंका है कि सत्ता पक्ष ने राजनीतिक भावना से भेदभाव किया। लेकिन किसान न तो भाजपा का है, न कांग्रेस का, न इनेलो का — किसान सिर्फ़ धरती का बेटा है।

किसानों की समस्या को राजनीतिक चश्मे से देखना सबसे बड़ा अन्याय है। इससे साफ़ संदेश जाता है कि राहत और मदद भी वोट बैंक के तराजू पर तोली जा रही है।

सच्चाई यह है कि किसान की पीड़ा राजनीति से ऊपर है। अगर दड़बा कलां को जानबूझकर अनदेखा किया गया, तो यह लोकतंत्र और किसानों दोनों के साथ विश्वासघात है।
इतिहास गवाह है — जब किसान ठान लेता है, तो किसी भी सत्ता की नींव हिला देता है।

14/09/2025

आजकल कुछ लोग किसानों की आवाज़ को दबाने में लगे हैं। युद्धवीर सिंह उनमें सबसे खतरनाक हैं। भले ही उनके पास “राष्ट्रीय महासचिव” का टाइटल है, लेकिन असली तस्वीर यही है कि उन्होंने सत्ता और पैसों के लिए किसानों को बार-बार बेचा।

2016 का जाट आरक्षण मामला कोई भूल नहीं सकता। 2023 में उन्होंने खुलकर समाज में फूट डालने की कोशिश की। उनका बयान—“जाट गांवों में मंदिर नहीं होते थे, पंडितों की पूजा धोखाधड़ी है”—ये सिर्फ शब्द नहीं, जहर है। जाट और ब्राह्मण के बीच मतभेद पैदा करना उनका खेल है, और समाज में शड्यंत्र का जाल बिछाने का उनका असली एजेंडा है।

लेकिन रवि आज़ाद? ये किसी पहचान के पीछे नहीं भागते। ये खुद पहचान हैं। ये हर छोटे किसान की आवाज़ को बुलंद करते हैं, हर अन्याय के खिलाफ खड़े होते हैं और दिखा देते हैं कि सच्ची ताकत पद, नाम या पदवी में नहीं, संघर्ष और साहस में है।

जहाँ युद्धवीर सिंह भ्रम और फूट फैलाते हैं, वहीं रवि आज़ाद ने किसानों को एकजुट किया। उन्होंने हर किसान की छोटी आवाज़ को ताकत बनाया और समाज में न्याय का सूरज उगाया।
ऐसे में युद्धवीर सिंह की हैसियत ही क्या जो रवि आजाद पर आरोप लगने की बात भी करे और यह भी साफ है कि हरियाणा के लोग इतने निरबल नहीं कि वे शड्यंत्र के जाल को तोड़ न पाएं। हरियाणा के किसान और समाज अब जाग चुके हैं, और ऐसे फरेबी एजेंडों को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

किसानों के लिए जो आवाज़ हमेशा सच्चाई और न्याय के पक्ष में खड़ी रहती है, वो रवि आज़ाद हैं।

13/09/2025

*किसान एकता ज़िंदाबाद*
संगठन की ताक़त – सच्चाई और एकजुटता

साथियों,
संगठन की असली ताक़त एकता और विश्वास में होती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि जब किसी साथी का जनाधार बढ़ता है, तो कुछ लोग उसे सहन नहीं कर पाते और गद्दारी करके उसकी छवि को धूमिल करने की कोशिश करते हैं।
आज यही साज़िश हमारे साथी भाई रवि आज़ाद के साथ हो रही है।

*सिरसा से सबक*
सिरसा क्षेत्र में चले बीमा आंदोलन को खड़ा करने में भाई अमन बैनीवाल (अमन दड़बा) का अहम योगदान रहा। अमन एक खुशहाल परिवार से संबंध रखते हुए भी अपना व्यापार छोड़कर किसानों के हक़ की आवाज़ बने। उन्होंने साथियों के साथ मिलकर दिन-रात मेहनत की और आंदोलन को सफलता दिलाई।
लेकिन सफलता के बाद कुछ लोगों ने अपना नाम चमकाने के लिए अमन के खिलाफ षड्यंत्र रचा। अमन ने जवाब देने की बजाय संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी और अपना व्यापार सँभालने में लग गए। कुछ ही समय में षड्यंत्रकारियों का चेहरा बेनकाब हो गया और स्थिति ऐसी बनी कि भाई रवि आज़ाद को सिरसा इकाई भंग करनी पड़ी।
*अब की लड़ाई*
साथियों,
अगर आज हम अमन की तरह भाई रवि आज़ाद के साथ मजबूती से नहीं खड़े हुए तो कल कोई भी साथी किसानों और आम लोगों के हक़ की आवाज़ उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। इसलिए समय की मांग है कि हम सब मिलकर एकजुट हों और संगठन को कमजोर करने वाली हर चाल को नाकाम करें।

✊ एकता की शक्ति ही हमारी ढाल है,और सच्चाई पर डटे रहना ही हमारी सबसे बड़ी जीत ✊
✍️ वेद गोदारा

11/09/2025

Address

Sirsa
Sirsa
125110

Telephone

+918930110007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ved Godara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ved Godara:

Share

Category