13/02/2026
ऐलनाबाद क्षेत्र वीर युवा साथियों — राजेश सिद्धू, प्रमोद कासनिया, प्रदीप कासनिया एवं रमेश भाकर — ने अदम्य साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना नोहर फीटर नहर में डूब रही छह अमूल्य जिंदगियों को सुरक्षित बचाकर मानवता की मिसाल कायम की है।
इन युवाओं का यह साहसिक कार्य न केवल पूरे क्षेत्र बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस और सेवा भाव का जो उदाहरण इन्होंने प्रस्तुत किया है, वह वास्तव में अनुकरणीय है।
आज शर्मा कार्यालय, सिरसा में आमंत्रित कर इन बहादुर युवाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल तीन व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उस संस्कार, उस परवरिश और उस सामाजिक चेतना का भी है, जो हमारे क्षेत्र की पहचान है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसे साहसी और परोपकारी युवाओं की संख्या निरंतर बढ़े तथा वे सदैव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहें।