Indian National Congress - Supaul

Indian National Congress - Supaul Official page of Supaul District Congress Committee

27/08/2026
27/08/2026

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुपौल जिलाध्यक्ष श्री Anupam जी ने महुआ पुनर्वास स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की शिकायत और पीड़ा को पूरी संवेदना के साथ समझने का प्रयास किया।

सभी लोगों का कहना था कि गरीब परिवार का घर उजाड़ कर घोर अन्याय हुआ है।

अनुपम जी द्वारा अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करते ही सुपौल कांग्रेस पूरी ताकत से गरीबों के न्याय के लिए जमीन पर लड़ रही है।

27/08/2026

युवाओं और GenZ में सत्ता के प्रति गहरा आक्रोश है। इसका प्रमुख कारण है कि पढ़ लिखकर भी सबका भविष्य अंधकार में है।

हमारे यहां कुल रोजगार का 4% भी सरकारी नौकरी नहीं है। जो हैं उनमें 49% तो ठेके पर है। मतलब दो वक्त की रोटी के लिए शोषण और अन्याय का शिकार होने को विवश।

ऊपर से केंद्र सरकार के अधीन जो नौकरियां हैं उनमें भी रिक्तियां दुगुनी हो गई हैं। कुछ वर्ष पहले तक जो 4.2 लाख पद रिक्त थे, वो अब 8.2 लाख हो गई हैं।

यानी केंद्र सरकार चाहे तो 24 घंटे के अंदर विज्ञापन निकाल कर 8.2 लाख परिवारों का भला कर सकती है। न कोई नियम कानून बनाने की जरूरत है, न सदन में चर्चा की। एक झटके में लाखों परिवारों की किस्मत चमक सकती है। लेकिन मोदी जी ऐसा करेंगे नहीं। क्योंकि शिक्षा परीक्षा नौकरी रोजगार जैसे मुद्दे इनकी प्राथमिकता में हैं ही नहीं।

इसलिए देशभर में छात्र आंदोलित हैं। आने वाले समय में इसी विषय पर स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा आंदोलन होने वाला है।

अगले कुछ दशक की राजनीति अब युवाओं के इसी आंदोलन से तय होंगी। कमर कस लीजिए। समर शेष है।

सुपौल कांग्रेस के कई नेताओं ने आज जिला कार्यालय में अध्यक्ष श्री Anupam जी से मिलकर बातचीत किया।जिलाध्यक्ष जी लगातार पार...
26/08/2026

सुपौल कांग्रेस के कई नेताओं ने आज जिला कार्यालय में अध्यक्ष श्री Anupam जी से मिलकर बातचीत किया।

जिलाध्यक्ष जी लगातार पार्टी के नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं से संगठन निर्माण से संबंधित फीडबैक ले रहे हैं।

26/08/2026

"छात्रों की गूँज" अभियान के अंतर्गत कोटा में राहुल गांधी जी का पहला कार्यक्रम हुआ था।

उसके ठीक बाद युवा नेता Anupam जी की 'लोकमत हिंदी' से बातचीत में सुनिए क्या कहा था उन्होंने जब पूछा गया कि क्या केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेकर ही रहेंगे आप लोग?

26/08/2026
24/08/2026

BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश सिंह ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि "हाथी चले बाज़ार, कुत्ता भौंके हजार!"

इन साहब को शायद पता नहीं था कि इसी तरह कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के जज साहब ने बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच बोल दिया था तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो गया।

कांग्रेस पार्टी इस तरह के ओछे बयानों की कड़ी निंदा करती है और ऐसे अधिकारियों पर ठोस एक्शन की मांग करती है।

Anupam

Address

Supaul
852131

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Congress - Supaul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share