MLA Sitarganj

MLA Sitarganj हमारा संकल्प
सितारगंज को सामर्थ्यवान एवं सर्वप्रथम बनाना
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड

10/07/2026

Saurabh Bahuguna

03/06/2026
आज शहीद अग्निवीर रमनदीप सिंह जी पुत्र श्री जोगिंदर सिंह जी निवासी ग्राम पिपलिया शक्तिफार्म, सितारगंज  आवास पर पहुंचकर शो...
16/05/2026

आज शहीद अग्निवीर रमनदीप सिंह जी पुत्र श्री जोगिंदर सिंह जी निवासी ग्राम पिपलिया शक्तिफार्म, सितारगंज आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनका साहस, समर्पण और मातृभूमि के प्रति अटूट देशभक्ति सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।

Saurabh Bahuguna
21/04/2026

Saurabh Bahuguna

समाजसेवी श्री विनय मित्तल जी की सुपुत्री के विवाह समारोह के अंतर्गत हल्दी कार्यक्रम एवं रिसेप्शन में सम्मिलित होकर नव-दंपति को उज्जवल भविष्य हेतु अपना शुभाशीष व हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका वैवाहिक जीवन सदैव सुख, शांति और खुशहाली से परिपूर्ण रहे।

आज अपनी विधानसभा सितारगंज के शक्तिगढ़ में मां शीतला देवी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करने का...
21/04/2026

आज अपनी विधानसभा सितारगंज के शक्तिगढ़ में मां शीतला देवी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।

मंदिर का यह सौन्दर्यीकरण न केवल हमारी आस्था को मजबूती देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और श्रद्धा के केंद्रों को एक नई पहचान प्रदान करने में भी सहायक होगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष श्री सुमित मंडल जी, पूर्व अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी, सभासद श्रीमती सुनीता सरकार जी एवं अन्य गणमान्य जन व स्थानीय देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

जय मां शीतला 🚩
Saurabh Bahuguna BJP Uttarakhand

कल अपनी विधानसभा सितारगंज के ग्राम पंचायत राजनगर में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह लाइब्रेरी हमारे ग्रा...
20/04/2026

कल अपनी विधानसभा सितारगंज के ग्राम पंचायत राजनगर में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह लाइब्रेरी हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को न केवल ज्ञान और सूचना का भंडार प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी सशक्त बनाएगी।

हमारा उद्देश्य है कि हर गांव में शिक्षा की लौ जले और हमारे युवाओं को आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। यह लाइब्रेरी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
Saurabh Bahuguna BJP Uttarakhand

जय बाबा तारक नाथ 🙏कल अपनी विधानसभा सितारगंज के शक्तिफार्म सुरेंद्रनगर के वार्ड नंबर 5 में आयोजित 'बाबा तारक नाथ धाम' के ...
13/04/2026

जय बाबा तारक नाथ 🙏

कल अपनी विधानसभा सितारगंज के शक्तिफार्म सुरेंद्रनगर के वार्ड नंबर 5 में आयोजित 'बाबा तारक नाथ धाम' के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और उन्नति हेतु प्रार्थना की।

इस दौरान समस्त ग्रामवासियों का अपार प्रेम और स्नेह पाकर अभिभूत हूं।
Saurabh Bahuguna BJP Uttarakhand

प्रशिक्षण से सिद्धि की ओर 🚩आज सितारगंज और शक्तिफार्म में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' का आज ...
12/04/2026

प्रशिक्षण से सिद्धि की ओर 🚩

आज सितारगंज और शक्तिफार्म में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिनों के इस गहन वैचारिक मंथन और प्रशिक्षण के बाद, आज हमारे कार्यकर्ता नई ऊर्जा और स्पष्ट विजन के साथ जन-जन की सेवा के लिए तैयार हैं।

पंडित जी के 'अंत्योदय' के मंत्र को आत्मसात करते हुए, अब हमें इस प्रशिक्षण की सीख को धरातल पर उतारना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये कर्मठ साथी केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेंगे।

सभी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
Saurabh Bahuguna BJP Uttarakhand

आज अपनी विधानसभा सितारगंज के ग्राम सभा पिंडारी में श्री बीरेन्द्र राणा जी के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत पुत्रवधू निशा ज...
11/04/2026

आज अपनी विधानसभा सितारगंज के ग्राम सभा पिंडारी में श्री बीरेन्द्र राणा जी के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत पुत्रवधू निशा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति 🙏🏻

Address

194-A Pairpura Ward No-9, Opp Radha Swami Satsang Bhawan , India
Sitarganj
262311

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MLA Sitarganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share