17/11/2025
إِنَّا لِلَّهِ وَإِنَّا إِلَيهِ رَاجِعُونَ
सऊदी अरब में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 42 भारतीय उमराह यात्रियों के मारे जाने की खबर है।
यह भयावह दुर्घटना तब हुई जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मक्का से मदीना जाते समय एक डीजल टैंकर से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और डीजल टैंकर दोनों में तुरंत आग लग गई। अधिकांश यात्री उस समय सो रहे थे, जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।