24/04/2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल थमता नहीं दिख रहा। इस पोस्ट में उन्होंने जन्म से मिलने वाली नागरिकता की आलोचना की और इमिग्रेंट्स को लेकर कुछ संगठनों पर निशाना साधा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया था, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को 'नरक जैसी जगहें' कहा गया था। जैसे ही ये पोस्ट सामने आई तो हंगामा बढ़ा जिसके बाद ट्रंप ने इसे डिलीट कर दिया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम पर भारत ने तो कड़ी आपत्ति जताई ही है। अमेरिका में भी उनके पोस्ट को लेकर उन्हें जमकर सुनाया गया। अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने इस पर रिएक्ट किया है।
मैरी मिलबेन ने एक तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब दिया है। उन्होंने भारत और एशियाई भाई-बहनों को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है।मिलबेन ने ट्रंप की विवादित पोस्ट पर एक तरह से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे भारतीय-अमेरिकी और एशियाई-अमेरिकी भाइयों और बहनों, आप उस चीज का एक अहम हिस्सा हैं जो अमेरिका को महान बनाती है।