13/10/2025
दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को सरस मेला 2025 के अवसर पर, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आरबीआई) एवं एन.आर.एल.एम. के संयुक्त प्रयासों से एक बायर्स–सेलर्स कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
यह आयोजन मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें परियोजना निदेशक, डी.आर.डी.ए. टिहरी गढ़वाल एवं जिला विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यशाला में टिहरी गढ़वाल जनपद के नौ विकासखण्डों से स्वयं सहायता समूहों (SHGs) एवं सी.एल.एफ (CLFs) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विविध उत्पाद जैसे — बेकरी आइटम, हर्बल चाय, प्राकृतिक शहद, मिलेट्स, हैंडीक्राफ्ट तथा बाम–वैक्स उत्पाद प्रदर्शित किए।
कई प्रतिष्ठित खरीदारों ने इस आयोजन में भाग लेकर विभिन्न सी.एल.एफ द्वारा निर्मित उत्कृष्ट एवं स्थानीय उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना, उनके व्यवसायों का विस्तार करना एवं मज़बूत मार्केट लिंकज स्थापित करना है।
इस आयोजन को सफल बनाने में DPMU Team , BLOCK Team एवं CLF Team का सक्रिय सहयोग रहा।
यह पहल ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है।
मुख्य विकास अधिकारी टिहरी, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए., सभी खरीदारों एवं सी.एल.एफ सदस्यों को इस आयोजन को सफल बनाने हेतु हार्दिक धन्यवाद!