Sitamarhi Police

Sitamarhi Police Official page of District Police, Sitamarhi. SP Office Number - 06226-250526 / 9031833127
In Any Emergency -Dial 112
(1)

पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थाना...
10/10/2026

पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..

10/10/2026
10/10/2026

अनुमंडल पुपरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

आज दिनांक 10.10.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, पुपरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों से पर्व के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

जिला प्रशासन, सीतामढ़ी पुलिस

सीतामढ़ी जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में  #पुलिस_दीदी की टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं छ...
10/10/2026

सीतामढ़ी जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में #पुलिस_दीदी की टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं छात्राओं की आवाजाही वाले स्थानों पर नियमित गश्ती एवं निगरानी रखी जा रही है।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली जा रही है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Bihar Police

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 10.10.2026        Bihar Police District Administration Sitamarhi Home Department, Govt. of Bihar ...
10/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 10.10.2026
Bihar Police District Administration Sitamarhi Home Department, Govt. of Bihar TopFans

बेलसंड थाना कांड सं0-257/26( #दहेज_हत्या से संबंधित मामले) के प्राथमिकी अभियुक्त पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्र...
10/10/2026

बेलसंड थाना कांड सं0-257/26( #दहेज_हत्या से संबंधित मामले) के प्राथमिकी अभियुक्त पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

10/10/2026

आज दिनांक 10.10.2026 को मेहसौल थाना परिसर में दंडाधिकारी की उपस्थिति में कुल 12 कांडों में जब्त 157.65 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विधिवत #विनष्टीकरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल निर...
10/10/2026

पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल निरीक्षक, सदर द्वारा सुरसंड, सोनबरसा, बथनाहा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओ०डी० ड्यूटी, गश्ती दल एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तत्परता, गश्ती व्यवस्था तथा डायल-112 की सक्रियता का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही, पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

आज दिनांक 10.10.2026 को महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिसिंग को और अधिक ...
10/10/2026

आज दिनांक 10.10.2026 को महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात की अध्यक्षता में पुलिस दीदी की टीम की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं छात्राओं की आवाजाही वाले प्रमुख स्थलों पर नियमित गश्ती एवं सतत निगरानी रखने, महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, पुलिस दीदी की टीम को अपने निर्धारित कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ करने तथा महिलाओं एवं छात्राओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar TopFans

आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत विभिन्न थाना ...
10/10/2026

आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता कायम रखने तथा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर चर्चा की गई।
Bihar Police

Address

Police Office, District Collectorate, Dumra
Sitamarhi
843301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sitamarhi Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share