29/07/2026
🪔 गुरु पूर्णिमा विशेष | गुरु सम्मान कार्यक्रम 🪔
आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह, जिला प्रभारी श्री राजकुमार वोहरा जी के मार्गदर्शन में बिस्सर मंडल के अंतर्गत गाँव बिस्सर स्थित बाबा जहारवीर मन्दिर , गाँव कलवाड़ी स्थित बाबा बणी वाला मंदिर व गाँव झामुवास स्थित जोहड़ वाला मन्दिर के प्रांगण में परम पूज्य महाराज श्री बिजेंद्र नाथ जी, कन्नू महाराज जी,ईश्वर दास महाराज जी,श्री भगवान गिरी जी महाराज, बाबा भूदेव महाराज जी, श्री पवन पंडित जी एवं श्री अजीत शास्त्री जी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उनके श्रीचरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु का सान्निध्य जीवन को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करता है। गुरुजनों का आशीर्वाद हम सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी,जिला उपाध्यक्ष प्रिन्सी चाहर जी, प्रीति जोशी जी,मंडल अध्यक्ष चतर सिंह यादव, नरेश चेयरमैन जी, मोहित यादव जी, सुभाष यादव जी, सुखबीर सिंह जी, रामावतार जी , राजेंद्र यादव जी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा देवी जी, सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता एवं गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
गुरु ही ज्ञान हैं, गुरु ही मार्ग हैं, गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं।
#गुरु_पूर्णिमा #गुरु_सम्मान